बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुए सब इंस्पैक्टर रतन सिंह परिहार ने ली अंतिम सांस परिवार व इलाका हुआ शोकाकुल- राज कुमार पटियाल
बिलासपुर 19 हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने बताया की हमारे बिलासपुर के झंडूता विधानसभा चुनाव क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत बलोह डोल से सम्बन्ध रखने वाले भारतीय सेना बीएसएफ से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर रतन सिंह परिहार का निधन होने से समस्त गांव शोकाकुल में डूबे गया है गौरतलब है कि स्व रतन सिंह परिहार का जन्म वर्ष 1960 में बलोह गांव डोल में हुआ था उन्होंने अपनी परमभिक पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं से करने के पश्चात वर्ष 1979 में अर्ध सैनिक बल बीएसएफ में भर्ती हुए थे और 2017 में 37 साल की अपनी सेवा देकर सेवा निवित्र हुए थे इन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बहुत दुर्गम इलाके में जैसे जम्मू कश्मीर, असम, सहित अन्य क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी जिसके परिणामस्वरूप उन्हें सेना के उच्च अधिकारीयों द्वारा कई मैडलों से नवाजा गया गौरतलब है कि स्व: रतन सिंह परिहार जो कि कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे जिसके चलते हुए आज इस दुनिया को अलविदा करके अपनी अन्तिम यात्रा पूर्ण की तत्पश्चात उनके सुपुत्र द्वारा मुख अग्नि दी गई इस समय परिवार व इलाका माहौल से शोकाकुल हो गया है वे अपने पीछे अपनी धर्म पत्नी के अलावा अपने परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए हैं इस अवसर पर पूर्व सैनिको के द्वारा उनके सम्मान में श्मशान घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर पुष्प माला अर्पित की इस अवसर पर सैनिक सीमित के अध्यक्ष सुवेदार मेजर सर्वजीत सिंह,(भारतीय जवान किस पार्टी के हमीरपुर लोकसभा अध्यक्ष) सुवेदार मेजर कुलवंत सिंह पटियाल,सूबेदार राजकुमार पटियाल, सूबेदार नानक चंद ,सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह,कैप्टन धनीराम धीमान,सूबेदार मेजर हेमराज राणा,सूबेदार अनिल राणा इंस्पेक्टर रमेश परिहार, (समिति अध्यक्ष बलोह पंचायत) सूबेदार मेजर सोहन सिह मन्हास,सूबेदार लच्छू राम कैप्टन सतीश चंदेल,कैप्टन बालक राम शर्मा (अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक लीग बिलासपुर) संपर्क के माध्यम से परिवार को इस दुख की घड़ी में दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई इस अवसर पर स्व इंस्पेक्टर रतन सिंह परिहार की आत्मा की शांति के लिए समस्त जनता ने दो मिनट का मौन रख कर अपने गांव के होनहार वीर सैनिक को अन्तिम भावभीनी श्रद्धांजलि नम आंखों से अर्पित की गई तथा रतन सिंह अमर रहे अमर रहे , भारत माता की जय के नारों से धरती गूंज उठी। जयहिंद

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें