फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 19 जून 2026

*सर्व सम्मति से सुरेश कुमार ठाकुर चुने गये एसएमसी अध्यक्ष जबकि उपाध्यक्ष बने राजेंद्र कुमार*

 *सर्व सम्मति से सुरेश कुमार ठाकुर चुने गये एसएमसी अध्यक्ष जबकि उपाध्यक्ष बने राजेंद्र कुमार*



उमाशंकर दीक्षित 

दलाश (कुल्लू )। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश में वीरवार को अभिभावकों की आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 120 अभिभावकों ने भाग लिया।   आम सभा की अध्यक्षता पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजय कुमार ने की। सर्व प्रथम इसमें पुरानी प्रबंधन समिति को भंग किया गया। उसके बाद अभिभावकों द्वारा सर्वसम्मति से नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया जिसमें सुरेश कुमार ठाकुर को अध्यक्ष तथा राजेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी के अन्य सदस्य कुसुम लता,सीमा, सतपाल,लीला देवी, सोनू देवी,चंद्रकला, रविन्द्र, जनेश कुमार,विद्या भूषण, सरला देवी,सुनीता,गुड्डी देवी को चुना गया। जबकि सुनील कुमार को नामित सदस्य चुना गया।अध्यापकों में सुरेश कुमार ,महेन्द्र ठाकुर, बालकृष्ण तथा कुमारी विपना को सदस्य चुना गया। सभी नव निर्वाचित अध्यक्ष , उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने एकजुट होकर  विद्यालय की विभिन्न समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया जिसमें विद्यालय में खाली चल रहे विभिन्न पदों को भरे जाने की प्रदेश सरकार से शीघ्र अति शीघ्र पुरजोर मांग की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य समेत स्टाफ में अजय किशोर, नरेश कुमार, बलबीर ठाकुर,रणधीर कुमार,भारती देवी ,शेर सिंह,श्याम सिंह और गौरी शंकर आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें