फ़ॉलोअर

बुधवार, 2 फ़रवरी 2022

प्रदेश में किसानों की जमीन को हथियाने की कोशिश हो रही है, जिसका उदाहरण मंडी बल्ह एयरपोर्ट के नाम पर किसानों की जमीन को सरकार कौड़ियों के भाव खरीदना जा रही है इसके खिलाफ किसान संघर्षरत है

प्रदेश में किसानों की जमीन को हथियाने की कोशिश हो रही है, जिसका उदाहरण मंडी बल्ह एयरपोर्ट के नाम पर किसानों की जमीन को सरकार कौड़ियों के भाव खरीदना जा रही है इसके खिलाफ किसान संघर्षरत है



BHK NEWS HIMACHAL


 आज दिनांक 2 फरवरी 2022 को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य कमेटी की बैठक ताराचंद भवन मंडी में संपन्न हुई। इस बैठक में समिति की राष्ट्रीय महासचिव मरियम धवले हिमाचल प्रभारी मंजीत राठौर विशेष रूप में उपस्थित रही। आने वाले समय में महिला समिति पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करेगी। कल केंद्रीय बजट पेश किया गया, महिला विरोधी है इस बजट के खिलाफ प्रदेश भर में धरने प्रदर्शन की जाएंगे। मनरेगा के बजट में 35% की कटौती की गई है देश में अधिकतर महिलाएं मनरेगा के तहत कार्य करती हैं इस बजट कटौती से महिलाओं की आर्थिकी के ऊपर गहरा असर पड़ेगा और उन्हें मनरेगा के तहत रोजगार भी नहीं मिलेगा। डिपो में राशन खराब मिल रहा है इतना कि राशन में चूहे तक निकल रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को राहत देने की बजाए गैस सिलेंडर को ₹1000 कर दिया है। महंगाई भी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं सरकार महामारी के दौर में नागरिकों को सस्ता राशन देने में असफल साबित हुई है। प्रदेश में किसानों की जमीन को हथियाने  की कोशिश हो रही है, जिसका उदाहरण मंडी बल्ह एयरपोर्ट के नाम पर किसानों की जमीन को सरकार कौड़ियों के भाव खरीदना जा रही है इसके खिलाफ किसान संघर्षरत है। बागवानी और कृषि क्षेत्र में भी जो सब्सिडी दी जा रही थी उसे भी इस सरकार ने खत्म कर दिया है ।स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उन्हें सरकार से जो मदद मिलती थी उसे भी सरकार ने खत्म कर दिया है। महामारी के दौर में बच्चियां शिक्षा से बाहर हो रही हैं। महिला समिति सरकार से मांग करती हैं कि सभी परिवारों को डिपो से 35 किलो राशन सस्ते दाम में दिया जाए। जो परिवार आयकर नहीं देते हैं उन्हें 7500 रुपए दिए जाएं । हिमाचल में महिलाओं के साथ हिंसा प्रतिदिन बढ़ रही है। सरकार इसे रोकने में असफल साबित हुई है एक तरफ सरकार का नारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का हैं तरफ उन्हीं बेटियों के साथ अपराधिक घटनाएं भी प्रदेश में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। राज्य कमेटी ने निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में राज्य सम्मेलन मंडी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर की 300 महिलाएं हिस्सा लेगी। यह सम्मेलन जुलाई में किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मरियम धवले, हिमाचल प्रभारी मनजीत राठौर, प्रदेश सचिव फालना चौहान, प्रदेश अध्यक्ष रीना तंवर, जयवंती, विना वैद्य, सीमा आदि ने हिस्सा लिया।

वाइट




एबीवीपी एचपीयू ने डीन ऑफ़ स्टडीज को सौम्पा ज्ञापन, परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि आगे बढ़ाने की उठाई मांग



*•एबीवीपी एचपीयू ने डीन ऑफ़ स्टडीज को सौम्पा ज्ञापन, परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि आगे बढ़ाने की उठाई मांग |*




__

02 फरवरी 2022



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने आज दिनांक 02 फरवरी 2022 को विभिन्न छात्र मांगो को लेकर डीन ऑफ़ स्टडीज को ज्ञापन सौम्पा | विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन के द्वारा प्रशासन से मांग कि छात्रों से संबंधित इन विभिन्न मांगो को प्रशासन जल्द पूरा करे | 




इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी ने बताया कि आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता 3 सूत्रीय मांगो को लेकर डीन ऑफ़ स्टडीज से मिले | अपनी मांगों को लेकर आकाश ने कहा कि एचपीयू प्रशासन को ईआरपी सिस्टम में सुधार करना चाहिए | आकाश ने कहा कि ईआरपी सिस्टम में दिक्कतें होने के कारण हज़ारों विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | उन्होंने कहा कि ईआरपी सिस्टम के जरिए विद्यार्थियों के परिणाम, माइग्रेशन और फीस संबंधी काम होते हैं.लेकिन इसमें तकनीकी खामियां होने के कारण इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता है जो कि छात्रों के साथ सरासर अन्याय है | इसीलिए विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि जल्द से जल्द ईआरपी सिस्टम को सुधारा जाए ताकि भविष्य में छात्रों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े |



अपनी दूसरी मांग को लेकर आकाश ने कहा कि एचपीयू में कर्मचारियों की भर्ती के लिए जो ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे थे, उनकी तिथि आगे बढ़ाई जाए | आकाश ने कहा कि किन्ही कारणों से कई बार कुछ अभ्यार्थियों द्वारा समय पर फॉर्म भरा नहीं जाता, जिसके कारण वे इस परीक्षा में भाग नहीं ले पाते | इसको देखते हुए प्रशासन को इस प्रतियोगी परीक्षा की फॉर्म भरने की तिथि को कुछ समय के लिए आगे बढ़ाना चाहिए |


अपनी तीसरी और अंतिम मांग पर आकाश ने कहा कि आजकल विश्वविद्यालय में फाइनल एग्जाम के ऑनलाइन फॉर्म भरने का दौर चला है लेकिन हम देखते हैं कि अभी भी सैंकड़ो छात्रों की लॉगिन आईडी अभी तक नहीं खुल रही है जो कि प्रशासन की खामियों को दर्शाती है | लॉगिन आईडी नहीं खुलने के कारण छात्र अपने एग्जाम फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं | इसीलिए विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जो कि 7 फरवरी है उसे बढ़ा दिया जाए ताकि सभी विद्यार्थी अपना परीक्षा फॉर्म भर पाए |


 आकाश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आशा करती है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द उनकी इन मांगों को पूरा करेगा |


साथ ही साथ उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए भी कहा कि अगर जल्द से जल्द इन छात्र मांगो को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ेगा जिसके लिए प्रशासन स्वंय जिम्मेदार होगा 


 ____



मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

आम बजट पर विक्रमादित्य सिंह की प्रतिक्रिया। क्या विपक्ष को भी भाया केन्द्रीय बजट सुनें विक्रमादित्य सिंह की जुबानी

 

आम बजट पर विक्रमादित्य सिंह की प्रतिक्रिया।
क्या विपक्ष को भी भाया केन्द्रीय बजट सुनें विक्रमादित्य सिंह की जुबानी



शिमला:केन्द्रीय बजट के बाद मुख्यमंत्री जयराम को सुनें क्या कह रहे हैं इस बजट पर क्या बजट से कुछ मिला

 

शिमला:केन्द्रीय बजट के बाद मुख्यमंत्री जयराम को सुनें क्या कह रहे हैं इस बजट पर क्या बजट से कुछ मिला



कर्नल इंद्र सिंह ने प्लासी में किया यूको बैंक का शुभारंभ

 कर्नल इंद्र सिंह ने प्लासी में किया यूको बैंक का शुभारंभ




कर्नल इंद्र सिंह ने प्लासी में किया यूको बैंक का शुभारंभ


आज यूको बैंक की प्लासी शाखा का शुभारंभ कर्नल इन्द्र सिंह, माननीय विधायक सरकाघाट एवं श्री एस के सांख्यान, महा प्रबंधक, यूको बैंक, प्रधान कार्यालय, कोलकाता द्वारा श्री हंसराज ठाकुर, उप महा प्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, अंचल कार्यालय, धर्मशाला, श्री ए.के.गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबन्धक, श्रीमती कंचन भाटिया, उप अंचल प्रमुख, अंचल कार्यालय, धर्मशाला,  की उपस्थिति में किया गया । इस अवसर पर प्लासी क्षेत्र के गणमान्य एवं अति विशिष्ट व सम्मानीय ग्राहक जन एवं नजदीकी यूको बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधक व सहायक शाखा प्रबंधक आदि भी उपस्थित थे।  इस अवसर पर कर्नल इन्द्र सिंह, माननीय विधायक सरकाघाट ने यूको बैंक की ग्राहक सेवा की प्रशंसा की । उन्होने बताया कि यूको बैंक हिमाचल प्रदेश का अग्रणी बैंक है तथा हिमाचल प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है । बैंक ने प्रधान मंत्री जन धन योजना के तहत अधिकाधिक खाते खोलकर एक प्रशंसनीय कार्य किया है जिसके लिए बैंक के प्रबंध तंत्र को बधाई दी जानी चाहिए। उन्होने कहा कि यूको बैंक प्लासी शाखा खुलने से यहां के निवासियों को भी बैंक द्वारा दी जाने वाली विभिन्न ऋण योजनाओं का फायदा मिलेगा। इसमें किसान क्रेडिट कार्ड, डेयरी लोन, फसल ऋण, मुद्रा ऋण, गृह निर्माण ऋण, वाहन ऋण, व्यवसाय ऋण, गोल्ड लोन की सुविधा घर द्वार ही मिलेगी। बैंक की शाखा में लॉकर की भी व्यवस्था की गई है ताकि लोग अपना कीमती समान, ज्वैलरी आदि को लॉकर में रखकर निश्चिन्त रहें। ग्राहक अपनी जमा पूंजी को बैंक की जमा योजनाओं, बचत बैंक, आवर्ती जमा तथा सावधि जमा खाते में रखकर ब्याज कमा सकते हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान श्री एस के सांख्यान, महा प्रबंधक, यूको बैंक, प्रधान कार्यालय,कोलकाता ने बताया कि यूको बैंक की स्थापना 06 जनवरी, 1943 को प्रख्यात उद्योगपति स्वर्गीय श्री घनश्याम दास बिड़ला द्वारा की गई थी। 79 वर्षों से यूको बैंक समाज के हर वर्ग के ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रहा है। हिमाचल प्रदेश में यूको बैंक अग्रणी बैंक है तथा धर्मशाला अंचल के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के आठ जिले की 64 शाखाएं, एक अग्रणी बैंक कार्यालय तथा एक आरसेटी बिलासपुर है। उन्होने बताया कि इस क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र की कोई शाखा नहीं होने के कारण यहां की स्थानीय जनता को बैंकिग कार्य हेतु यहां से 5-10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। क्षेत्र की जनता, स्थानीय विधायक एवं प्रधान की मांग पर यूको बैंक ने प्लासी क्षेत्र में अपनी शाखा खोलने का निर्णय लिया है।


 श्री हंसराज ठाकुर, उप महा प्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, अंचल कार्यालय, धर्मशाला ने ग्राहकों को बैंक की विभिन्न जमा योजनाओं, विभिन्न ऋण योजनाओं जैसे कार लोन, होम लोन, ऐजूकेशन लोन, प्रोपर्टी लोन, गोल्ड लोन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) आदि, अटल पैंशन योजना, मुद्रा लोन एवं आई टी प्रोडक्ट जैसे मोबाईल बैंकिंग, ई-बैंकिंग, एटीएम कार्ड की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी । श्री हंसराज ठाकुर, अंचल प्रमुख, धर्मशाला ने ग्राहकों को और बेहतर ग्राहक सेवा देने का आश्वासन दिया तथा उन्होने बताया कि आने वाले समय में यूको बैंक का व्यवसाय और बढ़ेगा तथा हमारे यूको बैंक द्वारा प्लासी क्षेत्र की जनता को और बेहतर बैंकिग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगीं ।




बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान पर आधारित हिंदी शॉर्ट फ़िल्म "मेरा हीरो" के पोस्टर का हुआ विमोचन

 बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान पर आधारित हिंदी शॉर्ट फ़िल्म "मेरा हीरो" के पोस्टर का हुआ विमोचन


सालासर बालाजी मन्दिर प्रांगण, हनुमान सेवा समिति कार्यालय, व स्यानण माता मंदिर (कालकाजी) प्रांगण में हुआ पोस्टर का विमोचन



सालासर - (चूरू) -: बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान पर बनी सामाजिक प्रेरणादायक हिंदी शॉर्ट मूवी "मेरा हीरो" के पोस्टर विमोचन की अगली कड़ी में पोस्टर का विमोचन सालासर बालाजी मन्दिर प्रांगण में मोहनदास जी मन्दिर के पुजारी कमल पुजारी के सानिध्य में व हनुमान सेवा समिति कार्यालय में समिति के अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी, कमल पुजारी, श्रीकांत पुजारी के सानिध्य में किया गया। वही अगले चरण में चूरू जिलें में स्थित कालका जी (स्यानण) माता मंदिर परिषर में मंदिर के पुजारी दुलीचंद गुजर के सानिध्य में पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सभी ने अभियान के माध्यम से समाज बदलाव में किये जा रहे अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज वर्तमान समय में इस अभियान की अत्यधिक आवश्यकता हैं। डिवाइन स्टूडियो झुंझुनूं बैनर तले बनी इस फ़िल्म के निर्माता, लेखक व डायरेक्टर मनोज मन्नू परदेशी है। इस फ़िल्म में कलाकार शांतनु राज लवानिया, दलीप सीकरवाला, कीर्ति बरार, योगेश वर्मा मोजास, चंद्रप्रकाश शर्मा, जय बरार आदि कलाकारों ने काम किया है जो मुख्य भूमिका में नजर आयेगे। इस अवसर पर दिलीप पुजारी, अरविन्द पुजारी, योगेश पुजारी व अभियान के संयोजक कवि हरिश शर्मा, सह-संयोजक आकाश झुरिया, फ़िल्म डायरेक्टर मनोज मन्नू परदेशी सहित आदि सदस्य महानुभाव उपस्थित रहें। फ़िल्म 4 फ़रवरी को डिवाइन स्टूडियो झुंझुनूं के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ की जायेगी।




कोटली जालंधर एनएच 03 संघर्ष समिति ने विस्थापितों की मांगो तथा समस्याओं के समाधान के लिए एनएचएआई के साथ शीघ्र अति शीघ्र एक बैठक करने की मांग की है


कोटली जालंधर एनएच 03 संघर्ष समिति ने विस्थापितों की मांगो तथा समस्याओं के समाधान के लिए एनएचएआई के साथ शीघ्र अति शीघ्र एक बैठक करने की मांग की है

BHK NEWS HIMACHAL



 मंडी कोटली जालंधर एनएच 03 संघर्ष समिति ने विस्थापितों की मांगो तथा समस्याओं के समाधान के लिए एनएचएआई के साथ शीघ्र अति शीघ्र एक बैठक करने की मांग की है। मंगलवार को समिति के प्रधान प्रशांत मोहन की अगवाई में एक प्रतिनिधिमंडल उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कोटली से मिला जिसमें एनएचएआई के साथ समिति की बैठक आयोजित करने के लिए प्रशासन की ओर से मध्यस्था करने की मांग की गई । उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रमेश चंद कटोच ने समिति को आश्वासन दिया कि वे एनएचएआई के उच्च अधिकारियों से संपर्क करके बैठक आयोजित करेंगे तथा विस्थापितों की प्रत्येक समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। समिति के प्रधान प्रशांत मोहन ने कहा कि जिन किसानों के खातों में मुआवजे की रकम सरकार की ओर से जमा की गई है उसका कोई विवरण लाभार्थियों को प्रेषित नहीं किया गया जिसके चलते किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान जानना चाहते हैं कि उन्हें कितनी जमीन का मुआवजा किस दर से दिया गया है यह स्पष्ट होना चाहिए। सरकार की ओर से सड़क मार्ग के अंतर्गत प्रभावित हो रहे मकानों और दुकान के मूल्यांकन के लिए अधिकृत की गई एजेंसियों पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा की अज्ञात कारणों से उन्होंने पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाया है जिसकी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। उन्होंने सड़क मार्ग के अंतर्गत आ रहे पेयजल स्रोतों तथा संपदा के संरक्षण की मांग भी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन के माध्यम से की। ज्ञापन के माध्यम से भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की गई जिसमें विस्थापितों को चार गुना मुआवजा के साथ पुनर्वास तथा अन्य सुविधाएं मुहैया किए जाने का प्रावधान है। एसडीएम से मिलने गए संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल में स्थानीय पंचायत के उप प्रधान मोहन सिंह ठाकुर, पूर्व उप प्रधान खेमचंद, कमल किशोर, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य हरिदास, संघर्ष समिति साईंगलू के प्रधान करण सिंह तथा हंसराज इत्यादि शामिल रहे