फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 15 सितंबर 2023

*सिरडा कॉलेज में नए छात्रों के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन*

 *सिरडा कॉलेज में नए छात्रों के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन* 




यादविंद्र कुमार सुंदर नगर 


सिरडा कॉलेज में फार्मेसी और इंजीनियरिंग के नए छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया।  इसमें नए प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं का स्वागत फ्रेशर पार्टी के रूप में दूसरे वर्ष के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने किया।  इस दौरान प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए चार राउंड रखे गए।

इसमें परिचय, टास्क वर्ग, प्रतिभा अनुसार प्रदर्शन और अंत में प्रश्न राउंड के माध्यम से मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर का चुनाव किया गया। चारों राउंड के प्रदर्शन के आधार पर सिमरन और प्रीती को मिस फ्रेशर और हंस राज और खुशवंत सिंह को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।समारोह में संस्थान के उपाध्यक्ष इ० पूनम चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को बेहतर कल के लिए तैयार होने को प्रेरित किया।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें