फ़ॉलोअर

रविवार, 1 अगस्त 2021

बीएसएफ स्पोर्ट्स कोटे में भरेगी 269 पद

 *बीएसएफ स्पोर्ट्स कोटे में भरेगी 269 पद* 





बोर्ड सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) में स्पोट्र्स कोटे के तहत कांस्टेबल के 269 पद भरे जाएंगे। इंडिया के किसी भी कोने से स्पोट्र्स कोटे के लड़के व लड़कियोंं के लिए आवेदन पहली अगस्त से शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर तक रखी गई है। खिलाडिय़ों की उम्र 18 से 23 वर्ष रखी गई है। इसमें दसवीं पास या इससे अधिक योग्यता रखने वाले खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। लड़कों की हाइट 170 सेंटीमीटर और लड़कियों की 157 सेंटीमीटर रखी गई है। लड़कों की छाती 80 सेंटीमीटर और फुलाकर 85 सेंटीमीटर होनी चाहिए। खिलाड़ी पहली सितंबर, 2019 से लेकर 14 सितंबर, 2021 के बीच किसी भी विजेता टीम में भाग ले चुका हो या फिर मेडल हासिल किया होना चाहिए। बता दें कि स्पोट्र्स कोटे में सबसे ज्यादा पद एथलेटिक्स गेम में भरे जाएंगे। इनमें एथलेटिक्स में 45, रेसलिंग में 22, आर्ची व बॉक्सिंग में 20-20, वेट लिफ्टिंग में 17, जुड्डो, स्वीमिंग और वाटर स्पोट्र्स में 16-16 पद भरे जाएंगे।


इसके अलावा वुशू में 11, कबड्डी और वॉलीबाल में 10-10, जिमनास्टिक्स व हाकी में आठ-आठ पद सहित करीब 21 गेम्स में ये पद भरे जाएंगे। भर्ती में लड़के और लड़कियों के कितने-कितने पद भरे जाएंगे, इसकी बात करें, तो एथलेटिक्स में लड़कों के 20 व लड़कियों के 25 पद, रेसलिंग में लड़कों के 12 व लड़कियों के 10 पद, बॉक्सिंग में लड़कों व लड़कियों के 10-10 पद, वेट लिफ्टिंग में लड़कों के आठ व लड़कियों के नौ, आर्ची में लड़कों के आठ और लड़कियों के 12, जुड्डो में लड़कों व लड़कियों के आठ-आठ, स्वीमिंग में लड़कों के 12 व लड़कियों के चार, वॉटर स्पोट्र्स में लड़कों के 10 व लड़कियों के छह पद भरे जाएंगे। इसके अलावा वुशू में लड़कों के 11, कबड्डी, वॉलीबाल व ताइक्वांडो में लड़कों के 10-10 पद भरे जाएंगे। जिमनास्टिक्स, हाकी, हैंडबॉल व फुटबाल में लड़कों के आठ-आठ पद, बॉडी बिल्डिंग व बास्केटवॉल में लड़कों के छह पद, शूटिंग में लड़कों व लड़कियों के तीन-तीन, क्रॉस कंट्री में लड़कों व लड़कियों के दो-दो पद और एक्वेस्ट्रियन में लड़कों के दो पद भरे जाएंगे। युवा खिलाडिय़ों को इन पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके उपरांत ही युवा खिलाड़ी स्पोट्र्स कोटे की भर्ती में भाग ले सकेंगे। ऐसे में स्पोट्र्स कोटे की भर्ती के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। युवा स्पोट्र्स कोटे में अप्लाई करने में लग गए हैं, ताकि उन्हें भी स्पोट्र्स कोटे के जरिए रोजगार मिल सके। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें