बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना के तहत एस जीरो चौक इंदिरा मार्केट में सरेआम दिनदहाड़े एक गरीब व्यक्ति बर्बर का काम करने वाले की दो कारोबारियों ने धुनाई कर डाली है
BHK NEWS HIMACHAL
Sundernagar
बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना के तहत एस जीरो चौक इंदिरा मार्केट में सरेआम दिनदहाड़े एक गरीब व्यक्ति बर्बर का काम करने वाले की दो कारोबारियों ने धुनाई कर डाली है। जिससे उस व्यक्ति को आंखों में गंभीर चोटें आई हैं और उसे धुंधला दिखाई दी जाने की सूरत में वह अपना बाल काटने के काम धंधा चलाने में काफी मुश्किलात का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में पीड़ित व्यक्ति शिकायतकर्ता दिलीप कुमार पुत्र किशन चंद ने बताया कि वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था कि किसी बात को लेकर उसके साथ ही कारोबारी ने एक व्यक्ति के माध्यम से उसे उसकी दुकान पर आकर बातचीत करने के लिए संदेश भेजा और वह जब बातचीत करने के लिए उसकी दुकान पर गया। तो वहां पर कारोबारी और उसके भाई ने मिलकर उसकी जमकर धुनाई कर डाली। जिससे उसको शरीर के अन्य हिस्सों के अलावा आंखों पर गंभीर चोटें आई हैं ।पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर पीड़ित का मेडिकल सिविल अस्पताल में करवाया। जहां पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जितेंद्र सिंह रुड़की ने 10 दिन का परामर्श देकर आगामी समय में अपनी राय मेडिकल के रूप में पेश करने की सलाह बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना सुंदरनगर को दी है । वहीं दूसरी ओर बीएसएल कॉलोनी इंदिरा मार्केट में इस तरह से दिनदहाड़े गुंडागर्दी का यह कारनामा सामने आने से कारोबारी में हड़कंप सा मच गया है और इंदिरा मार्केट में सरेआम एक बाल काटने वाले गरीब व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देने से बाजार में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। उस पीड़ित व्यक्ति की दो नन्ही नन्ही बेटियां हैं और एक बूढ़े बाप और पत्नी के अलावा कोई भी नहीं है। पूरे परिवार का लालन पालन का जिम्मा पीड़ित बाल काटने वाले दिलीप कुमार के कंधों पर है। लेकिन अब इस घटना के घटित होने के बाद वह काम धंधा करने में सक्षम नहीं है। उसे धुंधला दिखाई दी जाने की सूरत में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । वहीं दूसरी ओर डिप्टी एसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार का कहना है कि बीएसएल थाना सुंदर नगर मैं पीड़ित व्यक्ति दिलीप कुमार की शिकायत आई है । जल्द ही मेडिकल की रिपोर्ट और चिकित्सक के परामर्श के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और इस तरह से हुडदंग मचाने और मारपीट करने और शांति भंग करने की सूरत में किसी को नहीं बख्शा जाएगा और कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर बीबीएमबी व्यापार मंडल सुंदर नगर के प्रधान अश्वनी सैनी का कहना है कि इस तरह की घटना घटित होना निंदनीय है ।उन्होंने पुलिस से इस संदर्भ में तमाम तथ्यों को मद्देनजर रखते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी शख्स इस तरह की घटनाओं को अंजाम ना दे सके और बाजार में माहौल खराब ना कर सके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें