फ़ॉलोअर

मंगलवार, 21 जून 2022

सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने किया "आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह" का आयोजन

 



सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने किया "आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह" का आयोजन।


BHK NEWS HIMACHAL

सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा स्वामी विवेकानंद भवन, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में "आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह" का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कुलभूषण चंदेल, विशिष्ट अतिथि डॉ संजय शर्मा, योगाचार्य रिंकू कुमार और विशेष रूप से ट्रस्ट सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय कला मंच प्रांत प्रमुख डॉ शशिकांत शर्मा व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विद्यार्थी के साथ-साथ शिमला शहर के प्रबुद्ध लोग भी उपस्थित रहे। 


सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का गठन वर्ष 2016 में हुआ जिसमें शोधार्थी छात्र और कुछ एक शिक्षाविद है जो निरंतर समाज के उत्थान के लिए समाज के रखरखाव के लिए दिन-रात समाज सेवा में प्रयासरत है इससे पूर्व में भी अपने स्थापना काल से ही ट्रस्ट ने अनेकों समाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी पहचान बनाई है और सामाजिक सेवाओं में समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है बात चाहे क्रोना मरीजों को घर तक निशुल्क भोजन सेवा पहुंचाने की हो या फिर लॉकडाउन के चलते भी शिमला के नजदीकी स्थानों में 13 बार रक्तदान शिविर आयोजित करने की हो सर्दी में यह संस्था गरीबों और जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र और कंबल निशुल्क दान करती है। 


मुख्य अतिथि कुलभूषण चंदेल ने बताया कि योग हमेशा स्वस्थ जीवन जीने का एक विज्ञान है। यह एक दवा की तरह है, जो हमारे शरीर के अंगों के कार्यों करने के ढंग को नियमित करके हमें विभिन्न बीमारियों से बचाने का कार्य करता है। योग हमारे शरीर में शांति बढ़ाने और हमारे सभी तनाव तथा समस्याओं मुक्ति दिलाने का कार्य करता है।


ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा की योग आज पूरे विश्व भर में भारत देश का एक उपहार है इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए और देश के जन-जन तक योग की महत्वता पहुंचाने के लिए प्रश्न निरंतर योग के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है। डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कहां की ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर स्वामी विवेकानंद भवन में किया गया। जिसमें शिमला शहर के प्रबुद्ध जनता व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें योगाचार्य के तौर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से योग विषय में शोधार्थी रिंकू कुमार जी ने योग प्रशिक्षण दिया। इससे पहले टेस्ट द्वारा अलग-अलग स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया है। 





विशिष्ट अतिथि डॉ संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने इस कोरोना संकट में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य जैसे कि वस्त्र बैंक लगाकर जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण करना, कोरोना मरीजों के लिए निशुल्क भोजन सेवा चलाना, कोरोना महामारी के दौरान रक्त की पूर्ति हेतु रक्तदान शिविरों का आयोजन करना, जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण करना आदि कई प्रकार के सेवा कार्य करवाए गए हैं। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का एकमात्र उद्देश्य मानव सेवा करना है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें