फ़ॉलोअर

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

*लोगों का आना जाना हुआ मुश्किल रास्ते में किचड़ ही कीचड़ कई बार प्रधान से शिकायत नहीं कोई हल*

 *लोगों का आना जाना हुआ मुश्किल रास्ते में किचड़ ही कीचड़ कई बार प्रधान से शिकायत नहीं कोई हल*



BHK NEWS HIMACHAL 

ललित चौहान कनैड: ग्राम पंचायत भौर के गांव हलेल में कांगड़ा कलोनी के निवासी हंस राज सुपुत्र गोविंद राम ने पंचायत सचिव को अपनी शिकायत दर्ज कराई है कि 20 बर्षो से आज तक नरक का जीवन व्यतीत कर रहे हैं जब से ईंट का भट्ठा लगा है तभी से हमारे पैदल चलने वाले रास्ते की दुर्गति बनी हुई है भट्ठे की सिल्ट और गाद रास्ते में जमा हो जाती है। बारिश होने पर रास्ता नाले का रूप ले लेता है भरजवाण स्योली और विद्यार्थी इसी रास्ते से आते जाते हैं। बच्चों के साथ कभी भी दुर्घटना हो सकती है। किसी कि भी जान जा सकती है क्या तभी प्रशासन नींद से जागेगा । गांव में वीमार होने पर पीठ पर NH 21तक ले जाना पड़ता है। रास्ते में जिन लोगों के खेत है उन्होंने भी बचाव के लिए बिड की ऊंची ऊंची दीवार बना रखी है । और पशुओं से फसल को बचाने के लिए कांटेदार तार लगा रखें है । रात रास्ते में फिसलन की बजह से 

आते जाते लोग जख्मी हो चुके हैं हलेल से कांगड़ा कलोनी तक एम्बुलेंस रोड़ स्वीकृत हुआ था । लेकिन पंचायत के किसी भी प्रतिनिधि ने कोई रूचि अभी तक नहीं दिखाई है और न ही खण्ड अधिकारी ने कोई सक्रियता दिखाई जबकि गांव की आबादी 500 के करीब है। इसलिए हमें मिडिया का सहारा लेना पड़ रहा है ताकि हलेल के लोग को आने जाने के लिए सही रास्ता मिले और पंचायत प्रधान और प्रशासन नींद से जागे



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें