फ़ॉलोअर

शनिवार, 8 मार्च 2025

जिला चिकित्सालय में महिला दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन

 जिला चिकित्सालय में महिला दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन


 


लक्ष्मणगढ़ - (सीकर) : बात हिमाचल की : हरीश शर्मा/आकाश झुरिया -: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय लक्ष्मणगढ़ मे राज्य सरकार के निर्देशानुसार महिलाओं को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी गई। पीएमओ डॉ.अटल भास्कर ने बताया कि उपस्थित प्रसूताओं को मां एवं नवजात शिशु में होने वाले संभावित खतरों, स्तनपान, टीकाकरण आदि की जानकारी  विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी गई। साथ ही एनजीओ सेवा सीकर की तरफ से चिकित्सालय में भर्ती महिलाओं को फल वितरित किए गए तथा जिला चिकित्सालय में कार्यरत समस्त महिला स्टाफ को महिला दिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।



                        वरिष्ठ गायनिक चिकित्सक डॉ कविता चौधरी एवं डॉ.सरिता चौधरी द्वारा बताया गया की डब्ल्यूएचओ एनसीडी कंट्री प्रोफ़ाइल 2014 की रिपोर्ट के अनुसार गैर संचारी रोगों के कारण 60% से अधिक मृत्यु हो रही है। कैंसर मृत्यु के शीर्ष 4 कारणों में से एक है तथा राजस्थान में अधिकांश मौतों के लिए तीन कॉमन कैंसर यथा ऑरल, ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर जिम्मेदार है। वर्तमान में देश में हर 7 मिनट में एक महिला की मृत्यु सर्वाइकल कैंसर के कारण हो रही है। मेनोपॉज के बाद रक्तस्राव, यौन संबंध के दौरान दर्द या बाद में रक्तस्राव, बदबूदार एवं अत्यधिक रक्तस्राव, योनि से असामान्य रक्तस्राव आदि सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख लक्षण है।



                    पीएमओ डॉ.अटल भास्कर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा दिनांक 08 मार्च से 31 मार्च 2025 तक सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप एवं जन जागरुकता हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.अटल भास्कर, उपनियंत्रक डॉ.शीशराम चौधरी, वरिष्ठ गायनिक विशेषज्ञ डॉ.कविता चौधरी, डॉ.सरिता चौधरी, नर्सिंग अधीक्षक सुशील जोशी, लेबर रूम प्रभारी सुमित्रा देवी, सीनियर नर्सिंग अधिकारी रामकरण ख्यालिया, परमेश्वर बेनीवाल, नर्सिंग अधिकारी झाबर सेवदा, मंजू, कौशल्या देवी, शारदा, इंद्रा आदि मौजूद रहें।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें