फ़ॉलोअर

बुधवार, 18 दिसंबर 2024

*अमर नयन शर्मा बने प्रदेश भाजपा समर्थक मंच के अध्यक्ष*

 *अमर नयन शर्मा बने प्रदेश भाजपा समर्थक मंच के अध्यक्ष*



             उमाशंकर दीक्षित 

दलाश (कुल्लू )। जिला कुल्लू निवासी अमर नयन शर्मा को हिमाचल प्रदेश के भाजपा समर्थक मंच के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। नई दिल्ली भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोतम नारायण श्रीवास्तव एडवोकेट ने उन्हें संगठन के संचालन हेतू नियुक्त किया है। वे गत वर्ष पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए हैं। उन्हें भाजपा समर्थक मंच के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर जगह जगह से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।



   श्री शर्मा हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय संगठन हाई कमान के निर्देशानुसार इसके लिए एकमुश्त कार्य करेंगे। वे संगठन को मजबूत तथा इसका विस्तार करेंगे। जो 31 दिसम्बर, 2024 तक वे प्रदेश में लगभग 31 की संख्या में पदाधिकारी व सदस्य भी नियुक्त करेंगे। साथ में उनको इसकी सूचना केंद्रीय कार्यालय सचिव को प्रेषित करनी होगी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें