पत्रकार के साथ साधन संपन्न व्यक्ति द्वारा गाली-गलौच करने व जान से मारने की धमकी
प्रेस क्लब नगरोटा सूरियां के पत्रकार के साथ पौंग झील किनारे खेती करने वाले एक साधन संपन्न व्यक्ति द्वारा गाली-गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने का जय मां जालपा प्रेस क्लब जवाली ने कड़ा एतराज जताया है। जय मां जापला प्रेस क्लब जवाली के अध्यक्ष मनजीत कौंडल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील दत्त ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है तथा जनहित के मुद्दों को जनता के ध्यान में लाता है। कुछेक लोगों को इस पर आपत्ति होती है तथा बौखलाहट में पत्रकारों के खिलाफ टिप्पणियां करते हैं या फिर जान से मारने की धमकियां देते हैं। उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति ने पत्रकार के साथ बदसलूकी की है, उसको गिरफ्तार किया जाए ताकि भविष्य में पत्रकारों के खिलाफ कोई भी व्यक्ति ऐसा करने की हिम्मत न कर सके। प्रेस क्लब ने चेताया है कि अगर पत्रकार को गाली देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार न किया गया तो समस्त पत्रकार एकजुट होकर थाना में धरना देने को मजबूर होंगे। इस मौके पर ललित शर्मा, डॉ एनके शर्मा, चैन सिंह, शिब्बू ठाकुर, अमित शर्मा, अनिल छांगू, दीपक शर्मा, राजेश कौंडल, राजेश कतनोरिया, जीवन कुमार, राम प्रकाश वत्स, शिव कुमार, केडी हिमाचली इत्यादि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें