फ़ॉलोअर

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024

हिन्‍दी कार्यशाला का आयोजन

 


हिन्‍दी कार्यशाला का आयोजन



भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार एवं माननीय अध्यक्ष बीबीएमबी श्री मनोज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 10 अक्‍तूबर 2024 को भाखड़ा ब्‍यास प्रबन्‍ध बोर्ड की बीएसएल परियोजना, बीबीएमबी, सुन्‍दरनगर में इंजी. कश्‍मीर सिंह ठाकुर उप मुख्य अभियन्‍ता/मुख्‍यालय की अध्‍यक्षता में आज प्रात: 10.30 बजे से परियोजना के उप मण्डल अधिकारियों के लिए एक हिन्‍दी कार्यशाला का आयोजन किया गया । दो सत्रों में विभाजित इस कार्यशाला के पहले सत्र  में भारत सरकार की राजभाषा नीति के बारे में विस्‍तृत जानकारी दी गई और दूसरा सत्र राजभाषा तिमाही रिपोर्ट सही तरीके से भरने, समस्या निवारण और अभ्यास का रहा । बीबीएमबी को पहले भी हिन्‍दी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्‍क़ृत किया गया है और इसे जारी रखने के लिए ऐसे आयोजन निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होते हैं । प्रतिभागी उप मण्डल अधिकारियों में सर्वजीत वर्मा, प्रशांत ठाकुर, चन्‍दन सिंह, राजेश सेवड़ा, प्रवीन कुमार, संजीव देसवाल, हेमंत कुमार, मनीष कुमार, पदम ठाकुर, अजय कुमार, संदीप कुमार, मनीष यादव  आदि ने भाग लिया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें