फ़ॉलोअर

रविवार, 15 दिसंबर 2024

तेलका के मनीष बने आइटीबीपी में कांस्टेबल , बढ़ाया परिजनों का मान

 तेलका के मनीष बने आइटीबीपी में कांस्टेबल , बढ़ाया परिजनों का मान






तेलका पवन भारद्वाज


तेलका के होनहार युवा आज शिक्षा के क्षेत्र से लेकर खेलकूद के क्षेत्र समेत अन्य सभी क्षेत्रों में भी अपना विशेष योगदान दे रहे हैं।जो बेहद सहरानीय और प्रशंसा के काबिल है।इसके साथ ही उप तहसील तेलका के युवा अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के बलबूते पर आईटीबीपी  चयनित होकर अपने परिजनों का मान बढ़ा रहे हैं, जिनकी काबलियत पर पूरे क्षेत्र को गर्व है , इतना ही नहीं बल्कि ऐसे होनहार युवा अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष उपलब्धि को हासिल किया हो। आज हम आपको तेलका के मनीष कुमार से रूबरू करवाने वाले हैं जो बता दें कि आईटीबीपी मे कांस्टेबल के पद पर चयनित हुए हैं जो पूरे क्षेत्र के लिए बेहद गर्व की बात है। मनीष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 8वीं तक शिवाजी हिमपुष्प पब्लिक स्कूल तेलका से प्राप्त की है, तत्पश्चात उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तेलका में ग्रहण की।  उसके बाद मनीष ने उच्च शिक्षा महाविद्यालय तेलका प्राप्त की । मनीष ने बताया आइटीबीपी में जाना उनका एक सपना था जो पूरा हो चुका है । मनीष डिग्री के साथ-साथ अपने आईटीबीपी की तैयारी पर करता रहा । मनीष ने अपना अत्याधिक समय पब्लिक लाइब्रेरी तेलका में बिताया फलस्वरूप अब वह आईटीबीपी में कांस्टेबल बन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं, जिसका श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता समेत समस्त गुरुजनो और मित्रों व लाइब्रेरी प्रशासन को दिया है। बताते चलें कि मनीष के पिता प्रेमलाल गौतम छोटे दुकानदार​ हैं, जबकि उनकी माता मीना देवी एक गृहिणी हैं। मनीष की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें