फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

रिवालसर में राहुल गाँधी को सजा देने पर सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ धरना प्रदर्शन।

 रिवालसर में राहुल गाँधी को सजा देने पर सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ धरना प्रदर्शन।            


BHK NEWS HIMACHAL 

रिवालसर अजय सूर्या :-  बल्ह ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन राजनीतिक दबाव के चलते सूरत कोर्ट के द्वारा कांग्रेश के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री राहुल गांधी को दो वर्ष की सजा और बेल दें दी गयी। इसी कड़ी में कांग्रेस ने बल्ह के रिवालसर में भाजपा व केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी व धरना प्रदर्शन ग्राम पंचायत लोअर  रिवालसर के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, उपप्रधान पदम सिंह भाटिया,बल्ह मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, बल्ह कांग्रेश सेवादल अध्यक्ष किशन चंद बंसल, अध्यक्ष व्यापार मंडल नरेश शर्मा, किशोरी लाल, नागेंद्र पाल, लाभ सिंह ठाकुर, गगन इंदौरिया, अनीता ठाकुर इत्यादि कांग्रेसी कार्यकर्ता व जनता उपस्थित रही।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें