फ़ॉलोअर

शनिवार, 8 मार्च 2025

एस् एफ आई हिमाचल् प्रदेश् विश्विद्यालय् इकाई ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की।

 एस् एफ आई हिमाचल् प्रदेश् विश्विद्यालय् इकाई ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की।







आज पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, जिसमें महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में एस एफ आई हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय  ने भी खेल प्रतियोगिता का  आयोजन किया, जिसमें विश्वविद्यालय  के  लडकियों ने भाग लिया जिसमे उनका  उल्लेखनीय योगदान रहा।



प्रतियोगिता  का शुभारंभ एस एफ आई विश्विद्यालय इकाई सचिव रितेश   द्वारा किया गया  ।  रितेश ने काहा की  "महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनकी भागीदारी के बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है। आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, खेल, व्यवसाय और सामाजिक कार्यों में अद्वितीय योगदान दे रही हैं। हमें महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाइए ।



खेल प्रतियोगिता  के दौरान इकाई अध्यक्ष अंकुश राणा  ने  कहा कि "इस वर्ष का महिला दिवस का विषय ' अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र की थीम है ' सभी महिलाओं और लड़कियो के लिए अधिकार,समानता और सशक्तिकरण'। जो हमें यह याद दिलाता है कि महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करना आवश्यक है। महिला सशक्तिकरण केवल समाज की प्रगति के लिए ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी जरूरी है।महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस खेल प्रतियोगिता  के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा के महत्व को समझने और नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।

एस एफ आई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई की खेल प्रतियोगिता मे 100 लड़कियों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता मे बहुत सी गतिविधियां कराई गई ओर इन गतिविधियो मे लड़कियो ने बड़ चढ़ कर भाग लिया ।




 एस एफ आई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय  हमारे देश ओर दुनिया मे  महिलाओं के ऊपर हो रहे शोषण ओर हमारे समाज मे फेले पितृस्तात्मक सोच ओर प्रचलन कर खिलाफ आवाज उठाने वाली महिला हित की बात रखने वाली माहिलाओ की कुर्बानियों ओर प्रायसो का सम्मान करती है ।साथ हि साथ एस एफ आई हमारे देश ओर प्रदेश की सरकार से मांग करती है की महिलाओ के ऊपर हो रहर शोषण पर रोक लगाई जाए ओर महिला कल्याण की नीतियाँ लागु करे। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें