लोकेशन: मंडी अजय सूर्या
ABVP मंडी यूजी इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का किया आयोजन
BHK NEWS HIMACHAL
अखिल भारतीय विधार्थी परिषद सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी यूजी इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय विधार्थी परिषद की पूर्व राष्ट्रीय मंत्री माँचली ठाकुर मुख् वक्ता के रूप में उपस्थित रही। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विधार्थी परिषद देश के पुनर्निर्माण के संदर्भ में देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। यह संगठन राष्ट्रहित, समाजहित और छात्रहित के लिए कार्य करता आया विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है ।मांचली ठाकुर ने महिलाओं की उपलब्धियों को छात्रों के सामने रखा। भारत देश की ही नहीं बल्कि विश्व के विभिन्न देशोँ की वीरांगनाओं का उदाहरण देते हुए मांचली ठाकुर ने कहा की यदि नारी अपनी स्वतंत्रता का गलत उपयोग ना करे तो नारी को कभी अबला नहीं माना जायेगा माँचली ठाकुर ने अरुणिमा सिन्हा पर्वतारोही का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी जीवनी से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए की एसी विरंगनायें हमारे देश पैदा हुई है।
बाईट- मांचली ठाकुर, मुख्य वक्ता

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें