*चंबा:पंचायत सचिव पर प्रताड़ित करने का आरोप*
*चंबा*। जिले की एक पंचायत के सचिव पर महिला ने जबरन शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया है। *पुलिस को दिए बयान में महिला ने आरोप लगाया कि पंचायत सचिव ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। उसने बताया कि जब प्रमाण पत्र लेने के लिए वह पंचायत घर पहुंची तो इस बीच आरोपी ने दरवाजा बंद कर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसके साथ मारपीट की।* आरोप लगाया कि इससे पहले आरोपी ने कई बार उसका रास्ता भी रोका और उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आखिरकार अब महिला ने अपने परिवार को पंचायत सचिव की करतूत बताई। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
*पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया* कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें