खंड स्तरीय एन ई पी मेले का आयोजन
शिक्षा खंड सुंदरनगर प्रथम में खंड स्तरीय एन ई पी मेले का शुभारंभ खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदर नगर बालक के प्रधानाचार्य श्री सुंदर सिंह ठाकुर जी द्वारा किया गया। इस मेले में शिक्षा खंड सुंदरनगर प्रथम की सभी उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के 9 वीं से 12 वीं तक के लगभग 115 बच्चों और अध्यापकों ने भाग लिया । इस मेले में बच्चों द्वारा अलग-अलग विषयों के चार्ट, व मॉडल, बनाए और उनके बारे में जानकारी प्रदान की ।इस कार्यक्रम के आयोजक खंड स्त्रोत समन्वयक उच्च श्री ताराचंद ठाकुर, खंड स्रोत समन्वयक प्राथमिक श्रीमती नविता गुप्ता व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालक के अध्यापकों ने सभी आए हुए प्रतिभागी एवं अध्यापकों का स्वागत किया और उन्हें इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभ कामना दी। श्री ताराचंद ठाकुर ने बताया कि इस तरह के मेलों को खंड स्तर पर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना को पैदा करना और साथ में विभिन्न स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों को सभी के समक्ष प्रदर्शित करना होता है। इस मेले मे अलग अलग संकाय में जो पाठशालाएँ प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं उन्हे पुरस्कार देकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागी बच्चो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें