फ़ॉलोअर

रविवार, 2 अक्टूबर 2022

दृष्टि दिव्यांग कर्मचारी कल्याण संघ ने नियमित हुए कर्मचारी एवं नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए

 दृष्टि दिव्यांग कर्मचारी कल्याण संघ ने नियमित हुए कर्मचारी एवं नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए



BHK NEWS HIMACHAL

हिमाचल प्रदेश दृष्टि दिव्यांग कर्मचारी कल्याण संघ के राज्य मीडिया प्रभारी मदन ठाकुरद्वारा माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री जयराम ठाकुर जी से मांग की है कि हिमाचल प्रदेश में 15 मई 2003 के उपरांत नियमित हुए कर्मचारी एवं नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए जो एनपीएस कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति उपरांत तथाकथित पेंशन दी जाती है उसमें इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का 1 माह का उचित मूल्य की दुकान का राशन तक नहीं मिलता है तो सिलेंडर को रिफिल कराना तो दूर की बात है इसलिए 2003 के उपरांत नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए एवं पूर्व में 8 वर्ष या इससे अधिक का अनुबंध काल का कार्यकाल के उपरांत कर्मचारी नियमित हुए हैं एवं वर्तमान में 2 वर्ष के उपरांत कर्मचारी नियमित हो रहे हैं जिसके कारण वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कर्मचारी में कोई भी अंतर नहीं रहा है इससे पूर्व में नियुक्त कर्मचारियों में उदासीनता की भावना है आक्रोशित हैं इसलिए प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का लाभ दिया जाए ताकि जो खाई पूर्व कर्मचारियों एवं वर्तमान कर्मचारियों में बनी है वह समाप्त हो सके सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना सरकार का दायित्व है साथ ही हिमाचल प्रदेश में पूर्व में केंद्र सरकार पड़ोसी राज्य पंजाब एवं हरियाणा सरकार के तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु सामान्य सेवानिवृत्ति आयु से 2 वर्ष अधिक थी परंतु अज्ञात कारणों से 2019 में इसे वापस ले लिया गया है कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष की गई है पुनः मेरा मान्य मुख्यमंत्री से आग्रह रहेगा कि 2 वर्ष अधिक दिव्यांग कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु करके 60 वर्ष किया जाए जारीकर्ता मदन ठाकुर मीडिया प्रभारी दृष्टि दिव्यांग कर्मचारी कल्याण संघ मोबाइल नंबर 94180 05588 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें