फ़ॉलोअर

शनिवार, 8 मार्च 2025

महिला दिवस पर धर्मपुर को नशा मुक्त करने के लिए मातृशक्ति का शंखनाद साक्षरता-ज्ञान विज्ञान व नशा मुक्ति अभियान समिति ने आयोजित किया शिविर और निकली रैली पब्लिक पुलिस और पॉलिटिक्स तीनों की एकजुटता नशा मुक्ति के लिए ज़रूरी

 महिला दिवस पर धर्मपुर को नशा मुक्त करने के लिए मातृशक्ति का शंखनाद

साक्षरता-ज्ञान विज्ञान व नशा मुक्ति अभियान समिति ने आयोजित किया शिविर और निकली रैली

पब्लिक पुलिस और पॉलिटिक्स तीनों की एकजुटता नशा मुक्ति के लिए ज़रूरी









मंण्डी साक्षरता एवं हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति तथा धर्मपुर नशा मुक्ति अभियान समिति द्धारा आज राजकीय महाविद्यालय परिसर धर्मपुर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को नशा मुक्तिदिवस के रूप में मनाया और शहर में नशे के ख़िलाफ़ प्रभावशाली रैली निकाली जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और धर्मपुर को को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में पुलिस उप अधीक्षक धर्मपुर संजीव सूद ने बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और अंतराष्ट्रीय एथेलीक्स कोच भूपिंदर भूप्पी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की वहीं राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य व पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह भी शामिल हुए ।मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति की सचिव सुनीता बिष्ट व हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की खण्ड सचिव कंचना देवी के नेतृत्व व समन्वयन में आज का कार्यक्रम व रैली आयोजित की गई जिसमें समिति कार्यकर्ताओं, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाड़ी व आशा वर्करों तथा विभिन्न संगठनों के जुड़े लोगों ने भाग लिया और एकजुट होकर धर्मपुर में नशे को रोकने का सँकल्प लिया।समिति की सचिव सुनीता विष्ट ने अपने सबोधन मे कहा कि इस बार साक्षरता,ज्ञान विज्ञान व नशा मुक्ति अभियान समिति ने महिला दिवस को नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। कियूंकि ये आज की सबसे बड़ी समस्या बन गई है और इसे रोकने में माताओं, बहनों और बेटियों को महिला दिवस पर ये सँकल्प लेना होगा कि वे नशे के ख़िलाफ़ गांव गांव में मोर्चा संभालेंगी और इसे रोकने में कामयाबी हासिल करेंगी।मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक संजीव सूद ने कहा कि पुलिस प्रशासन लगातार नशे की रोकथाम के लिए काम कर रहा है लेकिन बिना समुदाय की भागीदारी व जागरूकता के ये काम सफलता हासिल नहीं कर सकता है कियूंकि अब नशे की समस्या हर गांव की समस्या बन गई है और इसे रोका नहीं गया तो कोई भी घर व युवा इससे बच नहीं पायेगा।उन्होंने नशे की रोकथाम के लिए बने एनडीपीएस क़ानून की भी जानकारी प्रदान की और आह्वान किया कि समाज को और विशेषकर महिलाओं को इसके लिए आगे बढ़ कर इसमें भाग लेना होगा कियूंकि महिलाएं समाज में अधिक संगठित हैं और वे इसे रोकने में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं। साक्षरता एवं ज्ञान विज्ञान समिति के संस्थापक एवं पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समिति ने मंडी ज़िला में पूर्ण साक्षरता अभियान नब्बे के दशक में सफलता पूर्वक चलाया था उसके बाद महिलाओं को समूहों में संगठित करके समता अभियान और फ़िर कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध बेटी बचाओ अभियान उसके बाद खेती बचाओ, पर्यवरण बचाओ जैसे अनेकों अभियान संचालित किए हैं और पिछले दो साल से युवा बचाओ-भविष्य बचाओ अभियान चलाया जा रहा है जिसके लिए धर्मपुर में भी कमेटी गठित की गई है और अब ये नशा मुक्ति कमेटियां सभी क्षेत्रों, पंचायतों व गांवों तथा शिक्षण संस्थानों व अन्य जगहों पर गठित की जा रही हैं और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि वे जनता को जागरूक व संगठित करके नशे की रोकथाम करने में भी सफ़ल होंगे।नशा मुक्ति अभियान समिति के खंड अध्यक्ष व अंतराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच भुपिंदर भूप्पी ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों की तरफ़ जोड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से सरकारों की ग़लत नीतियों के कारण स्कूलों, कॉलेजों व अन्य शिक्षण संस्थानों में खेल कम हो गए हैं और आज का युवा मोबाईल फोन में ही डूबा रहता है और व समाज, गांव व परिवार से कटता जा रहा है और यही नहीं आज जो सिंथेटिक नशा बढ़ रहा है उसके पीछे हमारे परिवारों में पहले से ही शराब, भांग व अन्य प्रकार के नशे का खुले आम प्रयोग करना और उसे अपनी अमीरी व हैसियत का सिंबल बनाने का भी असर आज के युवाओं पर है।इसलिए हमें सभी प्रकार के नशे का भी विरोध करना होगा।उन्होंने कहा कि आगामी 18 अप्रैल को युवाओं को नशे के ख़िलाफ़ जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय मैराथन दौड़ आयोजित की जायेगी।मैडिकल ऑफिसर मढ़ी सुशांत शर्मा ने नशे के स्वस्थ पर पड़ने वाले कुप्रभावों बारे जानकारी दी वहीं एडवोकेट सुरेश शर्मा ने क़ानून व नशे के बारे में जानकारी प्रदान की।आज निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में धर्मपुर उपमंडल के संधोल, टिहरा, मंडप, सजाओ क्षेत्रों में भी जागरूकता रैलियां आयोजित की जाएंगी और इसी प्रकार निचले स्तर तक नशा मुक्ति अभियान समितियों का गठन किया जाएगा और नए शैक्षणिक स्तर में स्कूल, कालेज, आईटीआई व अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने इसके लिए पुलिस प्रशासन को भी पूर्ण सहयोग देने का भी पूर्व आश्वाशन दिया है लेकिन ये भी सचेत किया है कि नशे की रोकथाम में पब्लिक,पुलिस औऱ पोलिटिक्स अर्थात सरकारों को एकजुट होकर काम करना  होगा।सुनीता बिष्ट ने आज के कार्यक्रम के लिए व्यापार मंडल के प्रधान राजकुमार सोनी और कपड़ा व्यापारी हेमराज रही जी , कैमिस्ट शुभाष जी के द्धारा सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट और पेयजल प्रायोजित करने तथा कॉलेज प्रिंसीपल द्धारा हाल उपलब्ध कराने के लिए समिति की ओर से धन्यवाद किया 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें