फ़ॉलोअर

सोमवार, 2 दिसंबर 2024

*Chamba News: चांजू में पावर प्रोजेक्ट कंपनी ने नौकरी से निकाले 51 कर्मचारी* कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सूची की चस्पां चांजू-तीन विद्युत परियोजना का चल रहा निर्माण कार्य


*Chamba News: चांजू में पावर प्रोजेक्ट कंपनी ने नौकरी से निकाले 51 कर्मचारी*


कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सूची की चस्पां


चांजू-तीन विद्युत परियोजना का चल रहा निर्माण कार्य





चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र के चांजू में 48 मेगावाट के पावर हाइड्रो प्रोजेक्ट बनाने वाली कंपनी ने 51 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। निकाले गए कर्मचारियों में मजदूर, वेल्डर, सुपरवाइजर सहित अन्य तकनीकी कर्मचारी शामिल हैं जो अब कंपनी में काम नहीं कर पाएंगे। इन लोगों को अपना परिवार चलाने के लिए अब दूसरा काम ढूंढना होगा। चांजू-तीन पन विद्युत परियोजना का निर्माण करने वाली एएनसीसी कंपनी ने चरण दो का निर्माण कार्य पूरा होने का हवाला देते हुए 150 में से 51 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इन कर्मचारियों को निकालने से पहले किसी प्रकार का नोटिस भी नहीं दिया गया है जो श्रम विभाग के नियमों के खिलाफ है। हैरानी इस बात की है कि श्रम विभाग भी इसमें कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसका फायदा उठाकर कंपनी अपनी मर्जी से कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही है।




एएनसीसी के साथ इस परियोजना में दूसरी कंपनी भी कार्य कर रही है। वह भी आगामी दिनों में अपने कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। इन कंपनियों में काम करने वाले अधिकतर लोग परियोजना प्रभावित इलाकों से संबंधित हैं। ऐसे में कंपनी की ओर से इन लोगों को निकालने से पहले एक बार भी पंचायत को सूचित नहीं किया गया। कंपनी सीधे कर्मचारियों के नाम की सूची बनाकर अपने कार्यस्थल पर चस्पां कर देती है। इस सूची में साफ लिखा गया है कि ये कर्मचारी अब कंपनी में नौकरी नहीं करेंगे। पंचायत के पूर्व उपप्रधान योगराज ने बताया कि कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को निकालने से पहले पंचायत को भी अवगत नहीं करवाया गया है।


एएनसीसी कंपनी के प्रबंधक शैलेश राणा ने बताया कि चरण दो का कार्य पूरा होने की वजह से कर्मचारियों की छंटनी की गई है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें