फ़ॉलोअर

बुधवार, 3 जुलाई 2024

*आउटसोर्स नहीं युवाओं के साथ धोखा है - अ•भा•वि•प* *सरकार द्वारा युवाओं के भविष्य का साथ खेलना नहीं उचित - आकाश नेगी*

*


*आउटसोर्स नहीं  युवाओं के साथ धोखा है - अ•भा•वि•प*


 *सरकार द्वारा युवाओं के भविष्य का साथ खेलना नहीं उचित - आकाश नेगी*





प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने बयान जारी करते हुए कहा कि राज्य सरकार अपने छात्र विरोधी निर्णयों से बाज नहीं आ रही है आउटसोर्स आधार पर 6297 प्री प्राइमरी शिक्षक को अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन की भर्ती करेगी शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी की है


विभाग यह भारती स्वयं नहीं करेगा बल्कि हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन इसके लिए एजेंसी तय करेगा नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन एनसीटीई नियमों के तहत भर्ती होगी अभी इन बच्चों को जेबीटी शिक्षक ही पढ़ रहे हैं प्रारंभिक शिक्षा सचिव ने शिक्षा विभाग के निदेशक को कहा है कि वह स्कूलवार पदों का पूरा ब्योरा तैयार कर इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन को भेजें प्रदेश के 6297 स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू की गई है इनमें 50000 से अधिक बच्चों ने दाखिला लिया है।


पूर्व सरकार के समय यह भारती लटकी हुई थी पिछले सप्ताह मंत्रिमंडल की बैठक में इसे स्वीकृति मिली थी शिक्षा विभाग ने इसके लिए नियम व शर्तें तय कर दी है।


प्री प्राइमरी शिक्षकों का मानदेय ₹10 हजार रुपए तय किया गया है जो सरकार की ओर से जारी होगा इस पर एजेंसी जीएसटी कटेगी अभी जीएसटी की दर तय नहीं की गई है भर्ती एनसीटीई नियमों के अनुसार होगी इसके लिए अभ्यर्थी के पास दो विषय एनटीटी डिप्लोमा होना अनिवार्य है प्रदेश में अधिकतर के पास एक साल का डिप्लोमा है जो प्रदेश से बाहर हो जाएंगे।


प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने कहा कि वर्तमान सरकार जब सत्ता में आई तो बड़े बड़े वादे किए गए की हिमाचल के युवाओं को पक्की नौकरी दी जाएगी पर इस प्रकार आउटसोर्स करना प्रदेश के लाखो युवाओं के साथ धोखा है अगर समय रहते सरकार ने अपनी ये युवा विरोधी या छात्र विरोधी निर्णयों पर रोक नहीं लगाई तो विद्यार्थी परिषद इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। 

जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।




बेटे ने बढ़ाया पिता का मान 15 साल का बेटा विदेश से जीत लाया मेडल,पिता HRTC में करते हैं नौकरी, स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग की यह प्रतियोगिता 25 से 29 जून तक इंडोनेशिया में आयोजित हुई थी. चैंपियनशिप में एशिया के 16 देशों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया.

 बेटे ने बढ़ाया पिता का मान 15 साल का बेटा विदेश से जीत लाया मेडल,पिता HRTC में करते हैं नौकरी, 


स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग की यह प्रतियोगिता 25 से 29 जून तक इंडोनेशिया में आयोजित हुई थी. चैंपियनशिप में एशिया के 16 देशों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया.




मंडी – अजय सूर्या


हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की बल्हघाटी के भड़याल गांव के 15 वर्षीय वरुण वालिया ने स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग में ब्रांज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इंडोनेशिया में संपन्न हुई पांचवीं स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप के जूनियर 42 किलो भार वर्ग में वरुण ने यह मेडल हासिल किया है।


वरुण 10वीं कक्षा का छात्र है और इसके पिता अमर चंद एचआरटीसी में कार्यरत हैं, जबकि माता नेहा वालिया गृहिणी है। वरुण के पिता भी इस खेल में तीन बार नेशनल खेल चुके हैं और एक बार गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं। वरुण की छोटी बहन भी इस खेल में सक्रिय है।


बेटे की इस कामयाबी से घर में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। ब्रांज मेडल जीतकर वापिस घर पहुंचे वरुण ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता, स्वात एसोसिएशन और अपनी कोच संतोषी शर्मा को दिया और भविष्य में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने की इच्छा जताई।


पिता अमर चंद ने बताया कि बेटे ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है और उन्हें बेटे की इस कामयाबी पर नाज है। वहीँ राज्य स्वात संघ की महासचिव संतोषी शर्मा ने बताया कि वरुण वालिया ने पांचवीं शियन सवात (फ्रेंच बॉक्सिंग) चैंपियनशिप में बेहरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक झटका है। यह देश के साथ हिमाचल के लिए बड़ी बात है। छोटी उम्र में ही वरुण वालिया ने बड़ा काम करके दिखाया है।


दरअसल, स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग की यह प्रतियोगिता 25 से 29 जून तक इंडोनेशिया में आयोजित हुई थी. चैंपियनशिप में एशिया के 16 देशों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें भारत, नेपाल, श्रीलंका, बंगलादेश, आफगानिस्तान, ईरान, जापान, चीन, उजबेकिस्तान और इंडोनेशिया शामिल थे। भारत की तरफ से 8 खिलाड़ी गए थे, जिसमें हिमाचल प्रदेश से वरुण वालिया भी शामिल थे। भारत के 2 खिलाड़ियों ने गोल्ड, दो ने सिल्वर और चार ने ब्रांज मेडल जीते हैं।







मंगलवार, 2 जुलाई 2024

*बरसात से पहले ही घरों की पूरी सुरक्षा रखना जरूरी - अक्षय ठाकुर* *बरसात में नदी नालों के करीब जाने से बचें लोग - अक्षय ठाकुर

 

बरसात से पहले ही घरों की पूरी सुरक्षा रखना जरूरी - अक्षय ठाकुर* 


*बरसात में नदी नालों के करीब जाने से बचें लोग - अक्षय ठाकुर* 




 

छात्र नेता अक्षय ठाकुर ने बयान जारी करते हुए कहा की हम देखते है किस तरह से पिछले वर्ष बरसात अपने उग्र रूप में थी कहीं भूस्खलन तो कहीं बादल फट रहा था जिसके कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में तबाही से बहुत से प्रदेशवासियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा तो कहीं कई लोगो ने अपनी जान गवाई। प्रदेश के हर कोने में नदी एवं नाले अपने प्रखर रूप में थे।


पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश में भारी वर्षा होने की आशंका है। अतः समस्त प्रदेशवासियों से अनुरोध है कि बरसात शुरू होने से पहले ही अपने घरों के चारों तरफ अच्छे से पानी के निकासी के लिए नालिया बना लें एवं अगर पानी के निकासी के लिए बनाई गई कोई नाली कचरे से भरी पड़ी हो तो उसे भी बरसात शुरू होने से पहले ही साफ कर दें। ताकि बरसात के मौसम में बारिश का पानी नालियों से होकर नालो तक पहुंचे और नालों से नदियों में ताकि लोगो के घरों को कोई नुकसान न हो।


शहरी क्षेत्रों में लोगो द्वारा पानी के निकासी के लिए नालियों का निर्माण नहीं किया जाता जिसके कारण ज्यादातर नुकसान शहरी क्षेत्रों में इमारतों के गिरने से होता है। पानी के निकासी के लिए नालियों के नहीं होने के वजह से पानी धरती सोख लेती है जिससे की वहां की मिट्टी में भारी नमी आजाती है और इसी के कारण से ऊपर बने घर, मकान एवं इमरते गिर जाती है।


अक्षय ठाकुर ने इसके साथ ही साथ कहा की लोगो को इस बरसात में नदी - नालों के करीब जाने से बचना चाहिए ताकि किसी भी तरह की बड़ी दुर्घटना न हो सके। इस वर्ष की बरसात भी अपने पहले चरण में शुरू होती नजर आ रही है। इसलिए इससे पहले की बरसात अपना उग्र रूप धारण करे प्रदेश की जनता को अपने एवं अपने घरों के बचाव के लिए सावधानियां बरतनी पड़ेगी।






सोमवार, 1 जुलाई 2024

*इंडेन गैस एजेंसी जोगिन्दर नगर का माह जुलाई का रूट चार्ट जारी* *4 जुलाई को बसाही , 8 को ऐहजु, 18 को भराडू व 30 जुलाई को त्रामट में आएगी एलपीजी गैस*

 *इंडेन गैस एजेंसी जोगिन्दर नगर का माह जुलाई का रूट चार्ट जारी* 


*4 जुलाई को बसाही , 8 को ऐहजु, 18 को भराडू व 30 जुलाई को त्रामट में आएगी एलपीजी गैस*


 


 *जोगिन्दर नगर, 01 जुलाई :* इंडेन गैस एजेंसी जोगिन्दर नगर का माह जुलाई-2024 का रूट चार्ट जारी कर दिया गया है, जिसके तहत उपभोक्ताओं को रसोई गैस का वितरण किया जाएगा।

इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि 1 जुलाई को द्रुब्बल, लडवाण, जोन, कुनकर, चडोंझ, नागण, बनवार, लोअर द्रुब्बल, सलेरा व फोगला जबकि 2 जुलाई  को कुराटी, पीपली, कुठेहड़ा, सुंआ, बैला, रोहटा सपैडू, सरमाणा, अलमरा, भरोला, जटेहर व कुठेहड़ा,  में एलपीजी गैस का वितरण किया जाएगा। इसी तरह 3 जुलाई को लोअर जोन, झमेहड़, चक्का, चक्का से कढेरनू, पाबो बनौण, त्रैम्बली, गोन्थला, लखनोट, कुफरु व मोर चक्का में एलपीजी गैस का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को नागनाला, द्राहल, अप्पर समोहली, बसाही, मकरीड़ी व भडयाड़ा, नेरी लांगणा, निचला भड़याड़ा, खड़ी हार, कमेहड़, चलहारग, दरकोटी व बल्ही 5 जुलाई को बल्ह, बनौण, जोल, जगैहड़ा, जौली, मच्छयाल, मचकेड़ा, टिकरू व ककडैना 6 जुलाई को नगर परिषद् जोगिन्दर नगर, 8 जुलाई को मोहनघाटी, रड़ा भखेड़, ऐहजु, सूकाबाग, चौंतड़ा, बीड रोड़, मटरू, सूजा, काथला व लोअर सेरी तथा 9 जुलाई को अपरोच रोड, कूपड़, शानन, हरनाला, हार, आरठी, निचला गरोडू सामुदायिक भवन, छपरोट, रेलवे लाइन वाया सिंगला अस्पताल पंजागणा में रसोई गैस (एलपीजी) का वितरण किया जाएगा।

एसडीएम ने बताया कि 10 जुलाई को बृजमंडी, हराबाग,गलू व  छानग 11 जुलाई को जिमजिमा, गलु पट्ट, बनाड़, दुल व नगर परिषद, 12 जुलाई को बालकरूपी, घमरेड़, मझवाड़, दारट बगला, भरोलू वाया जालपा रोड़, अपर घमरेहड़, मकड़ैना व सजानका मोहल्ला, 13 जुलाई को सेरू, जलपेहड़, बनाई हार, झलवाण, पहलून, भटठा, मसौली, धरूं लिंक रोड़, खुदर, छतर, हार झलवान, सेरू स्कूल से खवोड़ा व सूद बस्ती, 15 जुलाई को नगर परिषद जोगिंदर नगर, 16 जुलाई को मझारनू, कुफरू, स्यूरी, नेर, बस्सी, मनोह, मच्छयालु भलैन्दरा, भुझडू, बडौण, कुन्डूनी व बनेहड़, 18 जुलाई को भराडू, बिहूं, टिक्कर, छाम्ब, गडूही, कस, लोअर कस, बटोहलू, कोठी, आलगावाड़ी व सरस्वती स्कूल तथा 19 जुलाई को नगर परिषद जोगिन्दर नगर में एलपीजी गैस का वितरण होगा।

इसी तरह जहां 20 जुलाई को सैंथल, लोअर चौंतड़ा, चौंतड़ा, राजा चौकी, द्रौबड़ी, सगनेहड़, कोहरा, भाला रिहड़ा, चांदनी, सांलग, टटानका व डूहकी, 22 जुलाई को घटटा, मोहनघाटी, रड़ा भखेड़, ऐहजू, रोपड़ी कलैहडू, गाहरू, लकरेहड़, द्रुब्बल, लडवाण, चक्का, बसाही, चलारग, मकरीड़ी, द्राहल व मोर डूहग व भरोहन, 23 जुलाई को मटरू, सूजा, भजराला, खौली, भटवाड़ा, सन्द्राहल, कुराटी, पीपली, कुठेहड़ा, सुआ व रोहटा सपैडू, 24 जुलाई को स्यूण, बदेहड़, ठारू, भैरू, चांजड़ा, सतैन, अप्पर मचकेहड़, अपरोच रोड, शानन, ब्रिज मंडी, हराबाग, गलू, जिम्म जिमा व आरठी 25 जुलाई को बीड़ रोड़, मचकेहड़, सुकाबाग, पस्सल, बीड़ कालोनी, टिकरी मुशैहरा, खज चौगान, चौंतड़ा, तिब्बती कालोनी, सगनेहड़ हार वाया चौंतड़ा, बालकरूपी, मझवाड, दारट बगला, सेरू व बनाई में तो वहीं  26 जुलाई को बजगर, लदरूंही, भडयाड़ा, बरनाहूं, धनैतर, पातकू, अपर ढ़ेलू, खलेही, हरड़ बेहडू, डकबगड़ा, भगेहड़, गदयाड़ा व घोडऩ, 27 जुलाई को नगर परिषद् जोगिन्दर नगर, झलवाण, भटठा, मसौली, छतर लिंकरोड, मकड़ैना, 29 जुलाई को लोअर ढ़ेलू, ढ़ेलू वार्ड नम्बर-चार, योरा, टिकरू, भचकेहड़ा, भालारिड़ा, आडू, सांलग, चांदनी, ठठरी व बलोहल, 30 जुलाई को डोहग, सारली, सैंथल, पड़ैन, कोहरा द्रौबड़ी, मझारनू, नेर, बस्सी, मनोह, भराडू, बिंहू, कस, बडोण, लोअर चौंतड़ा राजा चौकी, त्रामट, सगनेहड़, हार व सरौली तथा 31 जुलाई को नगर परिषद् जोगिन्दर नगर में घरेलु रसोई गैस का वितरण किया जाएगा।

उन्होने बताया कि रूट चार्ट के अनुसार निर्धारित तिथि पर किसी कारणवश गाड़ी नहीं पहुंच पाती है तो अगले दिन घरेलु एलपीजी गैस की सप्लाई दी जाएगी। इसके अलावा कच्ची सडक़ों में गैस की सप्लाई मौसम पर निर्भर करेगी।



3 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी वाधित

 3 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी वाधित


 


सरकाघाट अजय सूर्या :- सहायक अभियंता विधुत उपमंडल सरकाघाट राज सिंह  ने बताया कि  03 जुलाई 2024 को 11के. वी. सरकाघाट फीडर पर  आवश्यक मुरम्मत करने हेतु इसके अधीन पड़ने वाले क्षेत्र बेहड़, दबरोग, राम नगर, लाका, कराड़ी, लोअर व अप्पर बाजार, जमसाई, अस्पताल तथा कुणालग में विधुत आपूर्ति सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने सभी  उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।







एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी

 एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी




एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य प्रीति आर्या के नेतृत्व में संस्था माध्यम से T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी में तिरंगा झंडा लहराकर भारत माता की जयकारों के साथ हर्ष उल्लास मनाकर भारतीय क्रिकेट टीम सहित देशवासियों को वर्ल्ड कप जीत की मंगलमय शुभकामनाएं दी

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य मनीष साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि भगवान के आशीर्वाद से भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप जीतकर पूरे भारत देश को नई उमंग उत्साह के साथ खुशी से भर दिया है जिसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने लगभग हारे हुए मैच को अपने शानदार प्रदर्शन से जीत में परिवर्तन कर दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर विजयी विश्व तिरंगा प्यारा विश्व में लहराकर क्रिकेट जगत के इतिहास में स्वर्णिम कीर्तिमान स्थापित कर भारत का नाम विश्व में रोशन किया है जो युगों युगों तक भारतीय क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का मार्ग बना रहेगा इस शानदार ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम सहित सभी देशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं

इस दौरान हर्ष उल्लास मनाकर शुभकामनाएं देने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू महामंत्री चिरौंजी लाल प्रीति आर्या समाजसेवी हेमन्त साहू सूरज मिस्त्री दीपक कुमार सुशील राय मनीष साहू निखिल कुमार सुशीला देवी नवल आर्या रितिक साहू रोहतास प्रजापति अंकित वाल्मीकि राजवीर सिंह करण बिष्ट निलेश गुप्ता अमन कुमार सूरज कुम्हार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे







राष्ट्रीय संस्था की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन ज़िला काँगड़ा में

 राष्ट्रीय संस्था की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन ज़िला काँगड़ा में




राष्ट्रीय संस्था की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन ज़िला काँगड़ा में किया गया , जिसकी अध्यक्षता नेशनल कोडिनेटर संदीप चौधरी ने की।मीटिंग  में प्रदेश के लगभग साठ सदस्यों में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर काँगड़ा उपमंडल अधिकारी ईशांत जसवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, उन्होंने कहा कि बेटियाँ फ़ाउंडेशन बेटियों को समाज में सशक्त करने में अहम योगदान अदा कर रही है आमजन लड़कियों की सुरक्षा हेतु समय समय पर बच्चियों को जागरूकता अभियान करते रहते है उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये सभी पदाधिकारियों को समाज सेवा के क्षेत्र समाज को नई दिशा में ले जाने के लिए बधाई दी। मीटिंग में विशेष रूप से एम डी प्रांजल जैन ओर संस्था के केयर टेकर राजिंदर जैन उपस्थित रहें। मीटिंग के मुख्य संयोजक संजीव गुप्ता, सुरेंद्र पॉल, पूजन भंडारी, त्रिलोक बाबा, सवीन सिंह, भाग्य ठाकुर, सन्नी राणा, भरत रोज़ला, शैल भारती, ललिता वशिष्ठ , सीमा अवस्थी, कुसुम लता, संजना भण्डारी, आशा देवी ओर अन्य काँगड़ा पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। मीटिंग में सुनीता राणा को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद और ओर मुस्कान तनवर को मुख्य कार्यक्रम संयोजक शिमला के पद पर नियुक्त देकर कार्यभार सौंपा, साथ ही मीरा आचार्य को ज़िला अध्यक्ष कुल्लू के पद से राज्य महिला समन्वयक, दीप लाल को  प्रदेश मुख्य कार्यक्रम संयोजक ओर सुषमा ठाकुर को कुल्लू ज़िला अध्यक्ष के पद पर पदोन्नत किया गया। नवनियुक्त ओर पदोन्नत पदाधिकारियों ने कहा कि बह सभी अपने अपने अनुभव के आधार पर संस्था को सुदृढ़ करने में अपना अहम योगदान अदा करेंगे ओर समाज सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल क़ायम करेंगे। मीटिंग में कई प्रस्ताव सर्वसहमति से पारित किए गये। नेशनल कोडिनेटर संदीप चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ ज्योत्सना जैन के पद की गरिमा को रखते हुए सभी पदाधिकारियों को बेटियाँ फाउंडेशन की तमाम गतिविधियों वारे बताया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनका कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर एम डी प्रांजल जैन, केयर टेकर रजिंदर जैन, संदीप चौधरी, संजीव गुप्ता, सुरेंद्र पॉल,पूजन भंडारी, त्रिलोक बाबा, सुरेंद्र पॉल, भाग्य ठाकुर, सवीन, सन्नी, भरत रोजला, शैल भारती, सीमा अवस्थी, कुसुम लता, ललिता, संजना, मीरा आचार्य, रमा कांडा, सुषमा ठाकुर, सुमन , अनु, हेमलता, सावित्री, लता पठानिया, हाकम पठानिया, शिव कुमार वर्मा, आर के वर्मा, विजय, गरिमा ठाकुर, रीना ठाकुर , आशा , गीतू , भोला देवी सहित कई पदाधिकारियों ने शिरकत की।