फ़ॉलोअर

शनिवार, 5 मार्च 2022

आउटसोर्स मज़दूर 9 मार्च को करेंगे विधानसभा का घेराव-भूपेंद्र 18 हज़ार रुपये वेतन और रैगुलर करने के लिए नीति बनाने की है मांग

 

18 हज़ार रुपये वेतन और रैगुलर करने के लिए नीति बनाने की है मांग

आउटसोर्स मज़दूर 9 मार्च को करेंगे विधानसभा का घेराव-भूपेंद्र


18 हज़ार रुपये वेतन और रैगुलर करने के लिए नीति बनाने की है मांग



सरकाघाट:-सीटू से सबंधित आउटसोर्स मज़दूर यूनियन का सम्मेलन आज सरकाघाट में आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता सीटू के ज़िला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने की तथा सीटू ज़िला कमेटी के सदस्य दिनेश काकू और सन्तोष कुमार भी इस दौरान उपस्थित रहे।बैठक में पिछले कल विधानसभा में पेश किए गये बजट प्रस्ताव पर ऑउट सोर्स मजदूरों की गई गई उपेक्षा पर नाराजगी जताई गई औऱ 9 मार्च को विधानसभा शिमला पर होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने की योजना बनाई गई।आज के सम्मेलन में नगर परिषद और रैफरल अस्पताल सरकाघाट सफ़ाई मज़दूर यूनियनों और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट मज़दूर यूनियन के सदस्यों ने भाग लिया और सभी ने शिमला रैली में भाग लिया।सीटू के ज़िला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रेदेश में 40 हज़ार मज़दूरों और कर्मचारिओं को रैगुलर करने की पालसी बजट में घोषित होने की उम्मीद थी लेकिन मुख्यमंत्री ने इस बारे कोई घोषणा न करके उनकी उमीदों पर पानी फेर दिया है।यूनियन मजदूरों को 18 हज़ार रुपये मासिक वेतन देने की मांग कर रही है कियूंकि आज के दौर में जब महँगाई हर रोज बढ़ रही है तो 350 रु से किसी का भी गुजरा नहीं हो सकता है। इसलिए अब ऑउटसोर्स मज़दूर व कर्मचारी इन मांगों को मनबाने के लिए विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं।इसके अलावा मजदूरों ने नगर परिषद और अस्पताल में काम कर रहे मजदूरों को ज़रूरी सुविधाएं न उपलब्ध होने पर अलग से नोटिस दिए जायेंगे।जिसके तहत साल में दो ड्रैस ,गलब्ज, जूते, मास्क, थैले इत्यादि जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराने की मांग की गई।वहीँ दूसरी ओर सभी प्रकार की छुटियाँ देने तथा अस्पताल में नाईट डियूटी 12 घण्टे करने परडब्बल ओवरटाईम देने की भी मांग की गई।यूनियन ने नगर परिषद में काम की अधिकता को देखते हुए मजदूरों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई और ई पी एफ़ की वार्षिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।अगर अस्पताल और नगर परिषद का प्रबंधन जल्दी इन मांगों को पूरा नहीं करेगा तो मज़दूर हड़ताल करेंगे।



इस अवसर पर 13 सदस्यीय कमेटी का भी चुनाव किया गया जिसमें रेखा देवी को प्रधान कंचना देवी को उपप्रधान सन्तोष कुमार को सचिव इंदिरा देवी को सह सचिव और कंचना देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।इसके अलावा अंजू देवी, कंचना देवी, लीला देवी, कलाशी देवी, कंचना देवी, मितलेश कुमारी, विजय कुमार, अजय कुमार और सोमनाथ को कमेटी का सदस्य बनाया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें