फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

नर्सरी टीचर की भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करें सरकार,संघ ने मंडी से उठाई आवाज

 लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


नर्सरी टीचर की भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करें सरकार,संघ ने मंडी से उठाई आवाज

BHK NEWS HIMACHAL 

नर्सरी प्रशिक्षित संघ मंडी ने डीसी अंरिदम चौधरी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजते हुए प्राथमिक स्कूलों में नर्सरी टीचर की भर्ती प्रक्रिया (एनटीटी) को जल्द पूरा करने की मांग की है। भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री वीर सिंह भारद्वाज ने कहा कि कि प्रदेश सरकार ने 23 सितंबर 2022 को 4,784 पदों को भरने की मंजूरी कैबिनेट से दी थी। उसके उपरांत 28 सितंबर को भर्ती प्रक्रिया को आरंभ करने के लिए एक अधिसूचना भी जारी की है लेकिन आचार संहिता के कारण भर्ती प्रक्रिया अटकी पड़ी है।भारतीय मजदूर संघ और नर्सरी प्रशिक्षित संघ ने शिक्षा विभाग से मांग उठाई कि प्राथमिक पाठशालाओं में नर्सरी कक्षा में बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापकों को शीघ्र नियुक्त किया जाए। वर्तमान समय में प्रदेश की प्राथमिक पाठशाला में नर्सरी कक्षाओं में लगभग 60 हजार बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 


बाइट- वीर सिंह भारद्वाज, महामंत्री



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें