बालिका आदर्श विद्या मंदिर द्वारा संचालित सरस्वती संस्कार केंद्र पर मनाया जन्मदिवस
लक्ष्मणगढ़ - (सीकर) : बात हिमाचल की : हरीश शर्मा/आकाश झुरिया -: कस्बें में शुक्रवार को बालिका आदर्श विद्या मंदिर द्वारा संचालित सरस्वती संस्कार केंद्र पर पुरातन छात्र सी ए सुनील नाऊवाला, सपत्नीक द्वारा अपनी बेटी खनिष्का का जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात केंद्र की बहिनों ने स्वागत गायन प्रस्तुत किया। पधारे हुए अतिथि महानुभावों का परिचय जिला संस्कार केंद्र प्रमुख अशोक पारीक द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर पुरातन छात्र भैया सुनील नाऊवाला (सपरिवार), केंद्र पालक विजय कुमार सैनी, आचार्य कमल स्वामी एवं सभी भैया-बहिन उपस्थित रहे। अंत में भैया-बहिनो को पाठ्यसामग्री एवं मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन आचार्य रोहिताश्व गौड़ ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें