फ़ॉलोअर

बुधवार, 18 दिसंबर 2024

सेरी पंचायत के विभाजन का प्रस्ताव पारित

 सेरी पंचायत के विभाजन  का प्रस्ताव पारित

 


तेलका पवन भारद्वाज 


सलूणी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सेरी में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया ।

इसकी अध्यक्षता सेरी पंचायत की प्रधान ज्योती ठाकुर ने किया । 

इस मौके पर ग्राम पंचायत सेरी के लगभग 150 लोगों ने भाग लिया । 

इस मौके पर सेरी पंचायत के विभाजन को लेकर लम्बी चर्चा की गई  । लम्बी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गयी कि  लम्बे समय  से सेरी पंचायत को विभाजन करना अनिवार्य  है ।

बताते चलें कि सेरी पंचायत के कुल सात वार्ड है व लगभग 2400 आबादी है । 


इसके अलावा भौगोलिक क्षेत्र भी बहुत बड़ा है  ।

ऐसे में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि  छत्रेल व त्रेहड मुहाल की पंचायत अलग व सेरी व अंद्राल मुहाल को अलग किया जाए  ।

इस प्रकार सेरी व पंताह दो पंचायतें बनाई जाएं ।

इस हिसाब से दो संतुलित पंचायतें बन जाएगी । ग्राम पंचायत सेरी की प्रधान ज्योति ठाकुर 

, उप प्रधान रमेश कुमार ने बताया ग्राम पंचायत सेरी की दो पंचायतें बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है । इसकी अन्य ओपचारिकताएं पूरी की जाएंगी । 

इस मौके पर पंचायत सचिव चमन शर्मा व.समस्त पंचायत प्रतिनिधी व लोग उपस्थित हुए  ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें