*हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश, पांच अगस्त तक छाए रहेंगे बादल*
मौसम विभाग का अलर्ट, पांच अगस्त तक छाए रहेंगे बादल
हिमाचल प्रदेश में अगस्त महीने के पहले सप्ताह के दौरान भी मानसून का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों सहित मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्जन के साथ भारी बारिश होगी। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में तीन व पांच अगस्त को भी अधिकांश स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी, जबकि छह व सात अगस्त को भी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है।
कहां कितना तापमान
जिला अधिकतम न्यूनतम
शिमला 23.9 18.6
सुंदरनगर 32.5 22.0
भुंतर 33.1 20.2
कल्पा 23.0 13.5
धर्मशाला 26.8 19.8
ऊना 34.6 25.5
सोलन — 20.4
नाहन 28.7 23.5
केलांग 23.9 11.5
कांगड़ा 31.9 22.8
बिलासपुर 33.0 25.5
हमीरपुर 32.8 25.3
चंबा 30.9 19.7
डलहौजी 20.8 16
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें