फ़ॉलोअर

रविवार, 15 दिसंबर 2024

गांव सनूह,ब्लॉक सुलह ,जिला कांगड़ा में आज हंस फाऊंडेशन की mmu-1 द्वारा निशुल्क नाक, कान, गला तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा रोग निदान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

 गांव सनूह,ब्लॉक सुलह ,जिला कांगड़ा में आज हंस फाऊंडेशन की mmu-1 द्वारा निशुल्क नाक, कान, गला तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा रोग निदान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया





थूरल कांगडा़ ब्यूरो 

गांव सनूह,ब्लॉक सुलह ,जिला कांगड़ा में आज हंस फाऊंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट-1 द्वारा निशुल्क नाक, कान, गला तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ निदान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें गांव सनूह के 130 लोगों को निशुल्क उपचार व नाक, कान, गला, स्त्री रोग संबंधी जांच प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध करवाई गई। गांव वासियों ने शिविर में पूर्ण उत्साह से भाग लिया। द हंस फाउंडेशन की टीम द्वारा निशुल्क दवाइयां, व निःशुल्क टेस्ट भी किए गए। शिविर के दौरान द हंस फाउंडेशन के संपूर्ण स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस शिविर के दौरान जनरल ओपीडी में मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा लाभार्थी के स्वास्थ्य की जांच की गई। सभी गांव वासी, आंगनवाड़ी वर्कर व विलेज लेवल हेल्थ वर्कर द्वारा द हंस फाउंडेशन के शिविर को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया गया साथ ही साथ कार्यक्रम के उद्देश्य के संबंध में लोगों से बातचीत की गई, किस तरह से हंस फाउंडेशन द्वारा जगह जगह निशुल्क स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन किया जाता है ।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें