फ़ॉलोअर

सोमवार, 4 अप्रैल 2022

बीएसएल परियोजना बीबीएमबी सुंदरनगर के तत्वावधान में चलने वाले राजकीय बीएसएल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदर नगर में आज नए शैक्षणिक सत्र 2022 23 का शुभारंभ हुआ

बीएसएल परियोजना बीबीएमबी सुंदरनगर के तत्वावधान में चलने वाले राजकीय बीएसएल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदर नगर में आज नए शैक्षणिक सत्र 2022 23 का शुभारंभ हुआ



BHK NEWS HIMACHAL

 बीएसएल परियोजना बीबीएमबी सुंदरनगर के तत्वावधान में चलने वाले राजकीय बीएसएल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदर नगर में आज नए शैक्षणिक सत्र 2022 23 का शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों के सांस्कृतिक, चारित्रिक,भावनात्मक सहित सर्वांगीण विकास हेतु  विद्यालय में हवन का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पाठशाला के प्रधानाचार्य डॉ• एम आर गौतम ने बताया कि नया शैक्षणिक सत्र आज से आरंभ हो गया है। सभी के लिए आगामी शैक्षणिक सत्र अच्छा रहे , आकांक्षाओं के अनुरूप परिणाम देने वाला रहे तथा  वर्ष भर पाठशाला को किसी भी अनपेक्षित स्थिति का सामना न करना पड़े, इसलिए नए सत्र का आरंभ हवन के साथ किया गया। पं भारत भूषण जी ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन का कार्य संपन्न करवाया। कार्यक्रम में श्रीमती ज्योति रुड़की, मीना अग्रवाल, सुमिता रानी, संजीव शर्मा, सुदेश शर्मा, सुमन शर्मा, आरती अरोड़ा, कंचन, रश्मि जमवाल और श्री खेमराज डीपीई विशेष तौर से उपस्थित रहे।

video ko क्लिक करें

https://youtu.be/WO8T0ks0sYE

रविवार, 3 अप्रैल 2022

नौजवान सभा का दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर मंडी में हुआ संपन्न*


*नौजवान सभा का दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर मंडी में हुआ संपन्न*



भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) का दो दिवसीय राज्य प्रशिक्षण शिविर मंडी में हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के 8 जिलों से 55 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्यतः वर्तमान राजनीतिक स्थिति, युवाओं के समक्ष चुनौतियां, नौजवान सभा का कार्यक्रम और सोशल मीडिया के महत्व के ऊपर बातचीत हुई। 



प्रदेश में युवाओं के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ आंदोलन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया साथ ही प्रदेश में लाखों युवा नौकरी की आस में बैठे हैं, मगर प्रदेश की सरकार लंबे समय से सरकारी भर्तियां निकालने में असफल रही है। जो भी नौकरियां निकली गई है उन्हें कई कारणों से स्थगित किया जा रहा है। कुछ नौकरियां कोर्टों में फंसी हैं, नौजवान सभा का मानना है कि सरकार स्थाई नौकरियों का बंदोबस्त करें और जो नौकरियां कोर्टों में फंसी हैं उन्हें तुरंत बहाल कर युवाओं को रोजगार दिया जाए। आज प्रदेश में हजारों जेबीटी, टीजीटी, पीजीटी, कॉलेज लेक्चरर और अन्य महकमों में भी पद खाली पड़े हैं। प्रदेश सरकार इन सभी महकमों में स्थाई भर्तियां करने में असफल रही हैं। उल्टा प्रदेश में आउट सोर्स के माध्यम से भर्तियां की जा रही है जो युवाओं के साथ खिलवाड़ साबित हो रही है। उन्हें वहां पर मिनिमम वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। 



इन सभी मुद्दों पर चर्चा के बाद नौजवान सभा ने निर्णय लिया है कि आने वाले विधानसभा सत्र में इन सभी मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी और युवाओं के हकों की लड़ाई को और तेज करेगी। नौजवान सभा का राष्ट्रीय महासम्मेलन 12 से 15 मई को कोलकाता में हो रहा है प्रदेश से भी 10 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस उपलक्ष्य पर राष्ट्रव्यापी जत्था शुरू किया जा रहा है जो कि शहीदे आजम भगत सिंह के गांव से शुरू होते हुए सभी प्रदेशों में जाएगा। हिमाचल में भी यह जत्था 7 मई से लेकर 11 मई तक विभिन्न कोनों में जनता के मुद्दों को उठाते हुए धरने, प्रदर्शन और रैलियां की जाएंगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को प्रदर्शनों और रैलियों के माध्यम से जनता के बीच उजागर किया जाएगा और एक स्थाई रोजगार के लिए नीति बनाने की बात कही जाएगी। रोजगार के बाद पेंशन की सुविधा सबको दी जाए। यह भी प्रमुखता के साथ नौजवान सभा उठाएगी।  




SFI हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीती पर निर्बाचन सभा ( conclave) का आयोजन किया गया

                            


SFI हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीती पर निर्बाचन सभा ( conclave) का आयोजन किया गया




आज  02- 04-2022 को  SFI हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने  राष्ट्रीय शिक्षा नीती पर निर्बाचन सभा ( conclave) का आयोजन किया गया जिसमे महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय के छात्रों व अभिवावकों ने भाग लिया। एस एफ आई  महासचिव मीयुक विश्वास  ने राष्ट्रीय शिक्षा नीती पर विस्तार से बात रखी।  उन्होंने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति गैर - लेकतान्त्रिक तरिके से बिना संसद मे चर्चा किए   तैयार की गयी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीती पूरी तरह से छात्र विरोधी है। इस नीती के द्वारा छात्रों को शिक्षा से वंचित किया जाएगा  राष्ट्रीय शिक्षा नीती के तहत  शिक्षा के क्षेत्र मे निजीकरण और शिक्षा के व्यापरीकरण को बढ़ावा  दिया जा रहा है। वही दूसरी और शिक्षा मे शोध को भी ख़त्म किया जा रहा है।  इस नीती  के माध्यम से फाउंडेशन स्टेज मे प्री - नर्सरी की बात की गयी है जो की 3 वर्ष से 8 वर्ष तक के बच्चों के लिए है इसमें आँगनबाड़ी को इमर्ज करके आंगनबाड़ी  को भी कमज़ोर करके ख़त्म करने की कोशिश की जा रही है। यह नीती छात्रों को शिक्षा से वंचित करने वाली नीती है छात्रों को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय भाषा (हिंदी - इंग्लिश )न सिखाते मात्र क्षेत्रीय भाषा पर जोर दिया गया है जो की आने वाले समय  मे छात्रों के भविष्य मे और समस्याए उत्पन्न करेगा। इसके साथ छात्रों को वोकेशनल मे लकड़ी,  बागवानी, मिट्टी के बर्तन इत्यादि सिखाया  जाएगा जोकि छात्र के सम्पूर्ण विकास  और तर्कशक्ति तथा बुद्धिमता को बढ़ावा देने से कहीं सम्बन्ध नहीं रखता।



       इसके साथ -साथ चॉइस सिस्टम के साथ छात्र को आर्ट्स के साथ  साइंस के सब्जेक्ट पढ़ेगा और कॉमर्स के साथ साइंस और आर्ट्स के सब्जेक्ट जो की छात्र की किसी भी एक भी स्ट्रीम मे स्पेशलाइजेशन नहीं होगी। इसका खामियाजा हिमाचल प्रदेश मे छात्र 2013 मे RUSA और सीबीसीएस  के माध्यम से भुगत चुके है।






     इसके साथ - साथ  महाविद्यालयों मे डिग्री पूरी करने की अवधि 4 वर्ष की हो जाएगी जिसमें अगर छात्र एक वर्ष तक पढ़ाई करता है तो सर्टिफिकेट और 2 वर्ष पढ़ाई करता है तो एडवांस डिप्लोमा और 3 बर्ष के बाद  डिग्री और 4 बर्ष के बाद बैचलर डिग्री दी जाएगी जो की छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जहा  सरकार को शिक्षा के स्तर को और सुदृढ़ बनाना था वही इस नीती के माध्यम से शिक्षा के स्तर को गिरा रही है। बहुत से छात्रों व अभिवावकों  ने चर्चा में भाग लिया ।

                  इसके साथ SFI ने प्रदेश विश्वविद्यालय मे  पीएचडी मे बिना प्रवेश परीक्षा के हुए दाखिलो को रद्द करने की मांग की।  बिना प्रवेश परीक्षा के दाखिले से शोध की गुणवत्ता मे कमी आएगी हम साफ तौर देख सकते है कि जो प्रवेश परीक्षा पास नहीं कर सकते वो किस तरिके का शोध करने सक्षम होंगे विश्वविद्यालय कुलपति काबिल छात्रों को दरकिनार करके अपने चहेतों को पीएचडी मे प्रवेश दे रहे है  SFI इसका कड़ा  विरोध करती है और बिना प्रवेश परीक्षा के दाखिले जल्द से जल्द रद्द और NEP 2020 को वापिस नहीं लिया गया तो SFI आने वाले  इस प्रदर्शन को और तेज़ करते हुए उग्र आंदोलन करेगी। 







शनिवार, 2 अप्रैल 2022

भारत की जनवादी नौजवान सभा का राज्य प्रशिक्षण शिविर मंडी में शुरू हुआ

भारत की जनवादी नौजवान सभा का राज्य प्रशिक्षण शिविर मंडी में शुरू हुआ



भारत की जनवादी नौजवान सभा का राज्य प्रशिक्षण शिविर मंडी में शुरू हुआ। शिविर में पूर्व राज्य नेता डॉ ओकार शाद ने वर्तमान समय में देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की तथा कहा कि देश में लगातार बेरोजगारी, भुखमरी, महंगाई और आत्महत्या बढ़ रही हैं। महामारी के बाद देश में 5 करोड़ से भी ज्यादा लोग बेरोजगार हो गए हैं। बेरोजगारी ने कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिए है, जिसके कारण आज युवा हताश है और इस हताशा के कारण या तो वह नशा की तरफ जा रहा है या फिर आत्महत्या को अंजाम दे रहा है। आज युवाओं को संगठित कर उनके मुद्दों को लेकर लड़ने की जरूरत है, जिससे युवाओं की हताशा को रोका जा सकता है। देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है जिससे आम जनता का घर चलना और मुश्किल हो गया है।



भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल ने कहा कि प्रदेश में लगातार बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से असमर्थ है अभी हाल ही के अंदर विधानसभा के बजट सत्र में प्रदेश सरकार द्वारा 30 हजार नौकरियां देने का दावा सरकार द्वारा किया गया है परंतु यह स्पष्ट नहीं किया गया नौकरियों स्थाई रूप से भी जाएंगी या ठेके व आउट सोर्स पर ।



भारत की जनवादी नौजवान सभा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश में युवाओं के विभिन्न मुद्दों को लेकर व साथ ही साथ समाज के विभिन्न मसलों पर भी चर्चा की जाएगी । नौजवान सभा आगामी दिनों में अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पूरी रूपरेखा भी तैयार करेगी ।




प्रदेश में अब तक भाजपा और कांग्रेस की सरकारें एक के बाद दूसरी बनती आई है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा क्योंकि आम आदमी पार्टी के रूप में प्रदेश की जनता को एक सशक्त विकल्प मिला है

 *प्रदेश में अब तक भाजपा और कांग्रेस की सरकारें एक के बाद दूसरी बनती आई है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा क्योंकि आम आदमी पार्टी के रूप में प्रदेश की जनता को एक सशक्त विकल्प मिला है*




सुंदरनगर। प्रदेश में अब तक भाजपा और कांग्रेस की सरकारें एक के बाद दूसरी बनती आई है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा क्योंकि आम आदमी पार्टी के रूप में प्रदेश की जनता को एक सशक्त विकल्प मिला है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शेर सिंह ने सुंदरनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली और पंजाब के बाद अब आप प्रदेश के सभी विस क्षेत्रों में चुनाव लड़ने जा रही है और जीत हासिल कर सरकार बनाएगी। इसकी एक झलक मंडी में आयोजित की जाने वाली अरविंद केजरीवाल व भगवंतमान की रैली में देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह रैली विक्टोरिया ब्रिज से 6 अप्रैल को सुबह शुरु होगी जिसमें प्रदेश के कोने कोने से लोग शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बने हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं परंतु वहां पर सीएम  ने अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसकी सभी ओर चर्चा हो रही है। प्रदेश में भी आप की सरकार बनने पर इसी प्रकार के ऐतिहासिक निर्णय लेकर जनता के हित में कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी एक विजन के साथ ही चुनावी मैदान में उतरती है और अपने विजन पर कार्य करती है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बुरा हाल है जो जनता की मूलभूत सुविधाएं हैं। आप जहां भी सत्ता में आई है वहां इन सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी लंबे समय से  बूथ स्तर तक कार्य करती आ रही है और पंजाब में जीत के साथ कार्यकर्ताओ में एक नया जोश आया है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है क्योंकि प्रदेश की दोनों पार्टियों ने जनता के साथ हमेशा छल किया है। शेर सिंह ने बताया कि पार्टी के टिकट देने के अपने पैरामीटर हैं जो इन पर खरा उतरेगा पार्टी हाईकमान उसे टिकट देगा। इस अवसर पर नाचन से आप के संस्थापक सदस्य भीम सिंह डोगरा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022

एचपीयूएसएससए लिमिटेड रिक्रूटमेंट एजेंसी ने 357 उम्मीदवारों को दिया रोजगार दीया है.

 



भूमि अधिग्रहण पर मन्त्री स्तर की कमेटी आने बाले दिनों में किसानो के मुद्दों को जल्दी कोई हल जरूर निकालेगी


भूमि अधिग्रहण पर मन्त्री स्तर की कमेटी आने बाले दिनों में किसानो के मुद्दों को जल्दी कोई हल जरूर निकालेगी और सरकार किसानों की उचित मांगो तुरंत निपटारा करेगी :भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच/फोरलेन सयुंकत संघर्ष समिति   

 

आज मंडी में मंत्री स्तर सब-कमेटी के समक्ष भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच/फोरलेन सयुंकत संघर्ष समिति के 25 अलग-अलग संघठनो ने एक स्वर से भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार फैक्टर-2 (चार गुना मुआवजा) पुनर्स्थापना तथा पुनर्वास को लागू करने का पुरज़ोर तरीके से उठाया गया और सयोंजक श्री जोगिन्दर वालिया ने सरकार को याद दिलाते हुए कहा की 2018 में मंत्री स्तर पर श्री गोविन्द ठाकुर की अध्यक्षता में सब- कमेटी गठित कि गई थी जिसमें पुनर्स्थापना, पुनर्वास तथा भूमि अधिग्रहण, 2013 के अनुसार फैक्टर-2 (चार गुना मुआवजा) को लागू करने की बात सरकार ने अपने (दृष्टि) घोषणा पत्र को लागु करने की बात की गई थी लेकिन 4 वर्ष बीत जाने के बाबजूद भी हिमाचल सरकार अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं ले पाई है और हमें उमीद हे की मोहिंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता बाली नई 3 सदस्य(गोविन्द ठाकुर, राकेश पठानिया) मन्त्री स्तर की कमेटी आने बाले दिनों में किसानो के मुद्दों को जल्दी कोई हल जरूर निकालेगी और सरकार किसानों की उचित मांगो तुरंत निपटारा करेगी , और अगर शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आने बाले दिनों में भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच, अन्य किसान संघठनो से मिलकर राज्य स्तरीय आन्दोलन करने पर मजबूर हो जायेगा I 



प्रभाबित मंच के अध्यक्ष श्री बी आर कौंडल ने कहा हे की हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण द्वारा फोरलेन सड़कें बनाई जा रही हैं जिसमें किसानो की भूमि को अधिग्रहण किया जा रहा है जिसके कारण प्रभावित किसानों, दुकानदारों व अन्य नागरिकों की जिनकी कृषि भूमि अथवा आजीविका, इस भूमि अधिग्रहण से प्रभावित हो रही है अत: 2 अप्रैल, 2015 की अधिसूचना (दो गुणा) को तुरंत रद्द किया जाये और हिमाचल सरकार समय रहते भूमि अधिग्रहण, 2013 कानून (पुनर्स्थापना, पुनर्वास व चार गुना मुआवजा) को हिमाचल सरकार लागू करे एवं मार्केट रेट के अनुसार मुआवजा, 12% ब्याज, दिया जाये और मंडलीय न्यायलय में लंबित मामलो का जल्दी निपटारा किया जाये I

फोर लेन प्रभाबित समिति, बिलासपुर के अध्यक्ष श्री मदन शर्मा ने मांग रखी, रोड़ प्लान में कोई बदलाव न किया जाये और डंपिंग के लिए उचित स्थान पर की जाये I


फोरलेन प्रभावित संघ (कुल्लू-मंडी), के अध्यक्ष नरेश कुमार (कुकू) ने मांग रखी प्रस्तावित फोरलेन के साथ लगते गांवों को 5 मीटर कंट्रोल विड्थ व 3 मीटर टीसीपी योजना से 50 मीटर की शर्त कों निरस्त किया, दुकानदारों को पुनर्वास हेतु मुआवजा दिया जाये, प्रस्तावित सड़क के बाहर हुए नुकसान का मुआवजा और टोल प्लाजा में 20 किलोमीटर के दाएरे आम लोगी को राहत दी जाये I 

अंत में श्री मोहिंदर सिंह ठाकुर, अध्यक्ष, मंत्रीमंडल सब कमेटी ने सभी के विचार सुनने के उपरांत किसानो को अस्बाशन देते हुए कहा उपरोक्त मांगो को सब कमेटी अगले 15 दिनों के अन्दर सरकार को अपनी रिपोर्ट पेश कर देगी जिससे किसानो को राहत मिल सके I 

  

उपरोक्त बैठक में मंत्रिमंडल सब कमेटी के सदस्यों के इलावा, श्री ओंकार शर्मा, राजस्व सचिब, रास्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारी, फोरलेन संघर्ष समिति के मंडी , कुल्लू, काँगड़ा और बिलासपुर के लगभग 150 किसानो ने भाग लिया