*निरमंड की ग्राम पंचायत बाहवा में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस*
*विनय गोस्वामी /आनी*
हिमाचल ज्ञान विज्ञान खंड ईकाई समिति निरमंड ने ग्राम पंचायत बाहवा के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बडी धूमधाम से बनाया।
इस दिवस पर मुख्य रूप से तहसील कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और ग्राम पंचायत बाहवा के प्रधान जगदीश कुमार भी विशेष अतिथि के रूप में वहाँ पर मौजूद रहे ।
मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के ऊपर विस्तार से उन्हें अवगत करवाया व जागरूक भी किया कि 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है, इसके क्या मायने हैं, इसका क्या महत्व है, इस बात को उन्होंने विस्तार से महिलाओं के बीच में रखा।
उन्होंने बताया कि नारी ही नारायणी है और महिलाएं अपने अधिकार के लिए अपने कार्य के लिए आगे आएं और नेतृत्व करें, अपने महत्व को पहचानें।
साथ ही उन्होंने महिलाओं से अपने ऊपर हो रहे गलत अत्याचार, अवहेलना, भेदभाव के खिलाफ भी आवाज़ उठाने की अपील की।
उन्होंने बताया कि महिलाओं को समाज के अंदर, परिवार के अंदर, महत्वपूर्ण भूमिका आने वाले दिनों में भी निभानी पड़ेगी और नारी शक्ति प्राचीन काल से ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
विशेष अतिथि प्रधान जगदीश ने भी वहां पर उपस्थित सभी महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के ऊपर जानकारी दी।
हिमाचल ज्ञान विज्ञान खंड इकाई अध्यक्ष मान ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्हें शुभकामनाएं दी और साथ ही साथ उन्होंने नशे के खिलाफ मुहिम में संपूर्ण नारी शक्ति से आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि समाज के अंदर फैल रहे भयंकर नशे को रोकने के लिए सभी का भरपूर सहयोग चाहिए तभी हमारे आज के युवा व आने वाले युवा इस भयंकर चिट्टे जैसे नशे से बचाया जा सकता है और आज के समय में स्थिति भयावह हो चुकी है
युवा वह चाहे लड़का हो या लड़की नशे में संलिप्त होते जा रहे हैं।
इस विकराल स्थिति से निपटने के लिए सबसे पहले अपने-अपने घरों से ही इस मुहिम की शुरुआत करनी पड़ेगी। बच्चों का ध्यान रखना पड़ेगा चाहे वे आपके आसपास के स्थानीय स्कूलों में पढ़ रहे हो या कहीं बाहर के स्कूलों में, इस पर पैनीनजर रखनी पड़ेगी।
उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी महिला मंडलों,स्वयं सहायता समूहों वह अन्य महिलाओं से नशे के खात्मे के लिए मुहिम चलाने की अपील की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें