राज्य सरकार ने तबादलों से हटाया प्रतिबंध, 19 जून से ०5 जुलाई तक होंगे स्थानांतरण!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के तबादलों पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। जारी आदेशों के अनुसार अब 19 जून से ०5 जुलाई तक विभिन्न विभागों में कर्मचारियों और अधिकारियों के स्थानांतरण किए जा सकेंगे।
हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों तथा विशेष चिकित्सा सेवाओं से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर फिलहाल प्रतिबंध यथावत रहेगा। इन श्रेणियों में कार्यरत कार्मिकों के स्थानांतरण इस अवधि में नहीं किए जाएंगे।
सरकारी निर्णय के बाद विभिन्न विभागों में लंबे समय से लंबित तबादला प्रस्तावों पर कार्यवाही तेज होने की संभावना है। कर्मचारियों और अधिकारियों के स्थानांतरण निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर किए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें