*राज्य स्तरीय नलबाड़ और सुकेत देवता मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा के नाम*
BHK NEWS HIMACHAL
ज्योति सुन्दर नगर:- राज्य स्तरीय नलबाड़ और सुकेत देवता मेला के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कौल सिंह ठाकुर रहे उन्होंने दीप प्रज्वलित कर दुसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया और सुन्दर नगर के पुर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर भी मौजूद रहे। सुन्दर नगर एस डी एम धर्मेश रामोत्रा ने मुख्यमंत्री अतिथि को शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया और जिला परिषद सदस्य जाग्रती राणा को एस डी एम मैडम ने शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। फिर सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के हिमाचली गायक कुलदीप शर्मा ने अपने गीतों से दर्शकों को झूमने के लिए वेवश कर दिया कुलदीप शर्मा के गानों पर युवा ही नहीं बल्कि मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कौल सिंह ठाकुर और सुन्दर नगर के पुर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर को भी नाटी डालने पर मजबूर कर दिया।
कौल सिंह ठाकुर, सोहन लाल, जिला परिषद जाग्रति राणा , एस डी एम सुन्दर नगर धर्मेश रामौत्रा, और तहसीलदार मौजूद रहे। इना बडीया जो तुडका लाणा, रुपमतिए , गानों से दर्शकों का खुब मनोरंजन कर कुलदीप शर्मा ने बाह बाही लुटी ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें