फ़ॉलोअर

सोमवार, 3 मार्च 2025

*राजकीय महाविद्यालय आनी में विज्ञान संकाय व सांइस सोसाइटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए चार दिवसीय कार्यक्रम का हुआ विधिवत समापन*

 *राजकीय महाविद्यालय आनी में विज्ञान संकाय व सांइस सोसाइटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए चार दिवसीय कार्यक्रम का हुआ विधिवत समापन*









*विनय गोस्वामी /आनी*




 राजकीय महाविद्यालय आनी के विज्ञान संकाय व सांइस सोसाइटी द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए चार दिवसीय कार्यक्रम का सोमवार को विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० कुंवर दिनेश सिंह*

 बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। 

सांइस सोसाइटी के समन्वयक प्रो० नरेंद्र पॉल ने मुख्यातिथि व कार्यक्रम में

उपस्थित अन्य अतिथियों के लिए स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।


 इस चार दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 27 फरवरी 2025 को 'निबंध लेखन' व 'Scientific Photography' तथा 1 मार्च 2025 को विज्ञान विषय पर 'प्रदर्शनी' व 'Students Seminar' का आयोजन किया गया था। 

  इसी कड़ी में सोमवार 3 मार्च को 'Science Quiz' (विज्ञान प्रश्नोत्तरी) का आयोजन किया गया जिसमें प्रिया जोशी व चाँद किशोर की टीम ने प्रथम तथा तमन्ना एवं श्वेता की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंजली ठाकुर ने प्रथम व राहुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छ्याल सिंह को छात्र संगोष्ठी में Best Presenter तथा Scientific Photography में चाँद किशोर को Best Photographer के रूप में चयनित किया गया। इस कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों को समापन समारोह में मुख्यातिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मुख्यतिथि ने विज्ञान विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए विज्ञान संकाय और साइंस सोसायटी को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा यह दिन हमें विज्ञान के महत्व और उसके समाज में योगदान की याद दिलाता है। नवीनता, जिज्ञासा और अनुसंधान को प्रोत्साहित करना ही हमारे देश की प्रगति का आधार है। हम सभी मिलकर ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कहा कि  विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन से युवा राष्ट्रीय विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रो० अनिल कश्यप  द्वारा मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों के लिए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त शिक्षक व गैर शैक्षणिक वर्ग भी उपस्थित रहा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें