*हिमाचल ज्ञान विज्ञान खंड ईकाई निरमंड ने स्काई स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल निरमंड में धूमधाम से मनाया नेशनल साइंस डे*
*विनय गोस्वामी /आनी*
हिमाचल ज्ञान विज्ञान खंड ईकाई निरमंड ने स्काई स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल निरमंड में नेशनल साइंस डे धूमधाम से मनाया,
जिसमें कम से कम 50-60 बच्चों ने अपने-अपने मॉडल के माध्यम से हिस्सा लिया इस *नेशनल साइंस डे* में 2nd क्लास से लेकर 9th क्लास तक के बच्चों ने अपनी भागीदारी दी, जिसमें विभिन्न विभिन्न प्रकार के मॉडल बच्चों के द्वारा बनाए गए जिसमें बच्चों के बीच में मुख्य रूप से लेफ्टिनेंट कर्नल रोहित शर्मा
रिटायर्ड इंजीनियर व वर्तमान में पार्षद देवराज कश्यप व हिमाचल ज्ञान विज्ञान खंड ईकाई निरमंड अध्यक्ष मान ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे ।
नेशनल साइंस डे के दिन लेफ्टिनेंट कर्नल रोहित शर्मा ने बच्चों को एक संवाद प्रक्रिया से उन्हें प्रेरित किया कि किस तरह से आप अपने आने वाले भविष्य को बेहतर बना सकते हैं, किस तरह से आप किसी भी फील्ड में जाने के लिए अपनी तैयारी कर सकते हैं उन्हें बहुत ही बेहतर तरीके से समझाया गया व मोटिवेट किया गया और साथ ही साथ उन्होंने अपनी फील्ड के बारे में भी बच्चों को बहुत ही संवेदनशीलता के साथ उन्हें समझाया कि अगर आपके अंदर एक एक्स फैक्टर है जैसे की देश के लिए समर्पित होना, देश के लिए कुछ करना तो आप जरूर देश के लिए एक अच्छी सेवाएं दे सकते हैं अन्यथा आप किसी और विभाग में भी अपना कार्य अच्छे से कर सकते हैं जिसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी उस मेहनत में सबसे पहले जो इंपॉर्टेंट पोर्शन है वह है खुद को अनुशासित बनाना, साथ ही साथ पार्षद देवराज शर्मा ने भी बच्चों को अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया कि नशा समाज के लिए बहुत ही घातक सिद्ध हो रहा है इसे आपको जड़ से उखाड़ना होगा और साथ ही साथ अन्य लोगों को भी इसमें प्रेरित करना पड़ेगा कि नशे की तरफ ना जाए।
कार्यक्रम के अंत में हिमाचल ज्ञान विज्ञान खंड ईकाई अध्यक्ष मान ठाकुर ने बच्चों को ABC फार्मूले पर उन्हें समझाया ए फॉर अवेयरनेस, बी फॉर बैरियर और सी फॉर कंडीशन जैसी चीजों पर जागरूक किया।
और वहां पर उपस्थित सभी बच्चों में से 12 बच्चों को उनके बेहतरीन मॉडल कार्य करने के लिए उन्हें हिमाचल ज्ञान विज्ञान खंड ईकाई द्वारा मोमेंटम से सम्मानित भी किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्काई स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रधानाचार्य लावनया,एमडी कपिल शर्मा और सभी अध्यापकों ने हिमाचल ज्ञान विज्ञान खंड ईकाई निरमंड का आभार जताया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें