अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री ऋषिकुल विद्यापीठ में महिलाओं के योगदान को किया गया सलाम
लक्ष्मणगढ़ - (सीकर) : बात हिमाचल की : हरीश शर्मा/आकाश झुरिया -: श्री ऋषिकुल विद्यापीठ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि सम्मानीय उषा मोदी, समाज सेविका संतोष काबरा एवं प्राचार्या डॉ.रेखा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण, उत्थान और उनके सामाजिक, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा, नेतृत्व और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सफलता को रेखांकित किया।
इसके उपरांत सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्हें माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया। साथ ही, ऋषिकुल विद्यापीठ की चांदनी शर्मा, ज्योत्सना पांडे, संजना शर्मा, डिंपल जोशी, मीना वेदी, मंजू तिवारी, सहित सभी महिला शिक्षिकाओं को भी प्रतीक चिन्ह और पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों को उजागर करते हुए उनके योगदान को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साह और प्रेरणादायक संदेशों के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें