खेल संघ का गठन महिज़ कैफे धनोटू ,सुंदर नगर में किया
हिमाचल प्रदेश पच्चीसी खेल संघ का गठन महिज़ कैफे धनोटू ,सुंदर नगर जिला मंडी में 01 दिसंबर 2024 को किया गया। भारतीय पच्चीसी खेल संघ द्वारा हिमाचल प्रदेश पच्चीसी खेल संघ को मान्यता प्रदान की है, जिसमें हिमाचल प्रदेश पच्चीसी संघ के महासचिव की जिम्मेदारी राम सिंह को दी है। कार्यकारिणी का गठन 1 दिसंबर 2024 को धनोटू में किया गया जिसमें संजय कुमार को अध्यक्ष, बृजलाल चौहान को उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष अमित चंद को सह सचिव महेंद्र कुमार, अर्पित चौहान व अजय अटल को सदस्य और हिमांशु जोगता जिला शिमला से सदस्य नियुक्त किया गया । पच्चीसी खेल भारत का बहुत प्राचीन खेल है जिसे राजा महाराजा खेला करते थे । हिमाचल प्रदेश में पच्चीसी खेल संघ की कार्यकारिणी गठित होने के बाद अब इस खेल का प्रचार प्रसार हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में किया जाएगा तथा जिला स्तर पर पच्चीसी खेल संघ गठित किए जाएंगे। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश पच्चीसी खेल संघ के महासचिव राम सिंह ने दी ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें