फ़ॉलोअर

बुधवार, 4 जनवरी 2023

साहित्यिक मंच किस्सेदारियां की ओर से रामगढ़ शेखावाटी में हुआ ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन

 साहित्यिक मंच किस्सेदारियां की ओर से रामगढ़ शेखावाटी में हुआ ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन



BHK NEWS HIMACHAL 

बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा, समाजसेवी संजय हरितवाल व कुलदीप ने माँ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारम्भ


किस्सेदारियां मंच व ओपन माइक में बेस्ट प्रस्तुति देने वाले प्रतिभाओं को अभियान की ओर से बुक व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित


कही मंदिर बनते है तो कही मज्जिद बनती है, अरे साहब ये तो बताओ मेरे माँ के हाथों के जैसी रोटियां ओर कहा मिलती है : कवि हरीश शर्मा 


रामगढ़ शेखावाटी -: कस्बे में साहित्यिक मंच किस्सेदारियां की ओर से ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन नया बस स्टेण्ड स्थित हेरिटेज छतरी में किया गया। यह जानकारी देते हुए कृष्ण कांत शर्मा ने बताया कि किस्सेदारियां मंच कला, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है तथा इस कार्यक्रम का आयोजन छुपे हुए कलाकारों को समाज के सामने लाने हेतु किया गया है, इसीलिए इस ओपन माइक कार्यक्रम का नाम "फाइंडिंग हिडेन जेम्स" रखा गया। इस कार्यक्रम में रामगढ़ शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़, सुजानगढ़, चूरू, एवं अन्य क्षेत्रों से विभिन्न कलाकारों ने शिरकत की। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा, समाजसेवी संजय हरितवाल व कुलदीप ने माँ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

                    कार्यक्रम के अगले चरण में कलाकारों के द्वारा कविता, गायन, बांसुरी वादन, गिटार वादन इत्यादि में निपुर्ण कलाकारों ने अपनी कला का परिचय दिया। शेखावाटी अंचल के जाने माने कलाकारों के सानिध्य में नए उभरते कलाकारों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कवि भैरों सिंह सोलंकी, नवयुवक लक्ष्य सोलंकी वीर रस का पाठ किया एवं  मायड़ भाषा के कवि गिरधारी ने सामाजिक मुद्दों को हास्य रस में पिरो कर प्रस्तुत किया। मंच का सफल संचालन दिनेश भारती व आरज़ू सैनी के द्वारा किया गया।

                      कार्यक्रम में बेटा पढ़ाओ -  संस्कार सिखाओ के आयोजक कवि हरीश शर्मा ने बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की एवं शिक्षा व संस्कारों की अलख जगाने के लिये सभी युवाओं को मार्गदर्शित किया। इस अवसर पर कवि शर्मा के द्वारा कही मंदिर बनते है तो कही मज्जिद बनती है, अरे साहब ये तो बताओ मेरे माँ के हाथों के जैसी रोटियां ओर कहा मिलती है सहित माँ की ममता को लेकर अनेकों कविताओं का वाचन करते हुए युवाओं में नया जोश भरा।

                   मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में निखिल धौलपुरिया, लक्की सांखला, कवि विश्वेंद्र, रितेश, ऋषभ, जिया चोटिया, अभिजीत चरण, सचिन स्वामी, राहुल, सूरज, आकाश, मुकेश रिणवा, राहुल सैनी, सुरेश कुमार ने भी अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में नए रंग भरे। साहित्यिक मंच किस्सेदारियां के इस कार्यक्रम का संपूर्ण कार्यभार गोकुल भारती एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने संभाला। किस्सेदारियां मंच से खुशवंत शर्मा, शिवम बोचीवाल, कृष्ण कांत शर्मा, श्रीकांत शास्त्री ने भी कार्यक्रम के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

                     कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों जिनमे लक्की सांखला, निखिल धौलपुरिया, कवि विश्वेन्द्र सुजानगढ़ के साथ-साथ साहित्यिक मंच किस्सेदारिया को बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की ओर से प्रतीक चिन्ह व अभियान पर लिखित पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।



सोमवार, 2 जनवरी 2023

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में चल रहे सात दिवसीय विशेष एन एस एस शिविर का समापन अवतार सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में चल रहे सात दिवसीय विशेष एन एस एस शिविर का समापन अवतार सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ



BHK NEWS HIMACHAL 

 रिवालसर अजय सूर्या :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में चल रहे सात दिवसीय विशेष एन एस एस शिविर का समापन अवतार सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। इस सात दिवसीय शिविर में स्वयं सेवीयों ने विभिन्न गतिविधियां में भाग लिया। स्वयंसेवीयों ने गोद लिए गांव तथा जल स्रोत व रिवालसर झील परिसर की सफाई की। एन एस एस प्रभारी राजकुमार ने बताया कि इस सात दिवसीय एन एस एस शिविर में 53 स्वयं सेवियों ने भाग लिया मृदुल व मुस्कान को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक चुना गया। ड्रिल में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों में प्रथम स्थान पर वंशिका जमुना देवी तथा दिव्यांशु रहे,।इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य दया राम ठाकुर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान कमलेश शर्मा व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।




बी एच के न्यूज़ के लिए रिवालसर से अजय सूर्या की रिपोर्ट

सीएम से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शिक्षकों की मांगों को पूरा करवाने का किया जाएगा हरसंभव प्रयास: जगदीश शर्मा

 सीएम से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल

शिक्षकों की मांगों को पूरा करवाने का किया जाएगा हरसंभव प्रयास: जगदीश शर्मा


BHK NEWS HIMACHAL 

मंडी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष जगदीश शर्मा की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रधान सलाकार मुख्यमंत्री नरेश चौहान व शिमला शहरी के विधायक हरिश जनारथा से मिला। इस दौरान संघ ने मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को नए सरकार के गठन सहित नव वर्ष की बधाई दी और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में प्रदेश सरकार प्राथमिक शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान कर शिक्षकों को नव वर्ष का तोहफा देगी। संघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार यथाशीघ्र कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल कर नए साल का तोहफा देगी। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और जिसको लेकर मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री हर मंच पर एलान कर रहे हैं कि पहली कैबिनेट में ही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन भल कर दी जाएगी। जगदीश शर्मा ने कहा कि   संघ का प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेगा और प्राथमिक शिक्षकों की मांगों को उनके समक्ष प्रभावी ढंग से रखने के साथ-साथ उन्हें पूरा करवाने का भी हरसंभव प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर शिमला जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रमोद चौहान, राज्य उपाध्यक्ष नारायण शर्मा, नरेश तेगटा, जितेंद्र वर्मा, भाग चन्द, लीला चौहान, जिला शिमला के कोषाध्यक्ष प्रेम लाल शर्मा कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष मोहन वर्मा, अध्यक्ष खंड नेरवा अनिल चौहान, विरेंद्र, सुरेन्द्र चन्देल,प्रदीप कुमार, बाल कृष्ण, खुशी राम व जोगेन्दर बुशैहरी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।



राजकीय प्राथमिक संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष जगदीश शर्मा की अगुवाई में सीएम से मिलता हुआ।



रविवार, 1 जनवरी 2023

*16 साल में भी नहीं हो सका रेगुलर जल रक्षक* जिला चंबा भटियात के जल शक्ति विभाग चुबाडी के डिवीजन मनहुता से जल रक्षक श्री बलवान सिंह जी को मनहुता डिवीजन के सभी स्टाफ मेंबर दोबारा मान समान सहित रिटायरमेंट दी गई इसके लिए हम उन सभी का आभार व्यक्त करते हैं परंतु दुख इस बात का है कि 16 साल सेवा देने के बाद भी रेगुलर नहीं किया गया मात्र 4500 वेतन से ही अपनी 16 साल की सेवा देकर रिटायर हो गए

 *16 साल में भी नहीं हो सका रेगुलर जल रक्षक*



BHK NEWS HIMACHAL 

जिला चंबा भटियात के जल शक्ति विभाग चुबाडी के डिवीजन मनहुता से जल रक्षक श्री बलवान सिंह जी को मनहुता डिवीजन के सभी स्टाफ मेंबर दोबारा मान समान सहित रिटायरमेंट दी गई इसके लिए हम उन सभी का आभार व्यक्त करते हैं परंतु दुख इस बात का है कि 16 साल सेवा देने के बाद भी रेगुलर नहीं किया गया मात्र 4500 वेतन से ही अपनी 16 साल की सेवा देकर रिटायर हो गए







पूर्व मंत्री श्री प्रकाश चौधरी की अगुवाई में जल्दी ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर के समक्ष बल्ह की उपजाऊ जमीन को बचाने की बात रखी जाएगी

 पूर्व मंत्री श्री प्रकाश चौधरी की अगुवाई में जल्दी ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर  के समक्ष बल्ह की उपजाऊ जमीन को बचाने की बात रखी जाएगी: बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति


BHK NEWS HIMACHAL 

आज दिंनाक 1 जनबरी ,2023 को बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति की  आपातकाल बैठक, प्रेमदास चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन हुई जिसमे हिमाचल सरकार दुवारा प्रस्तावित हवाई अड्डे के तहत आने बाले   गाँव के  किसानों की जनसुनवाई ब सामाजिक सर्वे हेतु एस आर एशिया संस्था को कार्यभार दिया गया जिसका समिति स्वागत करती हे और आशा व्यक्त करते हे बल्ह के किसानों की आजीविका का इकलौता स्त्रोत होने के नाते, अब आम लोगो की सुनबाई होगी I बल्ह के सचिव नन्द लाल वर्मा ने बताया की प्रस्तावित हवाई अड्डे से 10,000 जनसँख्या, 2000  किसान परिवारों  का विस्थापन, 400 करोड़ का नकदी कृषि उत्पादन, डोयडा जंगल (डीपीफ),सिंचाई व्यवस्था,पीने के पानी, 2500 मकान, हजारो पेड़, कृषि-उद्योग, तीन नदियां, संपर्क मार्ग, व्यापारिक ब शिक्षण संस्थान,कृषि मशीनरी आदि ख़तम हो जायेगी और अधिकतर किसान प्रस्तावित  हवाई अड्डे की वजह से भूमिहीन तथा विस्थापित हो जायेंगे और बल्ह क्षेत्र का नामोनिशान ही मिट जायेगा। बल्ह कि जनता जो नकदी फसले उगा कर जीवन चला रही है उन्हें बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ेगा I 

इसके उपरांत एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री श्री प्रकाश चौधरी जी के आवास डडोर में मिला और मांग की गई की पिछली जयराम सरकार जो एकतरफा फ़ैसला लेकर बल्ह की  उपजाऊ जमीन को बर्बाद करके अपने ड्रीम एअरपोर्ट प्रोजेक्ट को पूरा करने पर आमादा हो गई थी , लेकिन नई सरकार ने आते ही किसानों की बात सुनने के लिए नई तत्काल कार्यबाही करते हुए पहले सामाजिक सर्वे करने का फैसला लिया गया जो स्वागत योग्य कदम हे, प्रकाश चौधरी ने कहा की बे जल्दी ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर जी  के समक्ष इस मुद्दे को रखेंगे और बल्ह की उपजाऊ जमीन को हर हालत में बचाया जायेगा ब मांग की जाएगी कि एअरपोर्ट को गेर उपजाऊ जमीन पर बनाया जाये I  

प्रतिनिधिमंडल में बल्ह बचायो किसान संघर्ष समिति,जिसमे प्रधान, प्रेम चौधरी,  सचिव, नन्द लाल वर्मा के इलावा,भवानी सिंह, हरीराम, पन्ना लाल, जगदीश, अमरसिंह वालिया, बलदेव चौधरी , कैप्टन प्रेमदास, नन्द लाल, श्याम लाल चौधरी ने हिस्सा लिया            



विकेश ठाकुर को सीसीओ हिमाचल प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया

 विकेश ठाकुर को सीसीओ  हिमाचल प्रदेश  उपाध्यक्ष बनाया गया


 


BHK NEWS HIMACHAL 

  करप्शन कंट्रोल  आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान आकाश चौहान जी और राष्ट्रीय सचिव व हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष श्री शौकत अली जी के नेतृत्व में श्री विकेश ठाकुर जी को हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पत्र के माध्यम नियुक्त किया गया और बहुत- बहुत हार्दिक शुभकामनाएं दी है। 



इस मौके पर राज्य उपाध्यक्ष विकेश ठाकुर ने कहा की हमारे  समाज में हो रहे भ्रष्टाचार  पर अंकुश लगाने के लिए हमारा संगठन सक्षम है और  सक्षम था और सक्षम रहेगा क्योंकि हमारे संगठन में ऐसे  बोहुत अभियान चलाएं है जो शायद ही किसी संगठन ने न चलाएं हो।  समाज में फैला भ्र्ष्टाचार व महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार तथा बेटियों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। बाल मज़दूरी को रोकने  व महिलाओं पर हो रहे आत्याचारों पर अंकुश लगाया जाये।  इसके साथ साथ देश मे बढ़ रहे नशे के खिलाफ भी कार्यवाही कर रहा है जिससे हमारे युवा नशे से दूर रहें। उपाध्यक्ष विकेश ठाकुर जी ने कहा कि हिमाचल में बढ़ता नशे का चलन युवा पीढ़ी के लिए बहुत खतरनाक है। सरकार को इस पर ठोस रणनीति बनानी चाहिए। जिससे हिमाचल प्रदेश के साथ साथ पूरा देश नशे कि चपेट से बच सके और हमारे युवा एक अच्छी व खुशहाल जीवन जी सके।  राज्य उपाध्यक्ष बने पर विकेश ठाकुर जी ने कहा की में पूरी करम निष्ठा के साथ संगठन में कार्य करूंगा और समाज हित व देश हित के कार्य हमेशा करता रहूंगा।



सरस्वती विद्या मन्दिर में वार्षिक उत्सव की धूम, विद्यालय के सालाना समारोह में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम से बांधा समां और पुरस्कार भी बांटे गये

 सरस्वती विद्या मन्दिर में वार्षिक उत्सव की धूम,    विद्यालय के सालाना समारोह में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम से बांधा समां और पुरस्कार भी बांटे गये।


BHK NEWS HIMACHAL 

सरस्वती विद्या मन्दिर जयदेवी में वार्षिक पारितोषिक वितरण धूमधाम से मनाया गया, जिसमें  माननीय विधायक श्री विनोद कुमार जी नाचन विधानसभा क्षेत्र ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। हिमाचल शिक्षा समिति की तरफ से मंडी जिला के मंत्री श्री गोपाल दास शर्मा जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री राजेश कुमार जी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में सुंदरनगर संकुल के संकुल प्रमुख श्री संजीव ठाकुर जी, मंडलाध्यक्ष श्री सोहन सिंह ठाकुर जी, हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य श्री वेद प्रकाश शर्मा जी, ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती पवनी ठाकुर जी, उप प्रधान,पंचायत समिति सदस्य, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक श्री बेली राम ठाकुर जी, अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह जी, संरक्षक श्री दुर्गा सिंह ठाकुर जी तथा समस्त कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहे। इस समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र व छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए साथ ही हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट लिस्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों शिवानी शर्मा, महक ठाकुर, तनवी शर्मा, रोमिल ठाकुर, अंकित ठाकुर, गौरव शर्मा, शुभम ठाकुर, आदर्श शर्मा, खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जवाहर नवोदय विद्यालय पण्डोह हेतु चयनित छात्र अभिनव ठाकुर को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता श्री गोपाल दास जी ने अपने संबोधन में कहा कि इन विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार भी दिए जाते हैं। जो कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए महत्वपूर्ण भूमिका भविष्य के लिए आधार के तौर पर साबित होते हैं।