फ़ॉलोअर

बुधवार, 8 मई 2024

जन-जागृति अभियान को लेकर सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों का वीडियो न बनाकर समय से अस्पताल पहुँचाने की सभी श्याम प्रेमियों को दिलवाई शपथ बाबा श्याम से यही प्रार्थना है की सड़क दुर्घटना में किसी भी परिवार के सदस्य को दर्दनाक मौत ना मिले : एसपी वर्मा

 बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान व शेखावाटी संकल्प मीडिया परिवार की अभिनव पहल : जन जागृति अभियान


जन-जागृति अभियान को लेकर सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों का वीडियो न बनाकर समय से अस्पताल पहुँचाने की सभी श्याम प्रेमियों को दिलवाई शपथ


बाबा श्याम से यही प्रार्थना है की सड़क दुर्घटना में किसी भी परिवार के सदस्य को दर्दनाक मौत ना मिले : एसपी वर्मा



रतनगढ़ : कस्बें के श्री मठाधीश शिवालय में साँवरिया सरकार के मासिक भजन संध्या का आयोजन किया गया। स्थानीय गायक एसपी वर्मा व संजय मुरारका ने एक से बढ़कर एक शानदार भजनों से बाबा श्रीश्याम को रिझाया। कीर्तन के मुख्य आयोजक ओमप्रकाश, मैना देवी चौधरी द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलन के बाद गणेश वंदना से भजन संध्या प्रारंभ हुई। इस अवसर पर बाबा का विशेष श्रंगार किया गया। 

                     आयोजित श्याम भजन संध्या में भजन गायक एसपी वर्मा ने श्याम बाबा से अरदास लगाते हुए कहा कि बाबा श्याम से प्रार्थना करता हु की सड़क दुर्घटना में किसी भी परिवार के सदस्य को दर्दनाक मौत ना मिले। हाल ही में लक्ष्मणगढ़ निवासी व बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के संस्थापक, अध्यक्ष कवि हरीश शर्मा के मार्गदर्शन में बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान व शेखावाटी संकल्प परिवार की ओर से आयोजित जन-जागृति अभियान "मर रही इंसानियत की अलख को फिर से जगाना होगा, सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों का वीडियो न बनाकर समय से अस्पताल पहुँचाकर मानवता का फर्ज निभाना होगा। 

                      जन जागृति अभियान को लेकर भजन गायक एसपी वर्मा ने सभी श्याम प्रेमियों को शपथ दिलवाते हुए कहा कि हम सभी अपने कार्यो को छोड़कर सर्वप्रथम सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का वीडियो बनाने की बजाय उसे समय से अस्पताल पहुँचाकर अपना मानव होने का धर्म निभाएंगे। आज अपने एक छोटे से प्रयास से अगर किसी घायल की जिंदगी संवरती हैं तो उससे बड़ा पूण्य का कोई कार्य हो ही नही सकता। इस अवसर पर सभी श्याम प्रेमियों ने प्रण लिया कि अगर कही भी कोई दुर्घटना घटित होती हैं तो सवर्प्रथम वीडियो बनाने की बजाय घायलों को समय से अस्पताल पहुँचाने में अपनी-अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।







दसवीं की बोर्ड परीक्षा में फिर से छाया मॉडर्न हाई टैक मॉडल स्कूल। होनहार छात्र युवराज ने 684 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया

 दसवीं की बोर्ड परीक्षा में फिर से छाया मॉडर्न हाई टैक मॉडल स्कूल।


होनहार छात्र युवराज ने 684 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।




 Bhk news Himachal नेरचौक मंडी।

हर वर्ष की भांति इस बार भी मॉडर्न हाई टैक मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करके अपने स्कूल का नाम चमकाया। मॉडर्न हाई टैक मॉडल स्कूल के युवराज न केवल पढ़ाई में ही उत्कृष्ट है। बल्कि टेबल-टेनिस में राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है। द्वितीय स्थान पर अर्चिता ने 682 अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। अर्चिता भी बहुगुणी प्रतिभाशाली छात्रा है। तृतीय स्थान पर 672 अंक लेकर विनय  ठाकुर ने स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूलू के 20 छात्रों ने 90% से भी अधिक अंक लेकर अपनी सफलता का परचम लहराया। इसके साथ चौथे पर नव्या कौशल ने 660 अंक हासिल किए। पाँचवे स्थान पर आरूषि 658 अंक, छठे स्थान पर कृतिका शर्मा 657 अंक, सातवें स्थान पर शश्रेया 655 अंक, आठवें स्थान पर ईशान 651 अंके, नवम् स्थान पर कृतिका शर्मा 647 अंक और दसवें स्थान पर पायल ने 647 अंक लेकर विदयालय का नाम रोशन किया। इसके साथ इशिता 645, आरुषि चंदेल 645,  ऋषिका 644 संजना 643 श्रेयांसी 643, रजनीश शर्मा 640, शालिना 638, लोनिया 627, आरती 626, गौरी शर्मा 613 आर्यन ने 604 अंक 'लेकर अपने माता-पिता व विद्‌यालय का नाम नाम रोशन किया है। स्कूल प्रबंधक विशाल शर्मा और प्रिंसिपल गीतांजलि शर्मा ने मेधावी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।







मंगलवार, 7 मई 2024

भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी झूठ की सीमाओं को लांघ कर कर रही प्रचार आकाश शर्मा

 भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी झूठ की सीमाओं को लांघ कर कर रही प्रचार आकाश शर्मा 




मंडी अजय सूर्या :- कांग्रेस पार्टी मुख्य प्रवक्ता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस आकाश शर्मा अधिवक्ता ने प्रेस को जारी बयान मे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी द्वारा वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह पर आरोप लगा रही है कि उन्होंने सांसद निधि का आवंटन नहीं किया यह लिस्ट जारी कर रहा हूं। जिसमें सिलसिले वार सांसद निधि को दर्शाया गया है।आज भारतीय जनता पार्टी व उनकी प्रत्याशी झूठ की सभी सीमाओं को लांघकर प्रचार कर रही हैं और अवांछनीय इल्जाम लगा रही हैं ।बड़े और छोटे का लिहाज नहीं कर रही कृपया कर वह उनके प्रवक्ता उपयुक्त मंडी कुल्लू लाहौल स्पीति चंबा व शिमला किन्नौर से सांसद निधि आवंटन के बारे में उनके पेज पर जाकर डिटेल ले सकते है। मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता आपकी बातों पर व झूठ पर विश्वास नहीं करती। मंडी नगर निगम के क्षेत्र में 30 लाख का पुल आईआईटी मेडिकल कॉलेज एडीबी प्रोजेक्ट पेय जल योजना व अन्य प्रेस्टीजियस प्रोजेक्ट्स श्रीमती प्रतिभा सिंह की ही देन है कृपया कर वेरीफाई करें व जो झूठ बोल रही हैं या बुलाया जा रहा है उसके लिए माफी प्रेषित करें।







मंडी अजय सूर्या :- कांग्रेस पार्टी मुख्य प्रवक्ता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस आकाश शर्मा अधिवक्ता ने प्रेस को जारी बयान मे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी द्वारा वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह पर आरोप लगा रही है कि उन्होंने सांसद निधि का आवंटन नहीं किया यह लिस्ट जारी कर रहा हूं। जिसमें सिलसिले वार सांसद निधि को दर्शाया गया है।आज भारतीय जनता पार्टी व उनकी प्रत्याशी झूठ की सभी सीमाओं को लांघकर प्रचार कर रही हैं और अवांछनीय इल्जाम लगा रही हैं ।बड़े और छोटे का लिहाज नहीं कर रही कृपया कर वह उनके प्रवक्ता उपयुक्त मंडी कुल्लू लाहौल स्पीति चंबा व शिमला किन्नौर से सांसद निधि आवंटन के बारे में उनके पेज पर जाकर डिटेल ले सकते है। मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता आपकी बातों पर व झूठ पर विश्वास नहीं करती। मंडी नगर निगम के क्षेत्र में 30 लाख का पुल आईआईटी मेडिकल कॉलेज एडीबी प्रोजेक्ट पेय जल योजना व अन्य प्रेस्टीजियस प्रोजेक्ट्स श्रीमती प्रतिभा सिंह की ही देन है कृपया कर वेरीफाई करें व जो झूठ बोल रही हैं या बुलाया जा रहा है उसके लिए माफी प्रेषित करें।

नौलखा का प्रवासी ईंट भट्ठा विषैली गैसों का कर रहा उत्सर्जन

 नौलखा का प्रवासी ईंट भट्ठा विषैली गैसों का कर रहा उत्सर्जन। 



यादविन्द्र कुमार सुंदर नगर

सुंदरनगर उपमंडल की चौक पंचायत में स्थित नौलखा पाल इंडस्ट्रीज जो तीस साल से हिमाचल के प्राकृतिक वातावरण को प्रदूषित करने का काम कर रही है। इसके प्रवासी मालिक सुनील कुमार घई एवं उसके मैनेजर कर्म सिंह जो मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले है। यहां की मिट्टी का खनन कर,उसे  खरबों रुपए में बेचा है। यहां के स्थानीय लोगों को ठग कर कौड़ियों के भाव यह मिट्टी खरीदी। यह बाहरी ठेकेदार देवभूमि के लोगों को दस हजार से ग्यारह हजार रुपए में एक हजार ईंट बेचकर मनमाने दाम वसूल कर चांदी कूटते आ रहे है। स्थानीय लोगों की जमीन,और रोजगार प्रवासियों को देकर यह स्थानीय ग्रामीणों को आज तक ठेंगा दिखाते हुए भी नजर आए है। इस  इंडस्ट्रीज से कोयला,लकड़ी,जला हुआ गाड़ी का काला तेल रात दिन इस पहाड़ी प्रदेश के शांत सुरम्य वातावरण को दूषित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। नियमों को ताक पर रखते हुए,यह भट्ठा बहुतायत मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड,कार्बन मोनोऑक्साइड और सल्फर जैसी विषैली गैसों का उत्सर्जन का कार्य कर स्थानीय ग्रामीणों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा है। आज से पच्चीस साल पूर्व भी सभी ग्रामीण इस प्रदूषण और ईंट भट्ठे को बंद करवाने के लिए लामबंद हुए थे,उस वक्त इन प्रवासी मालिकों ने ग्राम वासियों की एक भी बात नहीं सुनी और लालच वश अपना कार्य करते रहे। सौहार्दपूर्ण मंच के माध्यम से इन्हे दर्जनों बार इस प्रदूषण को बंद करने की भी चेतावनी दी लेकिन कोई भी सकारात्मक परिणाम परिलक्षित नहीं हुए। लंबी दूरी से मिट्टी,रतीले बालू को खुले टिपरों में भरकर उससे उड़ने वाले कणों और धूल से यह लोगों की आंखों के लिए घातक सिद्ध हुआ है। इस बात को अब मंगलवार को महादेव के ग्राम सुधार समिति के अध्यक्ष पूर्व के पंचायत के प्रतिनिधि दौलत राम कि अगुआई में दो पंचायतों के लोग इस प्रदूषण की जड़ को पूर्ण  रूप से हमेशा के लिए बंद करने हेतु एकजुट हुए मालिक फिर इस जनसभा में उपस्थित न होकर लगभग आठवीं बार इन मुद्दों पर बात करने से बचते नजर आए है।उन्होंने कहा कि,स्थानीय ग्रामीण अब इस ईट भट्ठा को बंद करने के विचार में आ गए है। ग्रामीणों ने कहा कि दो दिन के भीतर इस ईंट भट्ठे के कार्य को पूर्ण रूप से महा जन आंदोलन करके अवरुद्ध किया जाएगा। साथ में उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,प्रशासन, डी.सी मंडी,शासन से इस पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है,इस मौके पर यादवेंद्र ठाकुर,शिवा चंदेल,सीता राम,राम सिंह,हिम्मत सिंह,समाजसेवी चमन ठाकुर,अंकुश,तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।






रविवार, 5 मई 2024

बीबीएमबी धनोटू बग्गी नहर सड़क मार्ग पर लगे चालान कैमरा।

 बीबीएमबी धनोटू बग्गी नहर सड़क मार्ग पर लगे चालान कैमरा।





सुंदरनगर उपमंडल के अंतर्गत धनोटू बग्गी सड़क मार्ग पर बढ़ते वाहनों के आवागमन,आवश्यकता से अत्यधिक गति सीमा,एक तरफ संकरी सड़क मौत को न्यौता देती तो दूसरी ओर दोनों ओर से गतिशील वाहन,सड़क पर चलते राहगीरों के लिए किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों ने बी.बी.एम.बी प्रशासन से मांग की है ,कि धनोटू  से लेकर बग्गी तक,नहर के साथ पक्की सड़क मार्ग पर चालान कैमरा लगाए जाए। जिससे बिगड़ैल वाहन चालकों की गति नियंत्रित हो सके। जिस तरह सुंदरनगर झील के किनारे पहले  बिगड़ैल वाहन चालक या स्टंट करते बाइकर्स वाहनों को दौड़ाते थे। उन पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने सड़क के बीच बीच गति अवरोधक लगाए है। जिस कारण वाहनों की गति पर लगाम लग सकी है व पैदल राहगीरों का जीवन भी सुरक्षित हो सका। महादेव के युवा समाजसेवी चमन ठाकुर ने कहा कि,यह सड़क मार्ग दो तरफा है। दोनो ओर से गाड़ियां अत्यधिक तेज गति से चलती है जिस वजह से आम राहगीर इससे प्रभावित होते है। उन्होंने आगे कहा कि,इस समस्या के हल के लिए आज के बढ़ते वाहनों की संख्या को देखते हुए। तय शुदा गति के भीतर चालान कैमरा एक बेहद अच्छा विकल्प हो सकता है,जो रात दिन बिगड़ैल वाहन चालकों को तेज गति से इस संवेदनशील सड़क मार्ग पर गाड़ी दौड़ाने से रोक सकेगा।





गुरुवार, 2 मई 2024

*हिमाचल प्रदेश निर्माता यशवंत सिंह परमार को अर्पित किए श्रद्धा सुमन* *प्रदेश के प्रथम मुख्य मंत्री की पुण्यतिथि पर अभाविप ने किया नमन*

 



*हिमाचल प्रदेश निर्माता यशवंत सिंह परमार को अर्पित किए श्रद्धा सुमन*



*प्रदेश के प्रथम मुख्य मंत्री की पुण्यतिथि पर अभाविप ने किया नमन*




*________________________________*




*तिथि : 02/05/2024*




अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई शिमला द्वारा आज विश्वविद्यालय परिसर में हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री हिमाचल निर्माता *यशवंत सिंह परमार* जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष पर उन्हें याद कर के श्रद्धा सुमन अर्पित किए।



 विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा और विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों व अन्य लोगों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा पुष्पांजलि के माध्यम से सभी ने श्रद्धा सुमन भेंट किए। पुष्पांजलि के दौरान गौरव जी ने अपने वक्तव्य में परमार जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ॰ यशवंत सिंह परमार भारत के राजनेता और एक स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी थे। वे हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बने। उन्हे ‘हिमाचल निर्माता’ के नाम से जाना जाता है। उन्होने हिमाचल प्रदेश को अस्तित्व में लाने तथा विकास की आधारशिला रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिये है। लगभग 3 दशकों तक कुशल प्रशासक के रूप में जन-जन की भावनाओं संवेदनाओं को समझते हुए उन्होने प्रगति के पथ पर चलते हुए हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए नई दिशाएं पेश की। उन्होने अपना सारा जीवन प्रदेश की जनता के लिए समर्पित कर दिया। वे गरीबों और जरुरतमंदों की सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे अंत में गौरव जी ने कहा कि हम सभी को डॉ परमार जी के जीवन से हमें अनेक सीखे मिलती हैं । 



अंत में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय , वंदे मातरम और परमार जी तेरे सपनों को साकार बना कर छोड़ेगे प्रदेश के चप्पे चप्पे को कुशहाल बना कर छोड़ेगे के जय घोषों के साथ कार्यक्रम का समाप्त किया।










बुधवार, 1 मई 2024

*नाचन से विक्रमादित्य को दिलाएंगे बढ़त: दीवान शर्मा। नाचन इंटक संगठन की बैठक में काग्रेस प्रत्याशी के समर्थन पर चर्चा।*

 *नाचन से विक्रमादित्य को दिलाएंगे बढ़त: दीवान शर्मा।




नाचन इंटक संगठन की बैठक में काग्रेस प्रत्याशी के समर्थन पर चर्चा।* 



BHK NEWS HIMACHAL सुंदर नगर।

पहली मई को अन्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर नाचन इंटक ने समस्त मजदूर वर्ग को हार्दिक बधाई दी है। बैठक में उपस्थित सद‌स्यों ने सरकार से मांग रखी है कि जल शक्ति के मंडल बगी में सेवा निवृत हुए कर्मचारीयों को उनके देय वित्तिय लाभ जो पेंडिंग हैं उन्हें यथावत अदा कर दिया जाए।

चर्चा के मध्य यह सहमति हुई है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में घर-घर जाकर प्रचार प्रसार किया जाए और कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को काम व जनता को बताया जाएगा ।उपस्थित साथियों ने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए सरकार की धन्यवाद भी किया। महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान राशी का भुगतान भी सराहनीय कार्य का है।सभी साथियों में संकल्प लिया है कि पूरे नाचन चुनाव क्षेत्र में दिनरात कड़ी मेहनत करके कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त दिलवाएंगे। यह जानकारी नाचन इंटक के अध्यक्ष दीवान चन्द शर्मा ने दी है।