*सामर्थ्य फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश जन कल्याण संस्था कुल्लू के पुईद पंचायत में मनाएगी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस - नीरज शर्मा*
*विनय गोस्वामी /आनी*
सामर्थ्य फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश जन कल्याण संस्था के संस्थापक एवम् प्रदेश अध्यक्ष नीरज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च 2025 को कुल्लू के पुईद पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा, जिसमें स्थानीय महिला मंडल युवक मंडल स्वयं सहायता समूहों के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।भगवती मेडिकोज़ के सौजन्य से सामर्थ्य फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश का कार्यालय मौहल में खुला है । सामर्थ्य फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश संस्थापक एवम् प्रदेशाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि फ़ाउंडेशन कुल्लू ज़िले में तरह तरह के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगा जिसमे लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जायेगी । सामर्थ्य फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश के संस्थापक एवं प्रदेशाध्यक्ष नीरज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि सामर्थ्य फाउंडेशन मोहल के कार्यालय में सप्ताह में एक बार डॉक्टर द्वारा ग्राम स्तर पर शिविर का आयोजन करवाएगी। जिसमें सभी वरिष्ठ नागरिकों,महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। भगवती मेडिकोज़ हेल्थ एण्ड वैलनेस स्टोर मौहल नज़दीक एम्बिशन स्कूल रोड में आ कर मिल सकते हैं और भगवती मेडिकोज़ हेल्थ एण्ड वेलनेस स्टोर मौहल में सामर्थ्य फाउंडेशन की जो भी सदस्यता ग्रहण करना चाहते हैं वो किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आ कर फाउंडेशन के कार्य में अपना योगदान दे सकते हैं। इसके अलावा कोई भी सामर्थ्य फाउंडेशन में अपना योगदान दे सकते हैं तथा सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं ।
ग्राम पंचायत पुईद में इस कार्यक्रम को करवाने के लिए समस्त वार्ड मेंबर , समस्त संस्था , युवक मण्डल एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें