Himachal news Mandi . Shimla . Kullu . solan. kangra . all' Himachal news we news provide
फ़ॉलोअर
शुक्रवार, 23 मई 2025
आहलूवालिया फेडरेशन के रामकुमार वालिया बने राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल ट्रस्टी पूजा वालिया ने दी बधाई। बोले जल्द ही प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बुलाया जाएगा दिल्ली में सम्मेलन।
शुक्रवार, 16 मई 2025
नितिन कुमार बना शिक्षा खंड निहरी का टॉपर, दसवीं में झटके 674 अंक पिता करते हैं बागवानी, मां हैं गृहणी — बेटे की सफलता से अभिभावक और स्कूल स्टाफ गदगद
नितिन कुमार बना शिक्षा खंड निहरी का टॉपर, दसवीं में झटके 674 अंक
पिता करते हैं बागवानी, मां हैं गृहणी — बेटे की सफलता से अभिभावक और स्कूल स्टाफ गदगद
सुंदरनगर (निहरी)।
राजकीय उच्च पाठशाला कथाची के छात्र नितिन कुमार ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 674 अंक हासिल किए हैं। खेम राज वर्मा और रीना कुमारी के बेटे नितिन ने शिक्षा खंड निहरी में टॉप कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
खेम राज वर्मा बागवानी का कार्य करते हैं, जबकि उनकी पत्नी रीना कुमारी गृहणी हैं। बेटे की इस उपलब्धि से पूरे जनोह गांव और स्कूल स्टाफ में खुशी की लहर है।
हर विषय में दिखाई मेधा
नितिन ने गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। हिंदी और संस्कृत में 98, कला में 97, विज्ञान और समाजशास्त्र में 96 तथा इंग्लिश में 89 अंक हासिल किए हैं।
सम्मान और मिठाई से हुआ स्वागत
नितिन की इस सफलता पर स्कूल स्टाफ और परिजनों ने मिठाई बांटी और उसका मुंह मीठा करवा कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
देशराज ठाकुर ने दी बधाई
भाजपा निहरी मंडल के युवा नेता व महामंत्री देशराज ठाकुर ने नितिन की इस उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ, अभिभावकों और नितिन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नितिन जैसे होनहार छात्र शिक्षा खंड के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
बोर्ड परीक्षा में नितिन ने रचा इतिहास, अब लक्ष्य है बड़ा
अब नितिन का लक्ष्य है आगे की कक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करना और एक सफल करियर की ओर कदम बढ़ाना। स्कूल प्रबंधन ने भी भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
बुधवार, 2 अप्रैल 2025
पलाहोटा स्कूल में बच्चों के लिए कंप्यूटर लैब का हुआ शुभारंभ
पलाहोटा स्कूल में बच्चों के लिए कंप्यूटर लैब का हुआ शुभारंभ
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलाहोटा में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ करके बच्चों के लिए समर्पित की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पलाहोटा के प्रधान भुवनेश्वर ठाकुर ने मुख्य अतिथि में रूप में शिरकत की। यह जानकारी पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कर्म सिंह भारती ने दी।उन्होंने पाठशाला की तरफ से मुख्य अतिथि का टोपी पहना कर स्वागत किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हाईटेक बनाने के लिए सरकार द्वारा सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिसका लाभ स्थानीय जनता को अधिक से अधिक बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करके लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देखा देखी में निजी पाठशालाओं में भारी भरकम फीस देकर बच्चों को पढ़ाने की होड़ लगी हुई है। जबकि सरकारी स्कूलों में चयन परीक्षा पास करके आए स्टाफ के साथ बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। कंप्यूटर साइंस के प्रवक्ता कमलेश ठाकुर ने बताया कि स्कूल में विभाग की तरफ से 4 कंप्यूटर बच्चों के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं ।इसके साथ-साथ विभाग की तरफ से दी गई चार एलईडी के साथ चार स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए गए हैं ।जिसमें छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी हाईटेक कंप्यूटर शिक्षा से लाभान्वित होंगे । कहा कि उच्च तकनीकी से सुसज्जित कंप्यूटर और एलईडी सीधे रूप से वाईफाई सिस्टम से जोड़कर संचालित किए जा रहे हैं। कहा कि प्रौद्योगिकी के इस दौर में बच्चों को दी जाने वाली इन सुविधाओं से उन्हें हर तरह से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर पाठशाला बच्चों समेत समस्त स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं का उमड़ा आस्था का सैलाब, 19.5 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ा
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं का उमड़ा आस्था का सैलाब, 19.5 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ा
बात हिमाचल की / पवन धीमान / उत्तरी भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मंगलवार को भक्तों द्वारा चढ़ाए गए दान और चढ़ावे की गणना की गई। मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस दिन श्रद्धालुओं ने कुल 19,57,838 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया। इसमें 13,16,878 रुपये का भेंट चढ़ावा और 6,41,860 रुपये का दान शामिल है।
इसके अलावा, भक्तों ने मंदिर को 1 ग्राम 90 मिलीग्राम सोना और 45 ग्राम 410 मिलीग्राम चांदी भी अर्पित की। केवल भारतीय मुद्रा ही नहीं, श्रद्धालुओं ने विदेशी मुद्राओं में भी दान दिया, जिसमें इंग्लैंड पाउंड 920, अमेरिकी डॉलर 365, यूरो 20, कनाडाई डॉलर 235, ऑस्ट्रेलियाई डॉलर 50, यूएई दिरहम 5, न्यूज़ीलैंड डॉलर 60 और ओमान रियाल 4 शामिल हैं।
मंदिर में इस दिन लगभग 22,000 से 25,000 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे, जो इस पवित्र स्थल की भव्यता और श्रद्धा का जीवंत प्रमाण है। श्रद्धालुओं की यह आस्था और भक्ति मंदिर की महानता को और भी बढ़ा रही है, जो हर साल हजारों भक्तों का दिल जीतती है।
शिक्षिका द्वारा अपनी ही छात्रा के पिता को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला आया सामने
शिक्षिका द्वारा अपनी ही छात्रा के पिता को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला आया सामने
हिमाचल प्रदेश (पी सी शर्मा)बेंगलुरु में एक महिला शिक्षिका द्वारा अपनी ही छात्रा के पिता को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने आरोपी शिक्षिका और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति से 20 लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पूरा मामला उजागर हो गया। पश्चिमी बेंगलुरु के निवासी सतीश (बदला हुआ नाम) अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ रहते हैं। 2023 में उन्होंने अपनी 5 साल की बेटी का एक स्कूल में दाखिला कराया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात 25 वर्षीय शिक्षिका श्रीदेवी रुदगी से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर अलग से सिम कार्ड लेकर मैसेज और वीडियो कॉल करने लगे। धीरे-धीरे यह रिश्ता आगे बढ़ता गया और श्रीदेवी ने इसका फायदा उठाकर सतीश से पैसों की मांग शुरू कर दी।
शिक्षिका ने ऐसे बिछाया जाल
सबसे पहले श्रीदेवी ने सतीश से 4 लाख रुपये ऐंठ लिए। जनवरी 2024 में उसने अचानक 15 लाख रुपये की मांग की। जब सतीश ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो श्रीदेवी ने 50,000 रुपये उधार लेने के बहाने उनके घर जाने का फैसला किया। इसके कुछ समय बाद सतीश के बिजनेस में परेशानियां आने लगीं और उन्होंने गुजरात शिफ्ट होने का निर्णय लिया। मार्च की शुरुआत में जब सतीश अपनी बेटी का ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने स्कूल पहुंचे, तो वहां पहले से ही श्रीदेवी के साथ गणेश काले (38 वर्ष) और सागर (28 वर्ष) मौजूद थे। उन्होंने सतीश को उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो दिखाकर 20 लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं मिले तो ये सारी चीजें उसके परिवार को भेज दी जाएंगी।
कैसे हुआ खुलासा?
सतीश पर लगातार दबाव बढ़ता गया। बातचीत के दौरान, आखिरकार 15 लाख रुपये में मामला तय हुआ, जिसमें से 1.9 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। इसके बावजूद पैसों की मांग जारी रही। 17 मार्च को श्रीदेवी ने सतीश को फोन कर शेष रकम देने को कहा। उसने यह भी बताया कि 5 लाख रुपये एक पूर्व पुलिस अधिकारी को, 1-1 लाख रुपये सागर और काले को और बाकी 8 लाख रुपये उसे चाहिए। इस बढ़ते दबाव से परेशान होकर सतीश ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रीदेवी, गणेश काले और सागर को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने तीनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
*जोगिन्दर नगर का पांच दिवसीय राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला शुरू* *उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की देवी-देवताओं की भव्य जलेब की अगवानी, झंडा फहराकर मेले का किया शुभारंभ
*जोगिन्दर नगर का पांच दिवसीय राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला शुरू*
*उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की देवी-देवताओं की भव्य जलेब की अगवानी, झंडा फहराकर मेले का किया शुभारंभ*
* एक से पांच अप्रैल तक मनाये जाने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। पुराने मेला मैदान में चौहार घाटी के आराध्य देव श्री हुरंग नारायण व पहाड़ी बजीर देव श्री पशाकोट सहित उपस्थित समस्त देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद आराध्य देव श्री हुरंग नारायण व देव श्री पशाकोट की अगवानी में देवी-देवताओं की भव्य जलेब निकली। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जलेब की अगवानी की। इसके बाद उपायुक्त ने मेला मैदान जोगिन्दर नगर में मेले का झंडा फहराकर विधिवत शुभारंभ किया।
इस मौके पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने समस्त प्रदेश वासियों को लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि मेले व त्यौहार हमारी पुरातन संस्कृति और जीवन शैली के आधार हैं। इन लोक उत्सवों के माध्यम से नई ऊर्जा, नए उल्लास, नई उमंग और नए उत्साह का संचार होता है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति की अपनी एक अलग पहचान है। लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर में प्रतिवर्ष हमारी श्रद्धा व आस्था के प्रतीक सैंकड़ों देवी-देवता अपना आशीर्वाद देने यहां पहुंचते हैं। मेले के दौरान देवी-देवताओं के आगमन एवं मेल मिलाप से जहां हमारी प्राचीन देव संस्कृति को बल मिलता है तो वहीं अधिक मजबूत व समृद्ध भी होती है। साथ ही इस तरह के आयोजनों से हमारी नई पीढ़ी को प्रदेश की इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जानने व सहेजने का सुअवसर भी प्राप्त होता है। उन्होंने इस पुरातन संस्कृति को सहेजने में आमजन से भी सहयोग का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि समाज में फैली चिटटे की बुराई को समाप्त करने तथा इसके अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को सलाखों के पीछे धकेलने में पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने लोगों से भी इस दिशा में पुलिस प्रशासन व सरकार का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने मेला समिति को मेला अवधि के दौरान समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित बनाए रखने के भी निर्देश दिये।
इससे पूर्व उपायुक्त ने पुराने मेला मैदान में लगी विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया।
मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने सभी देवी-देवताओं के साथ मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए मेले के आयोजन बारे विस्तृत जानकारी रखी।
इस मौके पर तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा, नायब तहसीलदार विनय राशपा, मेला समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यगण, विभिन्न पंचायती राज व शहरी निकाय संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
32 बर्षीया युवक से 6.30 ग्रांम हीरोईन/चिट्टा बरामद करने में सफल हुई पुलिस हिमाचल प्रदेश (पी सी शर्मा)पुलिस जिला देहरा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना ज्वालामुखी द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुऐ ज्वालमुखी बाजार के समीप जसवंत सिंह निवासी द्रगं उम्र 32 वर्ष के कब्जे से 6.30 ग्रांम हीरोईन/चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिस पर उपरोक्त आरोपी को गिरफ़्तार करके पुलिस थाना ज्वालामुखी में अभियोग संख्या 33/25 दिनांक 01/04/2025 अधीन धारा 21-61-85 ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जो उपरोक्त अभियोग मे नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। जिला पुलिस देहरा जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का साथ दें और अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें ।
32 बर्षीया युवक से 6.30 ग्रांम हीरोईन/चिट्टा बरामद करने में सफल हुई पुलिस
हिमाचल प्रदेश (पी सी शर्मा)पुलिस जिला देहरा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना ज्वालामुखी द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुऐ ज्वालमुखी बाजार के समीप जसवंत सिंह निवासी द्रगं उम्र 32 वर्ष के कब्जे से 6.30 ग्रांम हीरोईन/चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिस पर उपरोक्त आरोपी को गिरफ़्तार करके पुलिस थाना ज्वालामुखी में अभियोग संख्या 33/25 दिनांक 01/04/2025 अधीन धारा 21-61-85 ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जो उपरोक्त अभियोग मे नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
जिला पुलिस देहरा जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का साथ दें और अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें ।
-
तीसा में बनेगा 11 करोड़ का हाईटेक मिनी सचिवालय, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सरकारी सेवाएं पवन भारद्वाज चंबा चुराह क्षेत्र के लोगों के लिए बड़...
-
*ठेकेदारों को बड़ा झटका, वन विभाग ने कसमल के एक्सपोर्ट लाइसैंस पर लगाई रोक* पवन भारद्वाज चंबा चम्बा जिले के उपमंडल चुराह में कसमल उखाड़ने के...
-
विश्व संगीत दिवस पर अलवर में 12 घंटे का सतत संगीतमय आयोजन आज 20 ता. को। *नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट* (माचाड़ीअलवर):- अलवर- विश्व संगी...








