*Chamba News: चार माह तक चौगान में सभी प्रकार की गतिविधियां बंद*
चंबा का बंद किया गया चौगान
चंबा। चंबा चौगान अब चार माह तक सभी प्रकार की गतिविधियों के लिए बंद रहेगा। रविवार को नगर परिषद के कर्मचारियों ने चौगान में जाने वाले सभी प्रवेश द्वारों को कंटीले तार लगाकर बंद कर दिया। अब कोई भी चौगान में प्रवेश नहीं कर पाएगा। चार माह की अवधि में प्रशासन चौगान का मरम्मत कार्य करवाएगा। चौगान में जहां पर घास खत्म हो चुकी है, वहां पर दोबारा घास उगाने के लिए कार्य किया जाएगा। अब 15 अप्रैल को चौगान को लोगों की आवाजाही के लिए खोला जाएगा। हर वर्ष चंबा चौगान को चार माह के लिए बंद कर दिया जाता है जिससे चौगान की सुंदरता बनी रहे। मिंजर व दशहरे के दौरान चौगान की हरियाली को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है। इस दौरान चौगान लोगों से भरा रहता है। मिंजर मेले के दौरान चौगान में अस्थायी मार्केट भी लगाई जाती है। इससे भी चौगान की हरियाली को नुकसान पहुंचता है। इसी नुकसान की भरपाई करने के लिए चौगान को चार माह के लिए बंद किया जाता है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि चौगान में सभी प्रकार की गतिविधियां बंद रहेंगी। चार माह में केवल चौगान का मरम्मत कार्य किया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें