फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 7 मार्च 2025

*नशे के विरुद्ध एबीवीपी का अभिनिवृति अभियान जारी: एस.डी.म को सौंपा ज्ञापन।*

 

*नशे के विरुद्ध एबीवीपी का अभिनिवृति अभियान जारी: एस.डी.म को सौंपा ज्ञापन।*





*शुक्रवार 7 मार्च 2025* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पालमपुर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा *अभिनिवृति* अभियान के अंतर्गत एसडीएम पालमपुर के समक्ष हिमाचल में बढ़ रहे नशे के विरुद्ध सख्त कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।



ज्ञापन में उठाई गई मांगें निम्नलिखित हैं:


- *चिट्टे की रोकथाम*: उप मंडल स्तर पर चिट्टे को रोकने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद ली जाए।

- *चिट्टा तस्करी पर नकेल*: चिट्टा तस्करी में संलिप्त लोगों पर सख्ती से नकेल कसी जाए।

- *चौकसी बढ़ाना*: उप-मंडल के सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाई जाए तथा नशे के संवेदनशील क्षेत्रों पर निरंतर गश्त और छापेमारी की जाए।

- *जागरूकता अभियान*: उप-मंडल के समस्त शिक्षण संस्थानों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा नशा निवारण केंद्रों की मदद से प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएं।

- *उड़न दस्तों का गठन*: उप-मंडल स्तर पर उड़न दस्तों का गठन किया जाए तथा संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।

- *हेल्पलाइन नंबर*: हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए, जहां नशा तस्करी और नशे से जुड़ी गतिविधियों की गोपनीय सूचना दी जा सके। यह हेल्पलाइन 24x7 सक्रिय रहे और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाए।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पालमपुर इकाई ने एसडीएम पालमपुर से आग्रह किया है कि वह इन मांगों पर अमल करें और हिमाचल में बढ़ रहे नशे के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें