फ़ॉलोअर

रविवार, 22 दिसंबर 2024

*स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक* *जमा दो स्कूल कुंगश में की गई विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित*

 *स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक*

*जमा दो स्कूल कुंगश में की गई विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित*





            उमाशंकर दीक्षित 

कुल्लू । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगश में शनिवार को सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया तथा बच्चों ने बाजार की भी रैली निकाली। सड़क में निरंतर हादसों से बचने के लिए स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों के पालन की शिक्षा दी गई तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।


 बच्चों में सड़क सुरक्षा को लेकर नारा लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी तथा निबंध लेखन इत्यादि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व तथा ट्रैफिक के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

 सड़क सुरक्षा को देखते हुए कुंगश स्कूल के विद्यार्थियों ने शनिवार को  विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा वाद में बच्चों ने सड़क सुरक्षा  पर बाजार के लिए रैली भी निकाली गई।। इस अवसर पर पाठशाला के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार  ने बच्चों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया तथा वहीं भाषाध्यापक गुलाब सिंह ने  सड़क नियमो को बिस्तार से समझाया और उन्हें अमल में लाने की भी अपील की।


  विद्यालय में इसी दिन एनएसएस यूनिट द्वारा विश्व ध्यान दिवस भी मनाया गया। जिसमें ध्यान, प्राणायाम व ओम नाद से एकाग्रता, शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य लाभ को बढ़ाने हेतू स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया।

इस मोके पर पाठशाला के प्रधानाचार्य व कार्यक्रम अधिकारी के अलावा प्रवक्ता वेद प्रिया जम्बाल, सत्या प्रकाश, डालमिया ठाकुर,मैडम बिपा, मैडम कमलेश, भाग चंद टीजीटी, सुशील कुमार विज्ञान अध्यापक, सुरेश शास्त्री समेत अनेक शिक्षक शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें