फ़ॉलोअर

सोमवार, 3 मार्च 2025

*भाजपा मंडल आनी ने बढ़ाया अपना कुनवा* *भाजपा संगठन को सुदृढ़ करने की दिशा में सभी एकजुट होकर पार्टी के लिए करेंगे कार्य कार्य - वेद ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष

 *भाजपा मंडल आनी ने बढ़ाया अपना कुनवा*





*भाजपा संगठन को सुदृढ़ करने की दिशा में सभी एकजुट होकर पार्टी के लिए करेंगे कार्य कार्य - वेद ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष*









*विनय गोस्वामी /आनी*





 आनी भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष वेद ठाकुर ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल आनी कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें उगम राम, प्रेम सिंह राणा, रतन भारती, रमा ठाकुर को उपाध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर को महामंत्री, जगदीश को कोषाध्यक्ष, अच्छर सिंह, भीम सिंह, डोलमा देवी, मीनाक्षी शर्मा, मधु सूद को सचिव चुना गया। वहीं गगन साहसी को मीडिया प्रभारी, चमन ठाकुर को प्रवक्ता, रामकृष्ण को कार्यालय सचिव, आईटी संयोजक चंद्र ठाकुर, सह आयोजिक आईटी एचआर पटेल, सोशल मीडिया संयोजक के रूप में देवेंद्र शर्मा, सह संयोजक सोशल मीडिया गंगा देवी निर्वाचित किए गए। इसके अलावा स्थाई आमंत्रित सदस्यों में सुषमा सिंह, किशन चन्द, श्याम ठाकुर, हेमराज, हिम्मत ठाकुर, रामकृष्ण, टिका नन्द शर्मा, जगदीश शर्मा, वेदप्रकाश, दया राम, प्रकाश, स्नेहलता, तारा चन्द समेत विशिष्ट आमंत्रित सदस्य और कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए। अध्यक्ष वेद ठाकुर ने बताया कि भाजपा मंडल आनी की कार्यकारणी की घोषणा की गई है जिसमें कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों व सदस्यों को जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन को सुदृढ़ करने की दिशा में सभी एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे। वेद ठाकुर ने नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें