फ़ॉलोअर

गुरुवार, 19 दिसंबर 2024

स्थानीय लोगों की मदद से सांभर को नहर से सुरक्षित बाहर निकाला

 स्थानीय लोगों की मदद से सांभर को नहर से सुरक्षित बाहर निकाला


 


गोहर राकेश 

बीएसएल नहर में एक सांभर सुबह लगभग साढ़े 8 बजे के करीब गिर गया। स्थानीय लोगों ने इस सांभर को  सुराहढ़ी के समीप बाहर निकाल कर सड़क किनारे रखा। लोगों द्वारा वन विभाग की टीम को तुरंत इस बात की सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से सांभर को नहर से सुरक्षित  बाहर



निकाला दिया गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांभर को अपने कब्जे मे ले लिया  पशु पालन विभाग की टीम सांभर का चेकअप करती उतने में सांभर को ठंड से राहत मिली और भागने की कोशिश की।  लेकिन सांभर नहर की सड़क के किनारे ढाक् से गिरा और निचे खड्ड मे पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। वन विभाग,पशु पालन विभाग् और धनोटू पुलिस टीम ने मौेके पर पहुंचकर सांभर को अपने कब्जे मे ले लिया और अन्य औपचारिकताएं  पुरी कर सांभर का अंतिम संस्कार किया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें