Himachal news Mandi . Shimla . Kullu . solan. kangra . all' Himachal news we news provide
फ़ॉलोअर
सोमवार, 31 मार्च 2025
हिमाचल प्रदेश के नर्सिंग स्टूडेंट्स को अपने घर के पास मिलेगा विश्वस्तरीय नर्सिंग प्रशिक्षण - हिमाचल की बेटियों का नर्सिंग करियर अपनाकर देश विदेश में मरीजों की सेवा करने का सपना होगा पूरा - विधायक राकेश जमवाल
शुक्रवार, 28 मार्च 2025
*तीन दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग का हुआ समापन*
*तीन दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग का हुआ समापन*
ज्वाली राजेश कतनौरिया : आज दिनांक 28 मार्च 2025 को तीन दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग ites का हुआ समापन। पीएम श्री गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्वाली के 37 छात्र प्रधानाचार्य प्रभात चंद्र पावा अध्यक्षता में 25 मार्च को ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए गवर्मेंट महिला कॉलेज रेहन के लिए रवाना हुआ था जो कि 28 मार्च तक चला जिसमें छात्रों ने साइबर सिक्योरिटी,हार्डवेयर स्किल, कम्युनिकेशन स्किल और आईसीटी,इंटरनेट ऑफ थिंग्स के बारे में जानकारी ली जो कि भविष्य में छात्रों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।ऑन जॉब ट्रेनिंग के समापन पर छात्रों को कंप्यूटर विभाग के प्रमुख कुलवर्धन जी के द्वारा सर्टिफिकेट देकर साथ सम्मानित किया गया। इस मौके पर पीएम श्री गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्वाली के प्रधानाचार्य प्रभात चंद्र पावा जी ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा आगे भी इस तरह के प्रोग्राम होंगे जिसमें पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्वाली बढ़ चढ़कर भाग लेगा।इस मौके पर वोकेशनल ट्रैनर शालू सैनी और रोहित कुमार मौजूद रहे। ज्वाली से राजेश कतनौरिया कि रिपोर्ट !
रविवार, 23 मार्च 2025
हिमाचली ड्रामा किंग रोहित ढटवालीया: छोटे गांव से राष्ट्रीय पहचान तक का सफर
हिमाचली ड्रामा किंग रोहित ढटवालीया: छोटे गांव से राष्ट्रीय पहचान तक का सफर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर तहसील झंडुता के छोटे से गांव डाहड के स्थाई निवासी रोहित ढटवालीया ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए सिर्फ प्रतिभा और समर्पण की जरूरत होती है। हिमाचली ड्रामा किंग के नाम से मशहूर रोहित ने बिना किसी कोचिंग के अपना करियर शुरू किया और आज वह न केवल हिमाचल, बल्कि पंजाब, हरियाणा, यूपी और भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।
रोहित ने अपने करियर में कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं, जिनमें शामिल हैं:
- MTV Dance National Gold Medal
- Talent Hunt Haryana National Gold Medal
- Himachal Pradesh University Shimla Best Speaker Gold Medal
- Gaiety Theatre Shimla Acting Gold Medal
- Gaiety Theatre Shimla Best Dancer Himachal Award
- Gaiety Theatre Shimla Comedy Himachali Drama King Award
इन पुरस्कारों ने रोहित की प्रतिभा को न केवल क्षेत्रीय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई। उनका डांस और कॉमेडी स्टाइल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, और उनकी वीडियो हमेशा ट्रेंडिंग में बनी रहती हैं।
रोहित ढटवालीया का यह सफर यह साबित करता है कि यदि किसी व्यक्ति में हुनर हो और उसे सही दिशा मिले, तो वह किसी भी मुश्किल को पार कर सफलता हासिल कर सकता है। उनका यह उदाहरण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है, और वह लगातार हिमाचली ड्रामा किंग के रूप में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना रहे हैं।
सोशल मीडिया पर भी बनी रहती है चर्चा
रोहित किसी न किसी वजह से हमेशा सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी अनोखी शैली, मस्त कॉमेडी और बेहतरीन डांस की वीडियो अब राष्ट्रीय मंचों पर भी छाई हुई हैं।
सोमवार, 17 मार्च 2025
*पुलिस प्रशासन की एक तरफ कार्यवाही के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद ने खोला मोर्चा :–नैंसी अटल* *एबीवीपी के विरुद्ध शिमला पुलिस कर रही एकतरफा कार्यवाही : नैंसी अटल।* *शिमला पुलिस बिना किसी दबाव के करे जांच, एस.एफ.आई के गुंडों पर भी हो जल्द कार्यवाही : अभाविप।*
*पुलिस प्रशासन की एक तरफ कार्यवाही के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद ने खोला मोर्चा :–नैंसी अटल*
*एबीवीपी के विरुद्ध शिमला पुलिस कर रही एकतरफा कार्यवाही : नैंसी अटल।*
*शिमला पुलिस बिना किसी दबाव के करे जांच, एस.एफ.आई के गुंडों पर भी हो जल्द कार्यवाही : अभाविप।*
*सोमवार 17 मार्च 2025* बीते कुछ दिनों से एच.पी.यू शिमला में छात्र संगठनों के बीच लगातार तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रदेश भर में शिमला पुलिस द्वारा अभाविप के कार्यकर्ताओं पर की जा रही एकतरफा कार्यवाही के विरुद्ध विभिन्न स्थानों पर धरने प्रदर्शन किए गए। *आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में VC office के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया ।प्रदेश भर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच शिमला पुलिस की एकतरफा कार्यवाही के रुख को लेकर लगातार रोष बना हुआ है।*
नैंसी अटल (प्रदेश मंत्री) ने मीडिया में जानकारी साझा करते हुए बताया कि शिमला पुलिस केवल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर ही कार्यवाही कर रही है और एस.एफ.आई के गुंडे विश्वविद्यालय में खुलेआम घूम रहें हैं। नैंसी ने बताया कि पिछले एक माह से एस.एफ.आई के गुंडों द्वारा अभाविप की छात्रा कार्यकर्ताओं पर लगातार अभद्र टिप्पणियां की जा रहीं थी। नैंसी अटल ने बताया कि "एस.एफ.आई एक देश विरोधी छात्र संगठन है और एस.एफ.आई के गुंडों के पास शरेआम विश्वविद्यालय में दूसरे छात्र संगठनों की छात्रा कार्यकर्ताओं पर गलत तंज कसने के अलावा और कोई कार्य नहीं बचा है।" उन्होंने बताया कि इन्हीं कारणों से छात्र संगठनों के बीच तनाव की स्थित उत्पन्न हुई और एस.एफ.आई के गुंडों ने इसे हिंसक रुख दिया।
एस.एफ.आई के गुंडे द्वारा आज भी खुले मंच से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को धमकी दी जाती है कहां जाता है कि विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री की टांगे काट देंगे। छात्राओं को मैसेज कर के कॉल करके धमकियां दे रहे है कि तुम बाहर निकले घर से तुम्हे हम बताएंगे ऐसी धमकियां उनके द्वारा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को दी जा रही है। पूरे प्रदेशभर में लॉ एंड ऑडर की स्थिति गिरती जा रही है जिला शिमला इसका आदर्श बना हुआ है।
नैंसी अटल ने बताया कि अगर शिमला पुलिस इसी प्रकार केवल अभाविप के कार्यकर्ताओं पर एकतरफा कार्यवाही करती रहेगी तो पूरे प्रदेश भर में विद्यार्थी परिषद शिमला पुलिस के खिलाफ धरने प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशाशन को बिना किसी सरकारी तंत्र के दबाव में आकर अपनी कार्यवाही करनी चाहिए। नैंसी ने संदेह जताया कि शिमला पुलिस सरकारी तंत्र के दबाव में आकर एकतरफा कार्यवाही कर रही है। नैंसी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का सदैव से ही एस.एफ.आई के लिए नर्म रुख रहा है और अगर पुलिस प्रशाशन इस मामले में दोहरी कार्यवाही नहीं करेगी तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश भर में शिमला पुलिस के विरुद्ध बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेगी।
एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी द्वारा प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार व चिट्टे के प्रकोप के खिलाफ़ "नुक्कड़ नाटक" दिखाकर लोगो को जागरूक
एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी द्वारा प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार व चिट्टे के प्रकोप के खिलाफ़ "नुक्कड़ नाटक" दिखाकर लोगो को जागरूक
आज एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी द्वारा प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार व चिट्टे के प्रकोप के खिलाफ़ संजौली चौक पर "नुक्कड़ नाटक" दिखाकर लोगो को जागरूक किया । प्रदेश में नशा लागतार बढ़ते जा रहा और प्रदेश युवा इस दल दल में धंसते जा रहा है
संजौली चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिखाया कि कैसे नशों ने कई लोगों के घर व जिंदगी को तबाह कर दिया है। नशा करने वाले पहले सस्ते नशे से अपनी शुरुआत करते हैं। उसके बाद वे मंहगे नशे करने लगते हैं। महंगा नशा करने के लिए उनके पास पैसे नहीं होते तो वे चोरी का रास्ता अपना लेते हैं। नशा खुद एक बीमारी है इसे भी दवा की जरूरत है। SFI राज्य कमिटी द्वारा चलाए गए "युवा बचाओ" अभियान के तहत पूरे हिमाचल प्रदेश में गांव ,शहर स्कूल कॉलेजों में नशे के खिलाफ़ जागरूकता अभियान चलाएगी नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनता को जागरूक करेगी।
SFI राज्य कमिटी सरकार से मांग करती है कि सबसे पहले तो हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार नशा माफियों पर रोक लगानी होगी । नशा तस्करों को कानून का कोई डर नहीं है । प्रदेश में कुछ नशा तस्कर बैखौफ होकर नशा बेचते हैं। इन लोगों को किसी न किसी का संरक्षण प्राप्त होता है। जिसके दम पर ये बेधड़क होकर काम करते हैं। पर फिर भी वे इनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।सरकार नशे के कारोबार पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाए।
रविवार, 16 मार्च 2025
प्रशासन ने सुनवाई एक कान से सुन दूसरे से निकाल दी चम्बा फ़्रीडम फाइटर्स के पुलिस चौक्की को सूचना देने उपरांत भी कायवाही नहीं
प्रशासन ने सुनवाई एक कान से सुन दूसरे से निकाल दी
चम्बा फ़्रीडम फाइटर्स के पुलिस चौक्की को सूचना देने उपरांत भी कायवाही नहीं
पिछले वर्ष दिनाँक 12 मार्च 2024 को इसकी सूचना महामहिम राज्यपाल जी , जिला चम्बा के उपायुक्त महोदय मुकेश रेप्सवाल सहित नगर परिषद ,SDM एवं पुलिस अधीक्षक जी को दी गई थी लेकिन सुनवाई एक कान से सुन दूसरे से निकाल दी गई और तस्वीरें देखे जाने पर भी अनदेखी की गई जिस कारण आज दिनाँक 16/03/2025 को चम्बा फ़्रीडम फाइटर्स के प्रमुख श्री प्रशांत महाजन सहित, श्री सुधीर कुमार, श्री हितेश टंडन, श्री तिलकराज ठाकुर, श्री संजीव कुमार,अजीत ठाकुर,फौजी साहब मिनी ट्रक वाले सहित अन्य द्वारा पुलिस चौक्की सुल्तानपुर में सूचना देने उपरांत भी कायवाही नहीं होने पर खुद से सुनिश्चित कर कारवाही की गई।रेहड़ी के मालिक के पास लाइसेंस fsaai का नहीं होने, नगर परिषद की परमिशन नहीं होने , व्यापार मण्डल द्वारा किसी भी प्रकार से अनुमति नहीं लेने और pwd की सड़क किनारे नाजायज कब्जा कर पिछले एक साल से लगे रहने पर रेहड़ी सड़क किनारे से हटवाई गई और विभागों को ओर व्यापार मण्डल को दूरभाष के अनुसार सूचना दी गई और जिला प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी गई कि आने वाले समय में यदि सुनवाई शून्य पाई जाएगी तो सख्त कार्यवाही चम्बा फ्रीडम फाइटर्स द्वारा खुद से की जाएगी। जिसका कारण जिला चम्बा में बढ़ते हुए नाजायज प्रवासी, व्यापारी, नशा तस्कर, चोरीयां करते हुए चोर, गुंडागर्दी करते हुए धूर्त बिहार से आए लोग और आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले कुछ मुस्लिमों का रहता है जिससे माहौल जिला चम्बा का खराब होता दिखाई दे रहा है।
*एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में ABVP के गुंडों द्वारा किए गए जानलेवा हमले और ABVP , आरएसएस की बढ़ती गुंडागर्दी के खिलाफ प्रेस वार्ता का आयोजन किया।*
*एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में ABVP के गुंडों द्वारा किए गए जानलेवा हमले और ABVP , आरएसएस की बढ़ती गुंडागर्दी के खिलाफ प्रेस वार्ता का आयोजन किया।*
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बीते 11 मार्च 2025 को ABVP, भाजपा व आरएसएस के 40 से 50 गुंडों ने SFI के कैंपस अध्यक्ष सहित 5 छात्रो पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में 6 छात्रों को गंभीर चोटे आई है व एक छात्र अभी भी IGMC में उपचाराधीन है।
यह हमला सुनियोजित तरीके से विश्वविद्यालय परिसर के अंदर पुलिस की मौजूदगी में तेजधार हथियारों (दराट, खुखरी) से किया गया।
यह हमला उस समय किया गया है जब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षक,गैर शिक्षक , व छात्र अपनी मूलभूत सुविधाओं की मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शनरत है। वर्तमान समय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति दयनीय है विश्वविद्यालय प्रशासन संसाधन जुटाने की आड़ में विश्वविद्यालय के अंदर छात्रों की बुनियादी ज़रूरत पर भी कटौती कर रहा है विश्वविद्यालय में अस्थाई नियुक्तियां की जा रही है आउटसोर्स भर्तियों के खिलाफ शिक्षक, गैर शिक्षक व छात्र विरोध में है। SFI 2019/20 में हुई अवैध प्रोफ़ेसर भर्तियों पर लगातार जांच करवाने को लेकर आंदोलन में है इन भर्तियों के ज़रिए कैसे भाजपा ,आरएसएस के लोगों को अवैध तरीके से भर्ती किया गया है । कुछ दिनों पहले SFI ने छात्रों को लामबंद करते हुए चक्का जाम किया था जो कि छात्रों को बसों की सुविधा बढ़ाने को लेकर किया गया था। और साथ में छात्रवासों की मरम्मत व छात्रावासों को 24 घंटे खुला रखे जाने की मांग को लेकर SFI द्वारा शुरू किए गए आंदोलन में छात्रों की भागीदारी बढ़ते जा रही है और ABVP द्वारा किए गए जानलेवा हमले से उनकी बौखलाहट का पता चलता है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब जब छात्र आंदोलन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाता है,तब तब ABVP द्वारा शिक्षण संस्थानों के अंदर शैक्षणिक माहौल को खराब किया जाता है। एबीवीपी की गुंडागर्दी के ऐसे अनेकों उदाहरण है। हाल ही में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय व ऐसे अनेको शिक्षण संस्थानो में इनकी गुंडागर्दी सामने आयी है।
SFI का मानना है कि ABVP एक फासीवादी संगठन है जो RSS /BJP की छत्रछाया में खुलेआम लोकतंत्र-विरोधी कार्य करता है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय,शिमला के ABVP के गुंडों को संरक्षण संघ विचारधारा के प्रोफ़ेसर देते है जो कि शिमला शहर में कई हिंसाओं( संजौली मस्जिद विवाद, रामकृष्ण मिशन आश्रम पथराव)में शामिल रहे है। जो शहर के सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने का कार्य करते आए है।ABVP के लोग द्वारा कई बार कैंपस में आकर दिन दिहाड़े छात्रों पर जानलेवा हमले किए गए और इन्हीं प्रोफ़ेसर और प्रशासन की मिलीभगत से हर बार मामले दबा दिए जाते हैं। विश्विद्यालय में प्रोफेसर खुलेआम ABVP की गतिविधियों में भाग लेते है जो कि विश्विद्यालय ऑर्डिनेंस के कंडक्ट रूल 35.20 की शरेआम अहवेलना है परंतु विश्विद्यालय प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही इन पर नहीं की जा रही । इस घटना को अंजाम देने में भी इन्हीं प्रोफ़ेसरों की संलिप्तता है जिन्होंने इस सुनियोजित हमले की योजना बनाई। SFI की मांग है कि इन सभी प्रोफेसरों पर भी ठोस कार्यवाही विश्विद्यालय प्रशासन व प्रदेश सरकार द्वारा की जाए।
SFI राज्य कमेटी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश में RSS व उसके संगठनों द्वारा फैलाई जा रही सांप्रदायिकता व शिक्षा के भगवाकरण को रोकने में नाकाम साबित हुई है। देश भर में जहां कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व RSS व उसके फासीवादी विचार से लड़ने की बात करता है वहीं प्रदेश में कांग्रेस सरकार इनके सामने घुटने टेकती हुई नजर आती है जो कांग्रेस के दोगले चरित्र को उजागर करता है।
SFI का मानना है कि शैक्षणिक परिसरों को फासीवादी ताकतों के हाथों में नहीं छोड़ सकते SFI मीडिया के माध्यम से आम जनता व सभी प्रगतिशील संगठनों से आहवान करती है कि सांप्रदायिकता के ख़िलाफ़ व फासीवादी विचार के खिलाफ एकजुटता दिखाएं।
SFI सरकार व पुलिस प्रशासन से मांग करती है कि इस हिंसा में शामिल सभी लोगों पर जिन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (जो कि किसी व्यक्ति को जान से मारने का प्रयास करने के लिए लगाई जाती है )और भी अन्य कई धाराओं में मुकद्दमा बालूगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है सभी को गिरफ़्तार किया जाए।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करती है
SFI का आरोप है कि घटनाक्रम को 5 दिन बीत जानें के बाद भी अभी विश्वविद्यालय प्रशासन ने किसी भी तरह की कार्यवाही इन गुंडों के खिलाफ नहीं की है,इसलिए sfi विश्वविद्यालय प्रशासन से भी यह मांग करती है कि इन गुंडों पर कड़ा संज्ञान ले और उचित कार्यवाही करें।
-
तीसा में बनेगा 11 करोड़ का हाईटेक मिनी सचिवालय, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सरकारी सेवाएं पवन भारद्वाज चंबा चुराह क्षेत्र के लोगों के लिए बड़...
-
*ठेकेदारों को बड़ा झटका, वन विभाग ने कसमल के एक्सपोर्ट लाइसैंस पर लगाई रोक* पवन भारद्वाज चंबा चम्बा जिले के उपमंडल चुराह में कसमल उखाड़ने के...
-
विश्व संगीत दिवस पर अलवर में 12 घंटे का सतत संगीतमय आयोजन आज 20 ता. को। *नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट* (माचाड़ीअलवर):- अलवर- विश्व संगी...
















