" *राजनीतिक दल , पार्टी - विचारधारा इत्यादि अब कुछ भी नहीं !* "
श्री नरेंद्र मोदी , श्री अमित शाह आखिर ये सब कर ही क्या रहे हैं ???
जिन विपक्षी राजनीतिक दलों के विरुद्ध " अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद " ,
" युवा मोर्चा " , " भारतीय मजदूर संघ " ,
" भाजपा " के कर्मठ, समर्पित कार्यकर्ता , समर्थक , नेता पिछले 35 - 50 वर्षों से विचाधारा के आधार पर निरंतर ही राजनीतिक और सामाजिक रूप से लड़ाई लड़ रहे हैं , उन्हीं पूर्ण विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किए जा रहे हैं !!!
ये क्या खेल है ? !
ये कौन - सी राजनीति है ? !
ये कैसी , कहां की कूटनीति है ? !
ये क्या ही मजाक है ? !
ऐसा लगता है , अब राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी की कोई भी विचारधारा और स्पष्ट नीति नहीं रही !
और चाहे कुछ भी होता रहे , बस , केवल मात्र मोदी और शाह ने देश के ऊपर राज करना है | ऐसा प्रतीत होता है कि तथाकथित सेवा के नाम पर ये दोनों बड़े नेता सारे भारत को अपनी मुट्ठी में बंद कर लेना चाहते हैं !
भारत को कांग्रेस - मुक्त करने के नाम पर स्वयं
" भाजपा " ही बड़े स्तर पर " कांग्रेस - युक्त " हुई जा रही है !
भारत के स्वच्छ , शुद्ध लोकतंत्र के लिए किसी की घोर महत्वाकांक्षा एक बड़ी चुनौती और चिंता का विषय बनता जा रहा है |
मोदी जी , अमित शाह जी द्वारा कई - कई दशकों पुराने " भाजपा " के असली , समर्पित कार्यकर्ताओं , समर्थकों तथा स्थानीय नेताओं को नाराज़ और दुःखी करते हुए , सम्भवतः घोर कष्ट देकर बर्बाद किया जा रहा है !
आदरणीय मोदी जी , शाह जी , कृपया ऐसा मत कीजिए | ऐसी सोच और भावना भी कभी नहीं करनी चाहिए ! कृपया अपने
कार्यशैली और
कार्य व्यवहार में शीघ्र ही परिवर्तन कीजिए |
#
= मुमुक्षु के. ठाकुर ,
मतियारा / मसरूण्ड / ओबड़ी , चम्बा
मोबइल : - +91 98162-80840

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें