श्रीराम सेना के 11 सदस्य 22 जनवरी को होने वाले श्री राम महोत्सव हेतू ज्योति लाने अयोध्या रवाना, जत्थे में 9 वर्षीय बच्चा भी शामिल
श्री राम सेना ने चौथे दिन निमंत्रण पत्र वितरण के तहत दून भाजपा मंडलाध्यक्ष को दिया न्योता
10 जनवरी शनिवार को शिव मंदिर से राम ज्योति के निकलेगी शोभा यात्रा
बीबीएन 07 जनवरी कविता शांति गौतम
श्री राम सेना द्वारा बद्दी द्वारा ऐतिहासिक 22 जनवरी को होने वाले श्री राम महोत्सव हेतु 11 सेवादारों का जत्था श्री राम की ज्योति लाने हेतु रवाना हुआ। जत्थे में 9 वर्षीय बालक भी स्वेच्छा से गया है। श्री राम सेना संयोजक राजेश जिंदल ने बताया कि 10 जनवरी से शुरू होने वाली शोभा यात्रा शाम को समाप्त होगी। जिंदल ने बताया कि श्री राम सेना प्रदेश की एक मात्र ऐसी संस्था है जो इस बार 22 जनवरी को श्री राम महोत्सव मनाने जा रही है । उन्होंने बताया कि श्री राम महोत्सव हेतु निमंत्रण पत्र वितरण अभियान के चौथे दिन दून के पूर्व विधायक सहित भाजपा मंडलाध्यक्ष मान सिंह सहित लाला तरक्की लाल कौशल, रमन कुमार, सत्यम स्टेशनर,भगवान दास ,माधो राम ,मनोज कौशल बांटू,गीता राम थाना,शाम लाल ,दर्शन पाल, देश राज ,राम लाल महिंद्र पाल,दीवान , अमी चंद ,बलबीर सिंह,देश राज ,विनोद ,मंजीत सिंह, अमीचंद ,आशीष,कमल ,बिपिन ,मनोज,रमेश शर्मा,राम रतन, लाडी , अंजना ऋषि ठाकुर आदि को निमंत्रण पत्र दिए।
फ़ोटो केप्सन
मंडलाध्यक्ष को निमंत्रण सौंपते श्री राम सेना संयोजक राजेश जिंदल

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें