मंडी सदर कमेटी द्वारा आज सेरी चांदनी में धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन मुख्यतः देश में बढ़ रही बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में किया गया
BHK NEWS HIMACHAL
देशव्यापी आवाहन पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की मंडी सदर कमेटी द्वारा आज सेरी चांदनी में धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन मुख्यतः देश में बढ़ रही बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में किया गया। देश की मौजूदा सरकार ने जो वादे युवाओं के साथ किए थे। वह उन्हें पूरा करने में पूरी तरह से विफल रही है। 2014 से पहले वर्तमान सरकार कहती थी कि हर वर्ष 2 करोड युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। मगर यह सभी नारे खोखले साबित हो रहे हैं। उल्टा रोजगार छीन रहा है। देश में पिछले 45 वर्षों के मुकाबले बेरोजगारी सबसे ज्यादा हो गई है। बेरोजगार युवा दर बदर की ठोकरें खा रहा है। सरकार नौकरियों के स्वरूप को बदलकर अग्निवीर, बैंक वीर व अध्यापक वीर जैसी नई नीतियां ला रही है। इन नीतियों में कुछ समय के लिए रोजगार का प्रबंध किया जा रहा है इस नीति के कारण सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। दूसरी तरफ महंगाई लगातार बढ़ रही है। खाद्य वस्तुओं, रसोई गैस व पेट्रोल डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। इन सभी के पीछे केंद्र सरकार की गलत नीतियां हैं, जिसके कारण यह महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल में वर्तमान सरकार ने एक्साइज ड्यूटी को इतना बढ़ा दिया है कि जिस कारण पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है परंतु सरकार पेट्रोल डीजल के दामों को कम करना नहीं चाहती है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का मानना है कि केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी कम करें और पेट्रोल डीजल को सस्ते दामों में देश की जनता को दे। रसोई गैस के दाम भी बढ़े हैं उन्हें भी कम किया जाए। आज देश में लाखों लोग को सरकार द्वारा उज्जवला गैस योजना के तहत गैस मुहैया करवाई गई थी। वह दूसरी बार उस गैस सिलेंडर को भर पाने में सक्षम नहीं है, इससे यह पता चलता है कि यह गैस सिलेंडर कितना महंगा हो चुका है, जो कि आम जनता की पहुंच से दूर हो चुका है। आज खाद्य वस्तुएं चाहे तेल, आटा, चावल,दालें व सब्जियां आसमान छू रही हैं। सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है क्योंकि सरकार कृषि क्षेत्र को भी निजी हाथों में सौंपना चाहती है, जिसके चलते इन सभी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।देश में भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है सरकारी नौकरियों में धांधली हो रही हैं या पेपर लीक हो रहे हैं, इससे साबित होता है कि देश और प्रदेश की सरकार आम जनमानस को राहत देने में असफल साबित हुई है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी इस प्रदर्शन के माध्यम से देश और प्रदेश की सरकार को चेतावनी देती है कि यदि समय रहते हुए इन समस्याओं को हल नहीं किया गया तो आने वाले समय में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी उग्र आंदोलन छेड़े गी इस अवसर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिवालय सदस्य सुरेश सरवाल, विना वैद्य, रमेश गुलेरिया, अजय वैद्य, रीना,सुनित, गोपेंद्र शर्मा,सुरेंद्र कुमार, अंकुर, उपेन्द्र, अनिल, मनीराम इत्यादि ने हिस्सा लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें