फ़ॉलोअर

गुरुवार, 14 सितंबर 2023

*राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदर नगर में हिंदी दिवस धूम-धाम से मनाया गया

 *राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदर नगर में हिंदी दिवस धूम-धाम से मनाया गया*



तनु कुमारी नेरचौक 


14 सितंबर 2023 को राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदर नगर में हिंदी दिवस धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा संभाषण कला ,प्रश्नोत्तरी, काव्य -पाठ ,कहानी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान क्रमशः रहे -कालिदास गण ,कबीरगण,भारतेंदु गण। कार्यक्रम की दूसरी प्रतियोगिता संभाषण कला  में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान क्रमशः -जैस्मिन ,हनुमंत श्रेया व कवित्री। कहानी प्रतियोगिता में जैस्मिन ,जतिन ,हनुमंत शर्मा ने प्रथम ,द्वितीय तृत्तीय स्थान हासिल किया ।काव्य -पाठ प्रतियोगिता में सीमा, जतिन, शालिनी व रितिका कौशल ने प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.खुशवंत सिंह जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और इस कार्यक्रम के विशिष्टातिथि डॉ. लीलाधर वात्स्यायन रहे। इस कार्यक्रम का संचालन प्रो. वंदना कुमारी के प्रतिनिधित्व में किया गया। हिंदी दिवस के इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे रहे ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें